Author: News Maati

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा में सोमवार रात में एक बड़ा हादसा हो गया। महागामा-ललमटिया मार्ग पर एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और कोयले के रैक से जा टकराया। इस घटना में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। एनटीपीसी के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार, घटना गोड्डा के लालमटिया में रात करीब साढ़े 3 बजे हुई। सुबह 6 बजे एनटीपीसी बचाव दल को सूचना मिली थी। ट्रक (जेएच12एस 7078) सड़क से करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और वहां से…

Read More

पटना । बिहार के पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक रिसेप्शन पार्टी में चली गोली से दो भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के पीछे पहले से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाहपुर गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि शाहपुर गांव निवासी दौलत राय के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रिसेप्शन पार्टी में लोग खाना खा रहे थे। कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अपराधी भी वहां पहुंच गए और गोलीबारी शुरू…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ खुला। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 600 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,401 और निफ्टी 183 अंक की मजबूती के साथ 25,754 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी भरने का फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर कर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंसियल सर्विसेज सूचकांकों में टॉप गेनर थे। साथ ही, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्व रेल मंत्री और वरिष्ठ राजनेता मुकुल रॉय का सोमवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। वे 73 वर्ष के थे। मुकुल रॉय का सोमवार को सुबह 1:30 बजे के कुछ देर बाद निधन हो गया। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। उनके करीबी सहयोगियों के अनुसार, वे कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण काफी समय से इलाज करा रहे थे, लेकिन इलाज का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। रॉय कभी तृणमूल कांग्रेस में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण नेता थे,…

Read More

मेरठ/लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांंग्रेस जहरीली और देश विरोधी राजनीति कर रही है। कांग्रेस अब देश पर बोझ बन चुकी है। नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कपड़े उतार कर प्रदर्शन करने की घटना को शर्मनाक बताते हुए मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी। रविवार को मेरठ में मेट्रो रेल और दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये। उत्तर प्रदेश…

Read More

रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि निकाय चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए हेमंत सरकार बौखला गई है। सतारूढ़ गठबंधन दलों को मालूम हो गया है कि उनके समर्थित उम्मीदवारों को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। इसलिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए भाजपा को राज्य सरकार टारगेट कर रही है। आदित्य साहू ने उक्त बातें रविवार को प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के ऊपर गिरिडीह में मुकदमा दर्ज करना एक तरह से सत्ता पक्ष की बौखलाहट है। बाबूलाल मरांडी कोई नासमझ नेता…

Read More

देवघर। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि वे बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की है। इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचने के बाद गौतम अदाणी सीधे बाबा धाम पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से जलाभिषेक किया, गर्भगृह में पूजा-अर्चना की और कुछ देर ध्यान भी लगाया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह पल खास रहा, क्योंकि देश के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर समूह…

Read More

रांची। टाटानगर से होकर चलने वाली कई यात्री ट्रेनों के परिचालन पर आगामी दिनों में असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 23 फरवरी से एक मार्च 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा डायवर्ट किया गया है। इसका सीधा प्रभाव टाटानगर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रविवार को रेलवे ने बताया कि 68045/68046 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर 24 एवं 25 फरवरी को रद्द रहेगी। 68077/68078 आद्रा-विलियामनगर-आद्रा मेमू 26 फरवरी और एक मार्च को रद्द रहेगी। 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू 23, 24, 26,…

Read More

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी के शक में एक युवक की ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी करते देख लिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पड़वा…

Read More

गिरिडीह। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद कथित रूप से एक होटल में आयोजित बैठक को लेकर की गई है। प्राथमिकी फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) के सदस्य मोहम्मद मंसूर की शिकायत पर दर्ज की गई। मामला शनिवार शाम गिरिडीह बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में हुई बैठक से जुड़ा बताया जा रहा है। नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन ने रविवार को प्राथमिकी…

Read More