Author: News Maati

चतरा। झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है। इस दुर्घटना में रांची सदर अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार की भी मौत हो गई। कर्तव्य को सर्वोपरि मानने वाले डॉ. विकास आखिरी समय में मरीज के साथ दिल्ली रवाना हुए थे।जानकारी के अनुसार, मरीज संजय कुमार को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पहले किसी अन्य चिकित्सक को मरीज के साथ जाना था, लेकिन शाम करीब पांच बजे उन्होंने अचानक जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद रांची सदर अस्पताल में पदस्थ डॉ.…

Read More

रांची। Jharkhand सरकार आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore सदन में बजट भाषण देंगे। प्रस्तावित बजट का आकार 1.55 लाख करोड़ से 1.60 लाख करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष के 1.45 लाख करोड़ रुपये के बजट से लगभग 7 से 10 प्रतिशत अधिक हो सकती है।सरकार अतिरिक्त संसाधनों को बुनियादी ढांचा विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार पर खर्च कर सकती है। इस बार बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार रात चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मरीज, उनके परिजन और मेडिकल टीम के सदस्य शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार, जो आग से गंभीर रूप से झुलस गए थे, उन्हें शाम 7:11 बजे रांची स्थित देवकमल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीच क्राफ्ट सी-90 एयर एंबुलेंस से मरीज को दिल्ली रेफर…

Read More

रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। दिन बढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुल 61.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो वर्ष 2018 की तुलना में 2.82 प्रतिशत कम है। हालांकि अंतिम रिपोर्ट में यह प्रतिशत थोड़ा बढ़ सकता है।नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह अधिक देखने को मिला, जबकि नगर निगम क्षेत्रों में…

Read More

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा में सोमवार रात में एक बड़ा हादसा हो गया। महागामा-ललमटिया मार्ग पर एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और कोयले के रैक से जा टकराया। इस घटना में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। एनटीपीसी के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार, घटना गोड्डा के लालमटिया में रात करीब साढ़े 3 बजे हुई। सुबह 6 बजे एनटीपीसी बचाव दल को सूचना मिली थी। ट्रक (जेएच12एस 7078) सड़क से करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और वहां से…

Read More

पटना । बिहार के पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक रिसेप्शन पार्टी में चली गोली से दो भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के पीछे पहले से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाहपुर गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि शाहपुर गांव निवासी दौलत राय के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रिसेप्शन पार्टी में लोग खाना खा रहे थे। कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अपराधी भी वहां पहुंच गए और गोलीबारी शुरू…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ खुला। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 600 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,401 और निफ्टी 183 अंक की मजबूती के साथ 25,754 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी भरने का फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर कर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंसियल सर्विसेज सूचकांकों में टॉप गेनर थे। साथ ही, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्व रेल मंत्री और वरिष्ठ राजनेता मुकुल रॉय का सोमवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। वे 73 वर्ष के थे। मुकुल रॉय का सोमवार को सुबह 1:30 बजे के कुछ देर बाद निधन हो गया। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। उनके करीबी सहयोगियों के अनुसार, वे कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण काफी समय से इलाज करा रहे थे, लेकिन इलाज का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। रॉय कभी तृणमूल कांग्रेस में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण नेता थे,…

Read More

मेरठ/लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांंग्रेस जहरीली और देश विरोधी राजनीति कर रही है। कांग्रेस अब देश पर बोझ बन चुकी है। नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कपड़े उतार कर प्रदर्शन करने की घटना को शर्मनाक बताते हुए मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी। रविवार को मेरठ में मेट्रो रेल और दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये। उत्तर प्रदेश…

Read More

रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि निकाय चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए हेमंत सरकार बौखला गई है। सतारूढ़ गठबंधन दलों को मालूम हो गया है कि उनके समर्थित उम्मीदवारों को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। इसलिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए भाजपा को राज्य सरकार टारगेट कर रही है। आदित्य साहू ने उक्त बातें रविवार को प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के ऊपर गिरिडीह में मुकदमा दर्ज करना एक तरह से सत्ता पक्ष की बौखलाहट है। बाबूलाल मरांडी कोई नासमझ नेता…

Read More