Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें धवन के साथ सोफी के हाथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाइन की उंगली पर इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है। धवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक। हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं,…
रांची । भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। इस पद के लिए वर्तमान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम पर सहमति जता दी है और उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है।केंद्रीय पर्यवेक्षक रहेंगे मौजूदप्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहेंगे।वे अध्यक्ष पद के साथ-साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामांकन की…
गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मौजूदगी में भारत-जर्मनी के बीच हुए गेम चेंजर मेगा प्रोजेक्ट का उल्लेख किया। सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच हुए विभिन्न समझौतों की अहमियत बताई। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती का उल्लेख करते हुए कहा, “स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन चांसलर मर्ज का भारत में स्वागत करना मेरे लिए विशेष प्रसन्नता का विषय है। ये एक सुखद संयोग है कि स्वामी विवेकानंद जी ने ही भारत और…
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में स्थित सिटी सेंटर के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में रविवार की शाम को एक सुनियोजित डकैती की बड़ी साजिश कर्मचारियों की सतर्कता और एकजुटता से नाकाम हो गई। अपराधी हथियारों का खौफ दिखाकर लूटपाट की कोशिश कर रहे थे, तभी एक कर्मचारी ने अलार्म बजा दिया। इससे घबराकर अपराधी भाग खड़े हुए। घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, सबसे पहले पांच युवक शोरूम में दाखिल हुए, जिनमें से दो पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। उन्होंने खुद को स्पेशल टास्क फोर्स का सदस्य…
दरभंगा । दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी एवं अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के निधन से पूरे मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे पिछले छह महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और सोमवार को दरभंगा स्थित महाराज के कल्याणी निवास में उनका निधन हो गया। राजपरिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए हैं और महारानी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। महारानी कामसुंदरी के सबसे बड़े पोते रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 3 बजे महारानी ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम…
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें ‘वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट’ दिखाया गया है। यह फोटो विकिपीडिया की एक एडिटेड पेज की लग रही है, जिसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक ‘वेनेजुएला का राष्ट्रपति’ दिखाया गया है। इसमें उनके असली ऑफिशियल पद, यूनाइटेड स्टेट्स के 45वें और 47वें राष्ट्रपति का भी जिक्र है। यह सब ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स वेनेजुएला की लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। साथ ही, उन्होंने बेहतर होते संबंधों के संकेत के तौर पर…
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव में घटी, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन की…
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार सुबह 10:18 बजे साल 2026 के अपने पहले सैटेलाइट मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह लॉन्च आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV)-C62 के जरिए किया गया। इस मिशन के तहत कुल 15 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में स्थापित किया गया है। इनमें सबसे अहम अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-N1 ‘अन्वेषा’ है, जिसे पृथ्वी से लगभग 600 किलोमीटर ऊपर सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट (SSO) में स्थापित किया जाएगा। ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। यह अत्याधुनिक इमेजिंग क्षमताओं से लैस…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विद्यार्थियों से कहा कि वे सारी चिंता छोड़कर सिर्फ पढ़ने पर दें। उनकी चिंता सरकार कर रही है। उन्होंने रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में उपस्थित 10वीं एवं 12वीं के हजारों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सिर्फ हाथ दीजिए, हाथ पकड़कर आपको मंजिल तक पहुंचाना हमारा काम है। हेमंत ने कहा, विद्यार्थी एक कदम आगे बढ़ाएं, सरकार उनके लिए 10 कदम आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के सक्रिय कार्यान्वयन को लेकर आयोजित कार्यक्रम…
रांची । श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 16वाँ वार्षिक महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन मारवाड़ी भवन में प्रात: 10:00 बजे से माता का अभिषेक विजय पालड़ीवाल द्वारा सपरिवार किया गया। 1:00 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित हुई। 2:00 बजे से पारंपरिक वेशभूषा में 750 महिलाओं द्वारा मंगल पाठ का वाचन प्रारंभ हुआ। पाठ वाचन के लिए जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं वर्धा से आई रिंकू चौबे ने संगीतमय मंगल पाठ के वाचन के साथ साथ मधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की। सबसे पहले गणेश आराधना…