Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
- भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी प्रहार, एलएमजी एक किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर
- रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
- बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
- रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
Author: News Maati
मुंबई । होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही उत्साह और रंगों की बहार चारों तरफ छा रही है। बाजार सज रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे गाने भी रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’ शनिवार को रिलीज हो गया। यह गाना काफी धमाकेदार और मजेदार है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अक्षरा के साथ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों कलाकारों का कमाल का परफॉर्मेंस है। अक्षरा अपने आकर्षक हाव-भाव और स्टाइल से दिल जीत रही…
नयी दिल्ली/वाशिंगटन। भारत पर अमेरिका अब 18 फीसदी की जगह 10 फीसदी ही टैरिफ लगाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध घोषित करने के बाद उन्होंने 3 घंटे के अंदर सभी देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इससे संबंधित एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह टैरिफ 24 फरवरी से दुनियाभर के देशों पर लागू हो जाएगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद यह सवाल उठ रहे थे कि भारत और अमेरिका के बीच जो अंतरिम व्यापर समझौता हुआ था, उसके हिसाब से निर्धारित 18 फीसदी टैरिफ के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जेवर में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट इंडिया चिप का शिलान्यास किया। यह परियोजना एचसीएल और फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम के रूप में स्थापित की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को टेक्नोलॉजी के भविष्य के केंद्र के रूप में देख रही है और भारत सॉफ्टवेयर के साथ-साथ हार्डवेयर के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर तीव्र गति से कार्य कर रहा…
रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। सभी नगर निकायों में 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। राज्य में कुल 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन निकायों में मेयर और अध्यक्ष के अलावा कुल 1,087 वार्डों में काउंसिलर के लिए मतदान होगा। इनमें से 16 निकायों के 38 वार्डों में…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा चार साल बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सरकार को इस निर्णय से अवगत कराया। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए आयु गणना की तिथि 1 अगस्त 2026 तय की गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, अब आयु सीमा की कटऑफ तिथि अगस्त 2022 होगी। सरकार के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि राज्य…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए सदर अस्पताल, रांची के न्यूरोसर्जरी विभाग ने अत्यंत जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर सुद्दढ़ीकरण के प्रयासों के बीच डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 54 वर्षीय मरीज के गर्दन-पीठ (सर्वाइको-डॉर्सल) क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से बढ़ रहे लगभग 5 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। मरीज लंबे समय से भारीपन, तीव्र दर्द तथा दैनिक गतिविधियों में गंभीर कठिनाइयों से जूझ रहा था। ट्यूमर का…
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शनिवार को छोटा नागरा थाना क्षेत्र में चल रहे सर्च आॅपरेशन के दौरान नक्सलियों की ओर से पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों को सारंडा के अंदरूनी इलाकों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान जवानों का पैर जमीन में दबाकर लगाए गए विस्फोटक उपकरण पर…
नई दिल्ली । अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टैरिफ लगाए जाने के बाद से लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि इसका असर भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापारिक समझौते पर किस तरह से पड़ेगा, भारत को कोई लाभ मिलेगा या नहीं। यह सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस सवाल के जवाब में कहा, “नहीं, कुछ नहीं बदला। वे टैरिफ देंगे, और हम टैरिफ नहीं देंगे। भारत के साथ हमारी डील यह है कि वे टैरिफ देंगे। यह पहले जैसा नहीं…
रांची । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और राज्य में बड़ी पैमाने पर बैकलॉग नियुक्तियों के मुद्दे प्रमुखता से उठे। सरकार ने दोनों ही विषयों पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, जबकि बैकलॉग पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की प्रक्रिया जारी है। चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष है,…
गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव शनिवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियां बता रही हैं कि उनकी हत्या की गई और उनकी पहचान छिपाने के लिए शव को पेड़ों के पत्तों से जलाने का प्रयास किया गया। इसकी खबर फैलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे…