Author: News Maati

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शनिवार को छोटा नागरा थाना क्षेत्र में चल रहे सर्च आॅपरेशन के दौरान नक्सलियों की ओर से पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों को सारंडा के अंदरूनी इलाकों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान जवानों का पैर जमीन में दबाकर लगाए गए विस्फोटक उपकरण पर…

Read More

नई दिल्ली । अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टैरिफ लगाए जाने के बाद से लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि इसका असर भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापारिक समझौते पर किस तरह से पड़ेगा, भारत को कोई लाभ मिलेगा या नहीं। यह सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस सवाल के जवाब में कहा, “नहीं, कुछ नहीं बदला। वे टैरिफ देंगे, और हम टैरिफ नहीं देंगे। भारत के साथ हमारी डील यह है कि वे टैरिफ देंगे। यह पहले जैसा नहीं…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और राज्य में बड़ी पैमाने पर बैकलॉग नियुक्तियों के मुद्दे प्रमुखता से उठे। सरकार ने दोनों ही विषयों पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, जबकि बैकलॉग पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की प्रक्रिया जारी है। चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष है,…

Read More

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव शनिवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियां बता रही हैं कि उनकी हत्या की गई और उनकी पहचान छिपाने के लिए शव को पेड़ों के पत्तों से जलाने का प्रयास किया गया। इसकी खबर फैलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे…

Read More

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान के कारण हुई फसल क्षति के लिए दो लाख से अधिक प्रभावित किसानों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी। सीएम नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से रिमोट दबाकर यह राशि अंतरण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसलों के लिए कर सकेंगे। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान…

Read More

पटना । बिहार में अब सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए सरकार ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना बनाई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवहन विभाग को इसके लिए निर्देश भी दिए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि बिहार प्रगति के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। राज्यवासियों की आमदनी बढ़ रही है, जिसके कारण राज्य की सड़कों पर दो पहिया-चार पहिया वाहनों की संख्या में…

Read More

पटना । यूनाइटेड किंगडम के एआई मंत्री कनिष्क नारायण ने बिहार का दौरा किया है। वे लगभग 20 साल के बाद अपने जन्मस्थान मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह पटना पहुंचने पर उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा से मुलाकात की। यूके के मंत्री कनिष्क नारायण ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, “बिहार में आकर सच में बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि मेरा जन्म यहीं हुआ था और 20 साल से अधिक समय बाद मैं यहां वापस आया हूं। आप यहां हुई प्रगति को देख सकते हैं। हम प्रौद्योगिकी के भविष्य…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी से टैरिफ नहीं ले सकते, लेकिन वह किसी भी देश के साथ व्यापार पूरी तरह बंद कर सकते हैं और उस देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर सकते हैं। यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिन चीजों को गलत तरीके से खारिज किया है, उनकी जगह लेने के लिए दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा। हमारे पास विकल्प हैं, बहुत अच्छे विकल्प हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि…

Read More

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़े सुराग मिले हैं और उन्होंने बिश्नोई गैंग के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने वॉइस नोट की जांच पूरी कर ली है और जांच में पाया गया कि आवाज हेरी बॉक्सर की है। पुष्टि के बाद धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता के मैनेजर को मिले वॉइस नोट को वेरीफाई करने के लिए पंजाब…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त की राशि होली से पहले महिला लाभुकों के खाते में हस्तांतरित होगी। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा बताया कि लाभुकों के नामों का सत्यापन हो रहा है। जिन महिलाओं को अब तक योजना का लाभ मिल रहा है, उनमें से कुछ वास्तव में पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करतीं। ऐसे मामलों की पहचान कर अपात्र नामों को सूची से हटाया जाएगा तथा उनकी जगह पात्र महिलाओं को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जिन लाभुकों को 17वीं और 18वीं किस्त का भुगतान अभी तक नहीं…

Read More