Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप का दावा, बोले- पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं यूक्रेन युद्ध का अंत
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
Author: News Maati
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि भारत को स्वदेशी को प्राथमिकता देते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने होंगे। सरसंघचालक ने इस बात जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार आपसी इच्छा से होना चाहिए, दबाव में नहीं। डॉ. भागवत विज्ञान भवन में चल रहे तीन दिवसीय व्याख्यान शृंखला 100 वर्ष की संघ यात्रा के नए क्षितिज के दूसरे दिन संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम संघ की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया है। डॉ. भागवत ने कहा कि आत्मनिर्भरता ही सब समस्याओं का समाधान है और इसी…
लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेना , राजनाथ सिंह बोले-जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी
महू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्धों की बढ़ती जटिलता और अनिश्चितता के मौजूदा दौर में केवल सैनिकों या हथियारों की संख्या ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी , रणनीति और युद्ध के स्वरूप के अनुरूप तुरंत उसका जवाब देने में सक्षम सेनाएं ही अपना लोहा मनवा सकेंगी। उन्होंने देश और सेनाओं को लंबी लड़ाइयों के लिए तैयार रहने तथा इसके लिए जरूरी क्षमता और संसाधनों की उपलब्धता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्ध केवल हथियारों की लड़ाई नहीं बल्कि प्रौद्योगिकी, खुफिया जानकारी, अर्थव्यवस्था और कूटनीति के संयुक्त प्रयास पर निर्भर करेंगे। जो…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर के सर दोराबजी टाटा पार्क में सर दोराबजी टाटा की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह में टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि अमेरिका के 50 प्रतिशत आयात शुल्क का टाटा स्टील की भारतीय इकाइयों पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा। नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील भारत या जमशेदपुर से अमेरिका में स्टील का निर्यात नहीं करती, बल्कि यूरोप स्थित प्लांट से अमेरिकी बाजार में निर्यात होता है, जहां कुछ हद तक असर संभव है। नरेंद्रन ने बताया कि भारत में स्टील की घरेलू मांग तेजी से बढ़ रही है और सरकार द्वारा किए…
हजारीबाग। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। देर रात लेबर रूम में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में करीब 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगे। जांच में सामने आया कि आग का कारण अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों की ओर से मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती थी। बताया जा रहा है कि अगरबत्ती से निकली चिनगारी आॅक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई। पाइप के…
धनबाद। धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में बुधवार को फैसला सुनाया गया। यह मामला वर्षों से अदालत में विचाराधीन था और अब अदालत ने इस केस में अपना अंतिम निर्णय दिया। सभी 8 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। धनबाद के एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह की हत्या मामले में पूर्व बीजेपी विधायक संजीव सिंह को बरी कर दिया गया है। विशेष अदालत में दुर्गेश चंद्र अवस्थी ने इस हाईप्रोफाइल मामले पर फैसला सुनाया और सबूत के अभाव में सभी को बरी कर दिया। 21 मार्च 2017 को धनबाद के सरायढेला स्टील…
नई दिल्ली । अमेरिका की ओर से भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद, भारत ने 40 देशों में निर्यात बढ़ाने के लिए कोशिशों को तेज कर दिया है। इन देशों में यूके, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली का नाम शामिल है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। इन प्रयासों में ट्रेड फेयर, वायर-सेलर मीट्स और सेक्टर-विशेष प्रमोशन कैंपेन शामिल हैं। अन्य देशों में नीदरलैंड, पोलैंड, कनाडा, मैक्सिको, रूस, बेल्जियम, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और आॅस्ट्रेलिया शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय भारत के निर्यात में विविधता लाने और वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति…
पटना । मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव के साथ रहने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर वे अकेले घूमते तो कुछ लाभ मिलता। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस 10 साल पहले यह संघर्ष करती, तो स्थिति ऐसी नहीं होती। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के शामिल होने पर अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता को समझना है कि कौन…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि रांची के कांके अंचल के नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल अब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर होगा। इसे ‘शिबू सोरेन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (SSIMS) के नाम से जाना जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह अस्पताल एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा और यह झारखंड की अस्मिता और गौरव से जुड़ा है। शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए, यह मेडिकल संस्थान आदिवासी, दलित, गरीब और किसान समाज की आवाज़ को समर्पित होगा। SSIMS न केवल झारखंड में,…
पटना । बिहार युवा 2047 छात्र सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की राह पर है। उन्होंने बिहार के युवाओं से इस यात्रा में आगे बढ़कर नेतृत्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार को फिर से देश का नेतृत्व करना होगा। NDA सरकार पिछले 20 सालों से बिहार और देश को आगे ले जाने का काम कर रही है। अब बिहार के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इस मिशन को आगे बढ़ाएं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। गरीब और…
पटना। अहमदाबाद और गांधी नगर के बीच मौजूद गिफ्ट सिटी की तर्ज पर पटना के निकट फतुहा में राज्य सरकार फिनटेक सिटी का निर्माण कराएगी। फतुहा के जैतीया मौजा के पास मल्टीमाडल हब से सटी 242 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर फिनेटक सिटी का निर्माण होगा। जमीन अधिग्रहण 408.81 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा, सात शहरों में नए औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृत किया है। जो नए औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत किए गए हैं उनमें पटना के साथ भोजपुर, शेखपुरा, रोहतास, शिवहर, दरभंगा, पूर्णिया शामिल हैं। इसके लिए 1927 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया…