Author: News Maati

नई दिल्ली। सरकार ने रविवार को पूर्व नौकरशाह अमित खरे को उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया। खरे 12 अक्टूबर, 2021 से प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में सामाजिक क्षेत्र से संबंधित मामलों का जिम्मा संभाल रहे थे। वह ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020′ तैयार करने और लागू करने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। खरे की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने झारखंड कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (सेवानिवृत्त) अमित खरे…

Read More

दरांग (असम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग जिले में 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बहुत बड़ी सफलता थी और मुझे यहां आकर काफी खुशी हो रही है प्रधानमंत्री मोदी ने दरांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मेरा असम का पहला दौरा है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बहुत बड़ी सफलता थी। आज मां कामाख्या की इस धरती पर आकर मुझे एक अलग ही पवित्र…

Read More

काठमांडू। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जेन-जी आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को ‘शहीद’ का दर्जा और उनके आश्रितों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। सुशीला कार्की ने शपथ ग्रहण के दो दिन बाद कार्यभार संभाला। उन्होंने रविवार सुबह लैंचौर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की, जिसके बाद वे सिंह दरबार गईं। उन्होंने गृह मंत्रालय के भवन से अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन शुरू किया, क्योंकि पिछले मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों और आगजनी से मुख्य परिसर क्षतिग्रस्त…

Read More

नई दिल्ली। जीएसटी 2.0 सुधारों, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दरों में कटौती और अन्य अनुकूल नीतिगत उपायों से उत्साहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां अगले दो-तीन सप्ताह में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही हैं। इनका लक्ष्य लगभग 10,000 करोड़ रुपये जुटाना है। मर्चेंट बैंकर ने बताया कि प्राथमिक बाजार में उतरने की तैयारी कर रही कंपनियों में आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस, सात्विक ग्रीन एनर्जी, जिनकुशल इंडस्ट्रीज, अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स, पार्क मेडी वर्ल्ड, सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस, जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग, सीआईईएल एचआर सर्विसेज, जीके एनर्जी, गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स और शेषसाई टेक्नोलॉजीज शामिल…

Read More

नई दिल्ली।‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने रविवार को कहा कि आयोग को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों की जांच का आदेश देना चाहिए था, न कि उन पर इस तरह की भाषा में ‘चिल्लाना’ चाहिए था जो “आपत्तिजनक और आपराधिक” थी। पीटीआई से साक्षात्कार में कुरैशी ने कहा कि गांधी द्वारा लगाए गए कई आरोप जैसे कि उन्हें “हाइड्रोजन बम” कहना राजनीतिक बयानबाजी थे, लेकिन जिन शिकायतों को वे उठा रहे हैं उनकी गहन जांच होनी चाहिए। पूर्व मुख्य चुनाव…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मनातू जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम जब कॉम्बिंग कर रही थी, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुखदेव यादव मारा गया। मुखदेव पर कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह तीन सितंबर को पलामू में हुई…

Read More

पटना: बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी डिजिटल राजनीति की शुरुआत कर दी। शनिवार को पटना में भाजपा बिहार सोशल मीडिया सेल और आईटी विंग की ओर से ‘ मोदी मित्र डिजिटल योद्धा अभियान ’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य हर विधानसभा क्षेत्र से दस हजार डिजिटल योद्धाओं को तैयार करना है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर हजारों की संख्या में पहुंचे डिजिटल योद्धाओं ने एक…

Read More

रांची । रांची में पुलिस ने लगातार बढ़ रही चेन छिनतई की घटनाओं पर आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के सरगना असरुद्दीन अंसारी और उसके सहयोगी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 30.08 ग्राम सोने के आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि असरुद्दीन अंसारी लंबे समय से राजधानी में चेन छिनतई की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि उसने अब तक रांची के कई इलाकों में 12 से 14…

Read More

रांची । झारखंड में पुलिस निरीक्षक से डीएसपी के रैंक में प्रोन्नत राज्य के 63 अधिकारी कहने को तो डीएसपी बन चुके हैं, लेकिन आज भी पुलिस इंस्पेक्टर का ही काम कर रहे हैं। कंधे पर डीएसपी का स्टार लगा है, बने हुए हैं इंस्पेक्टर और वेतन तथा अन्य सुविधाएं भी इंस्पेक्टर वाला ही ले रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें 26 जून को प्रोन्नति दी थी। करीब ढाई माह हो चुके हैं, लेकिन उनकी प्रोन्नति को लेकर विभाग में किसी भी तरह की कोई सक्रियता नहीं दिख रही। विभागीय अधिकारियों की मानें तो उनकी सूची तैयार है, ऊपर से…

Read More

रांची। रिम्स सहित राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी करनेवाले डॉक्टरों पर गाज गिरेगी। ड्यूटी के दौरान अस्पताल से बाहर निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बातें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रिम्स सभागार में कही। मंत्री शनिवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची में शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने रिम्स की बेहतरी के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही 16 अहम एजेंडों पर समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि सरकार की…

Read More