Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप का दावा, बोले- पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं यूक्रेन युद्ध का अंत
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
Author: News Maati
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन की सफलता केवल अंकों से नहीं आंकी जा सकती। असली परीक्षा यह है कि छात्र कठिनाइयों के समय धैर्य, ईमानदारी और आत्मविश्वास बनाए रखें। राज्यपाल गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल विद्यालय की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि डीपीएस रांची ने अनुशासन, ज्ञान और उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा स्थापित की है और इसकी गिनती रांची के प्रतिष्ठित विद्यालयों में की जाती है।…
नई दिल्ली। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अभद्र अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर भाजपा ने बोला हमला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब से कांग्रेस को मोदी में संभावित नेता नजर आया, तभी से वह उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करने लगी। साथ ही आरोप लगाया कि राहुल गांधी को देश की राजनीतिक गद्दी नहीं मिली तो वह लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री को गाली देने लगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की गाली वाली दुकान बिहार से ही सील होगी। कांग्रेस को…
पटना । अगले महीने पटना मेट्रो की शुरुआत हो सकती है। मेट्रो का नया लुक सामने आया है। बोगियों को केसरिया रंग से रंगा गया है और उन पर बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों की पेंटिंग की गई है। इनमें गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष और नालंदा खंडहर शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पटना उन शहरों में शामिल हो जाएगा जहां मेट्रो चलती है। पटना मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि बिहार चुनाव से पहले यह शुरू हो जाएगी। मेट्रो की बोगियों को केसरिया रंग दिया गया है। इन पर…
गिरिडीह। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस ने देर शाम को युवक को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसपी डॉ विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि युवक को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर गिरिडीह के बाभनटोली – राजेंद्र नगर के रहने वाले एक युवक अंकित कुमार मिश्रा का वीडियो सामने आया था। जिसमें युवक ने मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री इरफान अंसारी को…
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र में हुए एक लूट मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद तुरंत की गई छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को डीएसपी मनोज ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि 27 अगस्त की दोपहर में मरीन ड्राइव रोड डोबो ब्रिज स्थित गोलचक्कर के पास एक ट्रक (संख्या बीआर27एजी 7265) के चालक से दो अपराधियों ने सोने का लॉकेट लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। जांच के…
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने इस वर्ष अपने कर्मचारियों को 16.68 प्रतिशत का बोनस देने की घोषणा की है। यह बोनस 6 सितंबर को सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से तय की गई कुल बोनस राशि 303.12 करोड़ रुपये है। इस राशि में से जमशेदपुर स्थित ट्यूब्स डिवीजन के 11,446 कर्मचारियों को 152.44 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। 28 अगस्त को टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस को लेकर समझौता हुआ। इस बार बोनस तय करने के लिए एक विशेष फामूर्ला अपनाया गया, जिसके तहत कंपनी के 9255.05…
रांची। अल्पसंख्यक मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें रांची के पारस अस्पताल में गुरुवार को भर्ती किया गया है। मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्री हफीजुल हसन का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पारस अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव सहित अन्य मंत्री और विधायक भी अस्पताल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि हफीजुल अंसारी ने जुलाई में ही दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी कराई थी। 8 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्पताल पहुंचकर…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन संघर्ष ‘‘मोदी का युद्ध” है और ‘‘शांति का मार्ग” आंशिक रूप से ‘‘नयी दिल्ली से होकर” गुजरता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार और विनिर्माण मामलों के वरिष्ठ सलाहकार नवारो ने बुधवार को ‘ब्लूमबर्ग’ को दिए एक साक्षात्कार में दावा किया कि ‘‘भारत, रूसी युद्ध मशीन को मदद पहुंचा रहा है।” नवारो ने कहा, ‘‘भारत जो कर रहा है, उसका खमियाजा अमेरिका में हर कोई उठा रहा है। उपभोक्ता, व्यवसाय और हर चीज को नुकसान हो रहा…
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को सदन ने पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया। विधानसभा से पारित प्रस्ताव अब औपचारिक रूप से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। यह प्रस्ताव भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। प्रस्ताव पेश करते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। अलग राज्य के…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मानसूनी बारिश से सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। समूचे प्रांत में बाढ़ से हाहाकार मच गया है। रावी, चिनाब और सतलुज नदियों में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। फसलें नष्ट हो गईं और मवेशी बह गए। बाढ़ग्रस्त नारोवाल जिले का करतारपुर लगभग डूब गया है। करतारपुर कॉरिडोर पहले से ही जलमग्न है। दुनिया भर के सिख समुदाय का सबसे बड़ा तीर्थस्थल करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब परिसर पिछले 24 घंटे से डूबा हुआ है। प्रांत के आठ जिलों में सेना ने मोर्चा संभाल…