Author: News Maati

पटना। बिहार की राजधानी पटना के मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ का विस्तार अब बक्सर तक किया जाएगा। बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार का सपना इस पथ को बक्सर से लेकर फरक्का तक ले जाने का है। दरअसल, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाया कि जेपी गंगा कॉरिडोर के तहत कोईलवर तक कार्य से लोगों में खुशी है, लेकिन कोईलवर से आगे बक्सर तक विस्तार की क्या योजना है? उन्होंने कहा कि बक्सर के लोगों की मांग है…

Read More

बक्सर । बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जयमाला स्टेज पर गोली चलने से दुल्हन घायल हो गई। आरोप है कि कथित प्रेमी ने ही उसे गोली मार दी। बताया जाता है कि यह घटना चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह की है, जहां जयमाला कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। गोली चलने के बाद वैवाहिक समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सुलेमानपुर से बारात चौसा निवासी नंद लाल मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की…

Read More

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में शादी समारोह के दौरान जयमाला कार्यक्रम में दुल्हन को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल दुल्हन ने वाराणसी ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोला की है। मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात आई थी। नंद जी मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की शादी की रस्में चल रही थीं। जयमाला के लिए जैसे ही दुल्हन मंच…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 फरवरी, 2026 को इजराइल में रहेंगे। साल 2017 में ऐतिहासिक पहली यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका इजराइल का दूसरा आधिकारिक दौरा है। इस यात्रा को लेकर दोनों देशों के राजनयिक गलियारों में काफी उत्साह है, क्योंकि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक राजनीति में कई नए समीकरण बन रहे हैं। दौरे का मुख्य एजेंडा इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चर्चा के मुख्य केंद्र बिंदु निम्नलिखित हो सकते हैं:रक्षा और सुरक्षा:…

Read More

मनाली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन का मनाली में निधन हो गया है। वह अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। सोमवार को सोलंगनाला व हामटा स्नो प्वाइंट में घूमने के बाद वापस होम स्टे में लौट आए।मंगलवार सुबह वह होम स्टे में ही रुका था जबकि अन्य दोस्त घूमने गए। दोस्त वापस लौट तो वीरेन ने सर में भारी दर्द होने की बात दोस्तों को बताई। दोस्तों ने उसे दवाई दी। वीर दवाई खाकर सो गया। दोपहर ढाई बजे दोस्तो को वीरेन के विस्तर से नीचे गिरने की…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन के लिए इजरायल दौरे पर हैं। इस बीच ‘द यरूशलम पोस्ट’ के फर्स्ट पेज में बुधवार के अंक में भारत और इजरायल के रिश्तों को एक नए दौर में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। अखबार में ‘दो प्राचीन राष्ट्रों ने एक नया अध्याय शुरू किया’ शीर्षक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया गया है। पीएम मोदी बुधवार को इजरायल पहुंच रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ महीनों से…

Read More

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026.27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें गरीबों, महिलाओं और अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सामाजिक क्षेत्र में 67,460 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने सदन में 1,58,560 करोड़ रुपये का बजट रखते हुए कहा कि यह बजट झारखंड के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा और गरीबों के आंसू पोंछेगा। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। वित्त मंत्री ने कहा कि मैं 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए बजट को दिशाहीन और तथ्यहीन करार दिया है। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट केवल गोलमटोल आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण है, जिसमें राज्य के विकास का कोई स्पष्ट विजन नजर नहीं आता। उन्होंने इसे “रंगहीन और खुशबू विहीन” बजट बताया। आदित्य साहू ने कहा कि बजट भाषण के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वित्त मंत्री आधे मन से भाषण…

Read More

लातेहार। लातेहार। चतरा और लातेहार जिले के सीमा पर स्थित सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में सोमवार की रात हुई विमान हादसे का शिकार हुआ पायलट विवेक विकाश भगत लातेहार सदर प्रखंड के लूटी गांव का रहने वाला था। मृतक पायलट विवेक विकाश भगत के पिता देव सहाय भगत वर्तमान समय में ग्रामीण कार्य विभाग चतरा में कार्यपालक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। विवेक की मौत की खबर सुनने के बाद पूरे लातेहार में मातम का माहौल बन गया है। सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के मुखिया रवि भगत, लातेहार जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव सहित ने बताया कि…

Read More

दुमका। मॉर्निंग वाक पर निकले बस एसोसिएशन के अध्यक्ष और एक स्थानीय समाचार पत्र के एजेंट अरुण सिंह को डीआईजी कार्यालय के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी । अपराधियों ने पीछे से गोली मारी। गोली उनके पीठ में लगी है। घटना के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें फूलो झानों मेडिकल अस्पताल, दुमका इलाज को भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले दो बार उन्हें गोली लग चुकी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल…

Read More