Author: News Maati

नई दिल्ली । भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारी गुरुवार को समुद्र के रास्ते पूरी पृथ्वी की परिक्रमा के लिए निकल पड़ी हैं। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईएएसवी त्रिवेणी के इस फ्लैग ऑफ समारोह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साहसिक अभियान के तहत दस महिला अधिकारियों की एक टीम नौका यात्रा पर निकली है। सेना के मुताबिक यह पहली बार है, जब तीनों सशस्त्र बलों की महिला अधिकारी पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के मिशन पर हैं। यह दल स्वदेशी पोत ‘आईएएसवी त्रिवेणी’ पर सवार होकर 26,000…

Read More

काठमांडू । नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच बृहस्पतिवार को एक जेल में सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान तीन कैदियों की मौत हो गई, जबकि अब तक दो दर्जन से अधिक जेलों से 15,000 से अधिक कैदी फरार हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि ताजा घटनाक्रम के साथ, मंगलवार से भड़की हिंसा के दौरान सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़पों में मरने वाले कैदियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। प्रदर्शनकारियों द्वारा जेलों पर हमले करने और अराजकता के चलते देशभर में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्र ने बताया कि…

Read More

नई दिल्ली। रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती के संबंध में हालिया खबरों पर विदेश मंत्रालय ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार ने पिछले एक साल में कई बार इस तरह की भर्तियों से जुड़े जोखिमों और खतरों को रेखांकित किया है और भारतीय नागरिकों को इसके प्रति सावधान रहने की सलाह दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “हमें हाल ही में भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किए जाने की खबरें मिली हैं। हमने दिल्ली और मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ इस मुद्दे…

Read More

काठमांडू । काठमांडू से चौकाने वाले दृश्य सामने आए हैं, जिनमें मंत्रियों, शीर्ष सरकारी अधिकारियों और उनके परिवारों को छतों से सेना के हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट करते हुए देखा गया। एक वीडियो में शीर्ष पदाधिकारी रस्सी के सहारे हेलिकॉप्टर से लटके हुए नजर आ रहे हैं, जबकि नीचे शहर में धुएं के गुबार और हिंसक भीड़ देखी जा सकती है। सोमवार को नेपाल में सरकार द्वारा प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के बाद हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे। इसके चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे और पलायन की खबरें भी आईं। फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसी…

Read More

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीते दिनों भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं। गुरुवार को सेना ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच बातचीत का दौर चल रहा है, जिसमें देश के लिए नए अंतरिम प्रधानमंत्री के चयन पर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। सेना के प्रवक्ता राजा राम बस्नेत ने बताया कि “प्रारंभिक बातचीत शुरू हो चुकी है और आज भी जारी रहेगी। हमारा प्रयास है कि हालात को धीरे-धीरे सामान्य किया जा सके।” 30 लोगों की मौत, हजार से अधिक घायल नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय…

Read More

नई दिल्ली। दुनिया की दौलतमंदों की फेहरिस्त में बड़ा उलटफेर हुआ है । Oracle के को-फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं । उन्होंने एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है. एलिसन की कुल संपत्ति अब 393 अरब डॉलर पहुंच चुकी है, जो मस्क की 385 अरब डॉलर की संपत्ति से अधिक है. इस ऐतिहासिक बदलाव की वजह बनी Oracle के शेयरों में आई जोरदार छलांग । 10 सितंबर को अमेरिकी शेयर बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर करीब 40% तक उछल गए, जिससे एलिसन की नेटवर्थ में…

Read More

नई दिल्ली। आगामी त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहे पांच आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान भी बरामद किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों में से दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक…

Read More

पटना। दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं की दो दिनों की बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि हम फिर से जनता के बीच हर घर अधिकार यात्रा लेकर जाएंगे। जनता ही तय करेगी कि कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी भी महहागठबंधन में सीएम फेस के सवाल को टाल गए थे। जबकि राजद और मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस बता चुके है। वहीं सीट शेयरिंग के सवाल पर अल्लावरू ने कहा कि हम मानते हैं कि गठबंधन में नए साथी आएंगे तो सभी को कंप्रोमाइज करना होगा, तभी नए साथी…

Read More

पटना । बीती देर रात पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद नेता और जमीन कारोबारी राजकुमार राय को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद अपराधी कंकड़बाग मेन रोड की ओर फरार हो गए। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 6 गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस सीसीटीवी और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच में जुटी है। दो अपराधियों ने दागीं छह गोलियां : पुलिस के मुताबिक,…

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने वर्ष 2024-25 की अपनी संपत्तियों की जानकारी साझा की है। इसमें किसी के पास क्रिप्टोकरेंसी, तो किसी के पास दशकों पुराने दोपहिया वाहन हैं। जयंत चौधरी एकमात्र ऐसे मंत्री है, जिन्होंने क्रिप्टो में निवेश किया है।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 31 मार्च, 2025 तक 21.31 लाख रुपये मूल्य के क्रिप्टो निवेश की सूचना दी। उनकी पत्नी चारु सिंह ने 22.41 लाख रुपये मूल्य की डिजिटल एसेट होल्डिंग्स की जानकारी दी है। चौधरी…

Read More