Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
- नेमरा में मां को मुखाग्नि देते ही फफक पड़े हेमंत सोरेन
- रूपी सोरेन को मंत्रियों, सांसदों और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
Author: News Maati
रांची। राजधानी रांची सहित झारखंड में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। शीतलहर और सुबह-शाम के घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि 30 दिसंबर की सुबह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की…
रांची । कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित सैली ट्रेडर्स कंपनी पर एक बार फिर छापेमारी की गई। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में की जा रही इस कार्रवाई के तहत कंपनी से जुड़े तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी अभी जारी है और दस्तावेजों के साथ-साथ स्टॉक की गहन जांच की जा रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इसी कंपनी पर कफ सिरप के अवैध कारोबार के जरिए…
पटना। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक भगवा लहराने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार देश की राजनीति की धुरी है और यहां के जनादेश का असर पूरे भारत की राजनीति पर पड़ता है। मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाला केंद्र है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा संगठन…
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि अमेरिका के एक नए पीढ़ी के संचार उपग्रह को ले जाने वाले एलवीएम-एम6 रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए 24 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार को शुरू हो गयी। एक समर्पित वाणिज्यिक मिशन के तहत इसरो बुधवार को सुबह 8.54 बजे इस अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण पैड से भारी सामान को ले जाने वाले अपने प्रक्षेपण यान एलवीएम3-एम6 के जरिए ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का प्रक्षेपण करेगा। बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि 6,100 किलोग्राम वजनी यह संचार उपग्रह एलवीएम3 के प्रक्षेपण इतिहास में पृथ्वी की निम्न कक्षा (एलईओ) में…
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के बाद अब तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। इस बीच, जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने पहल करते हुए सोमवार को माता भवानी को सोने का हार (नेकलेस) और मुकुट भेंट किया। चोरी की घटना के पांच दिन बाद हुई इस भेंट के बाद सोमवार को मंदिर में माता का भव्य श्रृंगार किया गया। भव्य श्रृंगार के बाद सोमवार को दर्शन के लिए पट खोले गए। मां के नए श्रृंगार को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने…
पटना । बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पटना साहिब आने वाले देश-विदेश के सिख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए राज्य पूरी तरह तैयार है। प्रसाद ने पर्यटन विभाग कार्यालय में प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बैठक में श्रद्धालुओं और संगतों के लिए पर्यटकीय सुविधा, आवास और सूचना केंद्र से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध व जल्द से जल्द पूर्ण…
देवघर । हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को झारखंड के देवघर पहुंचीं। यहां उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। मंदिर परिसर में कंगना को देखकर श्रद्धालुओं और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शन के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत की और सभी को आने वाले नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर पर आकर उन्हें बेहद सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। कंगना ने बताया कि भले ही नया साल भारतीय पंचांग…
पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धोखाधड़ी से उच्च रिटर्न की पेशकश कर प्रयाग ग्रुप द्वारा जुटाई गई संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए इस ग्रुप की बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल और असम में स्थित 116 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त कर ली है। जब्त संपत्ति में 104 करोड़ रुपये मूल्य की 450.42 एकड़ भूमि भी शामिल है। यह संपत्तियां इन राज्यों में किन स्थानों पर स्थित है इसे ईडी ने स्पष्ट नहीं किया है। अपनी कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने भूमि पर बने करीब छह करोड़ रुपये के सुपर स्ट्रक्चर एवं कंपनी के निदेशकों बासुदेव…
पटना। बिहार में अवैध जमीन और बालू कारोबार के खिलाफ सरकार ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 19 जमीन व बालू माफियाओं की 55 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजा है। सूची में दानापुर के पूर्व राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई टिंकू उर्फ पिंकू यादव का नाम भी शामिल है। ईओयू डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आठ भू-माफिया…
रांची। अब एक ही छत के नीचे 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ आदिवासी बच्चे इंजीनियरिंग और मेडिकल की भी फ्री कोचिंग करेंगे। रांची के हिंदपीढ़ी में इसे लेकर दिशोम गुरू शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (जेईई) एवं मेडिकल (जेईई) कोचिंग संस्थान की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नामांकित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सिर्फ पढ़ाई में मेहनत करें, उनकी चिंता करने के लिए पूरी सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत से बच्चे न केवल आरक्षित श्रेणी में ही चयनित हों, बल्कि उनकी मेहनत…