Author: News Maati

पटना। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज से पहले राजद में पारिवारिक एकजुटता की तस्वीर सामने आई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव संक्रांति से एक दिन पहले पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने लालू और राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया, और छोटे भाई तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार से मुलाकात की। इस दौरान तेज प्रताप ने 14 जनवरी को 26 एम स्ट्रैंड रोड (राबड़ी आवास) में होने वाले दही-चूड़ा भोज का औपचारिक निमंत्रण पूरे परिवार को दिया। मुलाकात के दौरान तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव…

Read More

रांची। करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया भवन में मंगलवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पड़हा राजा सोमा मुंडा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हत्याय के विरोध में 16 जनवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 17 जनवरी को पूरे झारखंड में बंद बुलाया जाएगा। मौके पर आदिवासी संगठन के विभिन्न प्रतिनिधियों ने कहा कि 07 जनवरी को सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन खूंटी पुलिस अब तक असली अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। आदिवासी प्रतिनिधियों…

Read More

मेदिनीनगर । गोल्ड हाउस के मालिक रंजीत सोनी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के बाद अब प्रिंस खान ने मेदिनीनगर के पंचमुहान एवं पिंक पैलेस स्थित स्मार्ट लूक के मालिक अरबाव खान से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। प्रिंस खान ने इसके लिए इंटरनेशनल व्हाट्सएप कॉल और मैसेज का इस्तेमाल किया है। सोना कारोबारी के बाद यह दूसरा मामला है कि मेदिनीनगर में प्रिंस खान के की ओर से रंगदारी की मांग की गई है। इस सिलसिले में पीड़ित कपड़ा दुकानदार ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करायी है। टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने मंगलवार रात मामले…

Read More

खूंटी। अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जिले के इस बहुचर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पालकोट राज परिवार के सदस्य पालकोट हाउस किशोरगंज रांची निवासी देवव्रत नाथ शाहदेव, ग्राम बिकुवादाग जरियागढ़ निवासी पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित (45 ), ग्राम जियारप्पा खूंटी निवासी बाहा मुंडा (29 ), देवा पाहन (63 ), अनीश मुंडा उर्फ सुकरा (31 ), रविया पहन उर्फ रवि (39 ) और रमेश्वर संग उर्फ रमेश (25) शामिल हैं। यह जानकारी खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष…

Read More

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार अभी भी आठ से 10 आतंकवादी शिविर सक्रिय है जिनमें 100 से 150 आतंकवादी हैं। जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के भीतरी इलाकों में भी करीब 150 आतंकवादी सक्रिय है लेकिन आतंकवादियों की भर्ती पिछले काफी समय से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में अभी भी आतंकवादियों के आठ से 10…

Read More

रांची। राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय है, क्योंकि वह मंगलवार को इस पद पर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। नेता ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई और दो बजे समाप्त हो गई। झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव अधिकारी और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव ने कहा, “हमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आदित्य साहू…

Read More

रांची। झारखंड में बालू घाटों की नीलामी और आवंटन का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में पेसा कानून लागू नहीं किए जाने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने बालू घाटों के अलॉटमेंट पर लगी रोक हटा दी। झारखंड उच्च न्यायालय में पेसा नियमावली लागू नहीं किए जाने से संबंधित अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि राज्य में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (पेसा) की नियमावली लागू कर दी गई है। इस जानकारी के बाद…

Read More

रांची। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के लॉ एंड आर्डर उप समिति की बैठक मंगलवार को चेंबर भवन में हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर विमर्श किया गया। राज्य की विधि-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, पुलिस गश्ती व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स दुकान में दिसंबर माह में घटित घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। पीड़ित व्यवसायी की ओर से भुरकुंडा थाना में दिए गए आवेदन के पर चेंबर ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक और झारखंड के पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक अहम संगठनात्मक बदलाव होने वाला है, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन फाइल करने वाले हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक के तौर पर मौजूद रहने की उम्मीद है, जो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच नबीन के नेतृत्व में मजबूत समर्थन और विश्वास को दिखाता है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी को भाजपा की संगठनात्मक और वैचारिक दिशा में निरंतरता और स्थिरता पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने…

Read More

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की अमेरिका में सराहना की जा रही है। प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा अहम नेता बताया है, जो वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को नई दिशा दे रहे हैं। उनका कहना है कि वाशिंगटन पीएम मोदी के नेतृत्व को भारत-अमेरिका साझेदारी की दीर्घकालिक मजबूती के लिए केंद्रीय मानकर चल रहा है। वॉशिंगटन स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रिच मैककॉर्मिक ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और सोच की प्रशंसा की। मैककॉर्मिक ने कहा कि पीएम…

Read More