Author: News Maati

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने गुरुवार को रांची के हरमू स्थित गंगा नगर में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में साहू ने कहा कि रोशनी खलखो एक जुझारू, संघर्षशील प्रत्याशी हैं जो महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हैं। पिछले चुनाव में वे निर्विरोध पार्षद बनने वाली लोकप्रिय नेता रही हैं। रोशनी खलखो के दिल में रांची नगर निगम के घर घर को रोशन करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज राज्य की राजधानी रांची पूरी तरह असुरक्षित हो गई है। राजधानी और आसपास…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के 13 जिलों में 24 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग ने राज्य के जिन जिलों बारिश होने का संभावना जताया है, उनमें मध्यवर्त्ती जिले (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद) के अलावा दक्षिणी जिले (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) शामिल है। वहीं गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को 30 डिग्री के मुकाबले गुरुवार को एक डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस की विशेष एंटी नक्सल इकाई झारखंड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस रांची स्थित जगुआर मुख्यालय में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान जवानों ने परेड और हथियारों का प्रदर्शन भी किया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी साकेत सिंह आईजी माइकल राज आईजी अनूप अनूप बीथ्रे, आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी अजय लिंडा, आईजी प्रभात कुमार, डीआईजी कन्हैया मयूर पटेल, डीआईजी इंद्रजीत महाथा, डीआईजी चंदन…

Read More

धनबाद। धनबाद में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह गुरुवार को धनबाद पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशी संजीव कुमार ने अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी करते हुए नगर निकाय चुनाव में जीत का दावा किया। मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम जनता भय के माहौल में जी रही है। उनके अनुसार महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, बच्चा चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं,…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को समूची मानवता की भलाई के लिए साझा संसाधन करार देते हुए कहा है कि सभी को मिलकर इसे मानवता के लिए सबसे बड़े अवसर के रूप में बदलने की दिशा में काम करना होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन के उद्घाटन के बाद वैश्विक नेताओं के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि यह सम्मेलन मानव केन्द्रीत और संवेदनशील एआई इकोसिस्टम के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसे एक बड़ा अवसर करार देते हुए इसका भरपूर फायदा उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा…

Read More

रामगढ़ । चूट्टूपालु घाटी (एनएच-33) में गुरुवार को रांची की ओर से तेज रफ़्तार ट्रेलर (एनएल 01एल- 9799) का अचानक ब्रेकफेल हो गया। इससे ट्रेलर पूरी तरह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर फोरलेन सड़क के दूसरे छोर में तड़पर कर बाइक पर पलट गया। इससे रांची की ओर जा रहे बाइक (जेएच01 डीडी-2053) ट्रेलर की चपेट में आ गया। इस घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में ट्रेलर के चालक और खलासी भी घायल हो गये। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआइ…

Read More

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अमीन गणेश महतो एक व्यक्ति से जमीन मापी के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी लिखित शिकायत एसीबी में की गई थी। एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रांची के सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत दी थी कि अमीन गणेश महतो के जरिये उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। वासुदेव महतो किसी भी हाल…

Read More

पटना। अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा से अब बिहार के विद्यार्थी पीछे नहीं रहेंगे। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का होगा। ऐसे में राज्य के तमाम तकनीकी शिक्षण संस्थानों में एआई की पढ़ाई शुरू होगी। यह पढ़ाई इसी नए शैक्षणिक सत्र से सभी 38 सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों तथा 46 पालिटेक्निक संस्थानों में संचालित की जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विधानसभा में विभागीय बजट पर सरकार के तरफ से उत्तर देते हुए इसकी घोषणा की। इससे पहले उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग का 60,204 करोड़ 60 लाख 95 हजार रुपये का बजट सदन में पेश किया। बजट…

Read More

रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार ने राहत के संकेत दिए हैं। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि आयु सीमा में छूट के मुद्दे पर मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में गंभीर चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री भी इस विषय को लेकर संवेदनशील हैं। सरकार सभी अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने पर सकारात्मक विचार कर रही है। विधानसभा के विधायक जयराम महतो और अन्य सदस्यों ने मामला उठाते हुए कहा कि पिछली सिविल सेवा…

Read More

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेज गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 1,236.11 अंक (1.48 प्रतिशत) गिरकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 365 अंक यानी 1.41 प्रतिशत लुढ़ककर 25,454.35 अंक पर बंद हुआ। चौतरफा बिकवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.63 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.27 प्रतिशत उतर गया। ईरान के आसपास अमेरिका के सैन्य तैनाती बढ़ाने की खबरों से यूरोपीय बाजारों के साथ घरेलू बाजार में भी निवेश धारना प्रभावित हुई है। आॅटो, रियलटी…

Read More