Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
रांची। विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) 2026 में पहली बार झारखंड की भागीदारी राज्य के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। यह मंच न केवल झारखंड की औद्योगिक क्षमता और इनफिनाइट आॅपर्च्युनिटी स्टेटकी पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करेगा, बल्कि यह भी संदेश देगा कि जब समाज की आधी आबादी नेतृत्व करती है, तो अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होती हैं और विकास अधिक टिकाऊ बनता है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। विभाग के अनुसार, इसी संदेश को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए झारखंड की…
हजारीबाग। अदाणी फाउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना से प्रभावित परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल की है। परियोजना क्षेत्र की तीन बालिकाओं का चयन फायर फाइटिंग जैसी चुनौतीपूर्ण और सम्मानजनक प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए किया गया है। इनमें दो बालिकाएं गाली गांव तथा एक बालिका चंदौल गांव की निवासी है। इसके साथ ही गोंदुलपारा और चंदौल पंचायत से चार युवकों का चयन अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी) में विशेष प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इन युवकों को तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें रोजगार से जोड़े…
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार रात अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता 40 वर्षीय तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उलदा पंचायत के खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रज्ञा केंद्र में हुई। इस वारदात को लेकर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हैं। पुतरू गांव निवासी तारापद महतो पिछले करीब दो वर्षों से खड़िया कॉलोनी में सीएससी (प्रज्ञा) केंद्र का संचालन कर रहे थे।सोमवार को झारखंड के क्षेत्रीय त्योहार टुसू के कारण केंद्र में दिनभर चहल-पहल रही। रात करीब आठ बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं…
रांची। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद झारखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि निपाह वायरस एक अत्यंत खतरनाक जूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। यह वायरस मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों (फ्रूट बैट)…
खूंटी। खूंटी के आठ बार सांसद रहे पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा से पुलिस बनकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कड़िया मुंडा के करीबी डॉ निर्मल सिंह ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस सहित सीएमओ को एक्स पर दी है। डॉ निर्मल सिंह ने मंगलवार को बताया कि मोबाइल नंबर 8208746581 से कड़िया मुंडा के मोबाइल नंबर 9431108685 पर सोमवार को कई बार व्हाट्सएप कॉल कर पैसे की मांग की गई। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बताकर धमकी देता है और पैसों की मांग कर रहा है। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल…
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, घर बैठे होगी जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
पटना। बिहार में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान बनाने के निर्देश जारी किए हैं। अब वृद्धजनों को घर बैठे निबंधन की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए जमीन और फ्लैट के निबंधन की प्रक्रिया को सरल किया जा रहा है।…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 43 एजेंडों को स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल ने कृषि विभाग में 694 विभिन्न पदों पर बहाली को मंजूरी दी है। वहीं डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा 314 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई है। शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशालय में नौ नए पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई। बैठक में झारखंड के साथ सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर…
जमशेदपुर । इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), झारखंड एटीएस और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी पासपोर्ट और पहचान पत्र बनाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान तीन अफगानी नागरिकों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन आरोपियों को जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हिंदू लाइन से, जबकि एक अन्य को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर से दबोचा गया। यह कार्रवाई सोमवार देर शाम की गई। सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल आईबी को झारखंड में सक्रिय फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज रैकेट के संचालन को लेकर पुख्ता खुफिया सूचना मिली…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ को लेकर कहा है कि ‘नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स’ से शुरू हुआ सिलसिला अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ बन चुका है और इसके केंद्र में देश की युवा शक्ति है। पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर हमें अपनी विरासत और अपने विचारों को हमेशा आगे रखना है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ के अपने भाषण के कुछ वीडियो शेयर किए। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बीते 11 सालों से देश के हर सेक्टर में संभावनाओं के…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य में नगर निकाय चुनाव कराने के राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है।राज्य में फरवरी माह में ही 48 नगर निकायों में चुनाव हो जाएगा। निकाय चुनाव एक चरण में बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। राज्य निर्वाचन आयोग इसी माह 27 जनवरी को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। सभी निकायों में एक चरण में चुनाव होगा। इसके तहत 25-26 फरवरी को चुनाव कराया जा सकता है, क्योंकि 23 फरवरी तक स्कूलों में इंटरमीडिएट की परीक्षा है।हालांकि चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा आयोग द्वारा किया…