Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
रांची। राजधानी के एचईसी धुर्वा क्षेत्र मेंअंश–अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पररविवार को बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद का आयोजन मौसीबाड़ी क्षेत्र से अपहृत दोनों बच्चे अंश और अंशिका की प्रशासन की ओर से बरामदगी में विफल होने को लेकर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर सुबह में दुकान सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया। वहीं शाम में सभी दुकानें खुल गईं। हालांकि कुछ जगहों पर लोगों ने शाम को भी रविवार होने के कारण अपने प्रतिष्ठानों को स्वतः बंद रखा। समिति के संयोजक सह राजद नेता कैलाश यादव ने मीडिया को बताया कि उन्हें हटिया…
रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड रांची के विशेष बुलेटिन के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गई है। जिसको लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किया। छात्रों छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से छठी तक का…
बेतिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के जिलों में यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं। यात्रा का नाम समृद्धि यात्रा है। यह सीएम की 16 वीं यात्रा है। हर बार की तरह यात्रा की शुरूआत पश्चिम चंपारण से होने वाली है। हालांकि इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं है। लेकिन समृद्धि यात्रा को लेकर लेकर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को को पत्र जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री का आगामी 16 जनवरी से जिलावार समृद्धि यात्रा कार्यक्रम निर्धारित है। वे समृद्धि यात्रा में प्रगति यात्रा एवं सात निश्चिय से संबंधित एवं…
हजारीबाग। लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग से 31 दिसंबर की रात फरार हुए तीन सजायाफ्ता कैदियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने रविवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि तीनों कैदियों को महाराष्ट्र के सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है और ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें हजारीबाग लाया गया है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 31 दिसंबर को सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि रात लगभग 1:30 बजे केंद्रीय कारा के सेक्टर संख्या-6 के वार्ड संख्या-4 से तीन सजायाफ्ता कैदी फरार हो गए…
तलवारों की जगह दूसरे तरीके से रचे जा रहे हैं भारत के खिलाफ षड्यंत्र, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व बोले मोदी
सोमनाथ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में वह ताकतें मौजूद और पूरी तरह सक्रिय हैं, जिन्होंने सोमनाथ पुनर्निर्माण का विरोध किया। आज तलवारों की जगह दूसरे तरीके से भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि भारत के पास सोमनाथ जैसे हजारों साल पुराने पुण्य स्थल हैं। ये स्थल हमारे सामर्थ्य, प्रतिरोध और परंपरा के पर्याय रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद गुलामी की मानसिकता वाले लोगों ने इनसे पल्ला झाड़ने की कोशिश की। उस इतिहास को भुलाने…
सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होकर अभिभूत हो गए।उन्होंने शौर्य यात्रा में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर आयोजन की तस्वीरें साझा कर अपने उद्गार प्रकट किए। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि `शौर्य यात्रा में शामिल होकर अत्यंत गौरवान्वित हूं। इस अवसर पर मंदिर की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाली मां भारती की अनगिनत वीर संतानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका अदम्य साहस और पराक्रम देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’ इससे…
रांची। झारखंड में फिलहाल सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। राज्य के कई हिस्सों में ठंड का असर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 13 से 15 जनवरी के बीच राज्य के 13 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का प्रभाव मुख्य रूप से राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे जिलों में देखने को मिलेगा। 13 और 14 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।…
खूंटी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को दिवंगत सोमा मुण्डा के परिवार से मुलाकात की और शोक-संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सोरेन ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने घोषणा की कि इस मुद्दे पर सामाजिक बैठक कर आगे की रणनीति तय की…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को से कहा कि गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है, काफी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। गोलघर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं इसके रखरखाव को अच्छे ढंग से कराएं ताकि यह देखने में मनोरम लगे। वर्ष 2013 में यहाँ शुरू किए गए लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का नियमित रूप से संचालन हो, इससे लोगों…
रांची। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की आम बैठक (एजीएम) आज होटल एन. एच. हिल, पारडीह जमशेदपुर में हुई जिसमें पिछले वर्ष की आम बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। इसके बाद सेक्रेटरी जेनरल उत्तम चंद ने अपना विस्तृत रिपोर्ट साझा किया। वर्ष 2025-26 का आय और व्यय पर चर्चा किया गया एवं उसे सर्वसम्मति से पास किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए मेसर्स गोबिन्द अग्रवाला एण्ड एसोसिएट को ऑडिटर के रूप में चुना गया।