Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप का दावा, बोले- पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं यूक्रेन युद्ध का अंत
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
Author: News Maati
रांची,। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ईस्ट टेक 2025 से झारखंड की तकदीर बदलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ईस्ट टेक में सहयोग करने की बात कही है। झारखंड की एक अच्छी इमेज देश में बनाने का एक मौका है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमें यह एक मौका दिया है कि झारखंड के उद्यमियों, स्टार्टअप अपने कार्यक्षमता के बल पर आत्मनिर्भर भारत बनाने अपना योगदान दे सके। रक्षा सेक्टर में कई नये और बड़े काम हो रहे हैं, लेकिन अभी भी कई मामलों में पीछे है, यही कारण है कि रांची में डिफेंस एक्सपो…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में कोयला खनन गतिविधियों, पर्यावरणीय संतुलन, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड के हितों, खनन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की भागीदारी, रोजगार सृजन, पर्यावरणीय संतुलन तथा राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा की खनन कार्य संपन्न हो जाने के उपरांत जमीन को भारत सरकार राज्य सरकार को वापस…
रांची। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के मामूली विरोध के बीच एक के बाद एक पांच विधेयक पारित किए गए। उन विधेयकों में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025, झारखंड व्यवसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक 2025, झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2025, झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन एवं कल्याण) विधेयक 2025 तथा झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक शामिल हैं। झारखंड विधानसभा में जिन विधेयकों को पारित कराया गया, उनमें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक- 2025 भी शामिल हैं। इस विधेयक के तहत अब राज्य के मुख्यमंत्री के पास विश्वविद्यालयों के कुलपति (वीसी) और…
रामगढ़। तीज मनाने रांची से मायके रामगढ़ लौट रही स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। रामगढ़ चुट्टूपालू घाटी में सैनी होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक रूप से मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, पुलिस ने एनएचएआई के कर्मियों के साथ उसे सदर अस्पताल भेज दिया। बेहतर इलाज के लिए रिम्स गए बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी…
पटना। अहमदाबाद और गांधी नगर के बीच मौजूद गिफ्ट सिटी की तर्ज पर पटना के निकट फतुहा में राज्य सरकार फिटनेट सिटी का निर्माण कराएगी। फतुहा के जैतीया मौजा के पास मल्टीमाडल हब से सटी 242 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर फिनेटक सिटी का निर्माण होगा। जमीन अधिग्रहण 408.81 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।इसके अलावा, सात शहरों में नए औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृत किया है। जो नए औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत किए गए हैं उनमें पटना के साथ भोजपुर, शेखपुरा, रोहतास, शिवहर, दरभंगा, पूर्णिया शामिल हैं। इसके लिए 1927 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा…
जमशेदपुर । जमशेदपुर स्थित मानगो इलाके का रहने वाला सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर अब अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में सबसे खतरनाक आतंकियों में शामिल हो चुका है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर की गई है। अर्शियान पर इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस ) के लिए आत्मघाती ड्रोन और छोटी दूरी की मिसाइलों को डिजाइन करने का गंभीर आरोप है। ऐसा माना जा रहा है कि उसने आतंकवाद के क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप कर हथियारों की संरचना में बड़ा बदलाव किया है, जिससे आतंकी संगठनों…
पटना । बिहार अब पुलों का प्रदेश बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 में सत्ता संभालने के बाद से पुल निर्माण में ऐतिहासिक तेजी आई है। पिछले दो दशकों में गंगा, सोन, गंडक और कोसी नदियों पर 15 बड़े पुल बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 21 पुलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी पर बने 6 लेन वाले औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन किया। यह पुल देश का सबसे चौड़ा पुल है, जिसकी लंबाई 8.15 किलोमीटर है। इसके चालू हो जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार…
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कार्य करने वाले प्रत्येक युवा को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाएगी। कोई भी कंपनी या नियुक्ता कर्मचारी का शोषण नहीं कर पाएगा। नियुक्ति देने वाली कंपनियां अपने कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करेंगी, जबकि इसके अतिरिक्त चार्जेज की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह व्यवस्था युवाओं को सम्मानजनक रोजगार, नौकरी की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्रीने लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय ‘रोजगार महाकुंभ 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का…
पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल होने पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन सभी लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने कभी राज्य को अराजकता, पलायन और जंगलराज की ओर धकेला था। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “यह लोग कितनी भी कोशिश कर लें, बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। जिन्होंने ‘बिहारी’ को गाली बनाया, बिहार को बर्बाद किया, बिहारियों को पलायन के लिए विवश किया, अराजकता और जंगलराज को बढ़ावा दिया, उन्हें जनता जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर…
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के हंसलपुर में सुजुकी के पहले वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को झंडी दिखाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो ईवी चलेगी, उसमें ‘मेड इन इंडिया’ लिखा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि अब भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) को 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा। देश में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड मैन्युफैक्चरिंग की…