Author: News Maati

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान प्रसिद्ध हुई 16 वर्षीय मोनालिसा भोसले मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ में काम करेगी। भोसले ने फिल्म के पूजा समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह फिल्म अभिनेता कैलाश के साथ नजर आएंगी। पूजा समारोह में फिल्म निर्माता सिबी मलयिल भी शामिल हुए। वेबसाइट ऑन मनोरमा की खबर के अनुसार, पी बीनू वर्गीस द्वारा निर्देशित और जीली जॉर्ज द्वारा निर्मित फिल्म ‘नागम्मा’ में मोनालिसा महत्वपूर्ण भूमिका में होगी। इंदौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में रहने वाली भोंसले प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान उस समय चर्चा में आई…

Read More

न्यूयॉर्क। मिनियापोलिस के एक कैथोलिक चर्च पर हमला करने वाले ट्रांसजेंडर हमलावर के हथियार पर भारत के लिए एक नफरत भरा संदेश भी था। हमलावर ने एक हथियार पर ‘न्यूक इंडिया’ और उसके ऊपर गलत रूसी भाषा में ‘किल योरसेल्फ’ लिखा था और बुधवार को हमले से पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में इसे दिखाया। पुलिस ने बताया कि हमलावर (जिसकी पहचान रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है) ने सेमी ऑटोमेटिक हथियार से गोलीबारी की। गोलीबारी उस समय हुई जब स्कूल में किंडरगार्टन से आठवीं कक्षा तक के बच्चे प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान अंधाधुंध…

Read More

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी, हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान, नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर चुके हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। इन आतंकियों के नाम हैं हसनैन अली जो कि रावलपिंडी, पाकिस्तान का रहने वाला है। वहीं दूसरे के नाम आदिल हुसैन…

Read More

कीव । रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। कीव के शहरी प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय लड़की भी शामिल है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। त्काचेंको ने बताया कि डार्नित्स्की प्रांत में पांच मंजिला आवासीय इमारत पर सीधा हमला हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘सबकुछ नष्ट हो गया है।” मध्य कीव में हमले के कारण एक…

Read More

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक्स पर बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू…

Read More

रांची। मेन रोड के काली मंदिर से पोस्टर लगाओ, स्वदेशी अपनाओ अभियान की शुभारंभ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, चैंबर आॅफ कॉमर्स के व्यापारी और झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्य पदयात्रा करते हुए अपर बाजार, कपड़ा पट्टी, मारवाड़ी टोला जैसे इलाकों में गए। वहां दुकानों और दफ्तरों में पोस्टर-पम्पलेट लगाया और लोगों को ज्यादा से ज्यादा देसी सामान बेचने और खरीदने के लिए प्रेरित किया। विक्रेता संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कानोडिया ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि अपनी दुकानों पर सिर्फ स्वदेशी सामान ही बेचें। यही…

Read More

गिरिडीह। सोशल मीडिया पर एक युवक ने वीडियों पोस्ट कर मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो पोस्ट में एक व्यक्ति सामने के युवक से सवाल कर रहा है, जिसमें युवक खुद को गिरिडीह निवासी अंकित कुमार मिश्रा बताते हुए कहता है कि वह 24 घंटे के अंदर दोनों मंत्री को बम से उड़ा देगा। वीडियो में युवक कहता है कि गिरिडीह में कुछ गुंडों ने उसे धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी है। साथ ही जमीन से जुड़ा मामला भी है।…

Read More

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने ऊंचे रिटर्न का झूठा वादा कर सेना के एक अधिकारी से दो करोड़, 98 लाख रुपये की ठगी की थी। सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच की डीएसपी नेहा बाला ने बताया कि साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 88/25 में पीड़ित की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। दर्ज कांड में पीड़ित ने बताया था कि टेलीग्राम पर संचालित ग्लोबल इंडिया साइट की लिंक को क्लिक…

Read More

रांची। पहाड़ी मंदिर पर महाकाल मंदिर में श्री गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शाम में विशेष अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर भोले की फौज की ओर से शिवालय में विराजमान महाकाल के विघ्नहर्ता श्री गणेश की ओर से बाल रूप में महाकाल का आलिंगन स्वरूप के तौर पर श्रृंगार किया गया। शिव भक्त कलाकारों की टीम में शामिल रौनक सिंह, पीयूष, रितेश, अभय, अंकित, आशुतोष, विकास यादव, हिमांशु ने महाकाल का श्री गणेश द्वारा शिवलिंग के आलिंगन रूप प्रस्तुत किया। पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार की ओर से सभी शिव भक्त और शहरवासियों…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट ने 10 की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के दोषी ट्यूशन शिक्षक मधुसूदन बैठा को 14 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपए का जुमार्ना भी लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना नहीं भरने दोषी को तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़िता ने 22 दिसंबर 2022 को मधुसूदन बैठा के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता अपनी सहेली के साथ आरोपी शिक्षक के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाती…

Read More