Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
- दुर्गा पूजा से पहले हेमंत सरकार का तोहफा, रांची की 3.94 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सितंबर की मंईयां सम्मान राशि
- योगी से मिले विधायक संजय कुमार सिंह, सियासी हलकों में हलचल
Author: News Maati
पटना। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें बिहार निवासी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार गुप्ता भी शामिल थे। बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित मेनका गांव निवासी बजरंगी प्रसाद के पुत्र डॉ. विकास कुमार गुप्ता वर्षों से रांची में रह रहे थे। वे रांची सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (एसबीआई) की कचहरी शाखा में कार्यरत हैं। उनका एक आठ…
नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में 16-21 फरवरी तक आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भंग करने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथियों, प्रतिनिधियों और आगंतुकों के बीच कुछ आक्रामक तत्वों ने पूर्वनियोजित तरीके से सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें काबू किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (क्राइम) देवेश श्रीस्तााव ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी से इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वह अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और इजराइली संसद नेसेट को संबोधित भी करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 12:45 बजे तेल अवीव पहुंचेंगे। आगमन पर दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच संक्षिप्त मुलाकात होगी। पहले दिन प्रधानमंत्री नेसेट को संबोधित करने के अलावा भारतीय मूल के लोगों के साथ एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। रात्रि में वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा आयोजित निजी…
मुंबई। अमेरिकी आयात शुल्क में अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,068.74 अंक (1.28 प्रतिशत) टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 228.35 अंक यानी 1.12 प्रतिशत लुढ़ककर 25,424.65 अंक पर रहा। अमेरिका में आयात शुल्क को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट रही जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिला। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में अपेक्षाकृत कम गिरावट रही। निफ्टी…
नयी दिल्ली। मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सेवातीर्थ में मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई पहली बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि भाषाई आधार पर राज्यों के गठन के बाद से ही केरल के नाम को बदलने की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति केरल नाम परिवर्तन विधेयक, 2026 के मसौदे को केरल विधानसभा की स्वीकृति के लिए भेजेंगी। संविधान के…
पटना। विधानसभा में मंगलवार को प्रथम पाली में विपक्ष ने सोमवार को दफादार-चौकीदार संघ के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के मामले पर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी वेल में आकर यह नारे लगाए कि लाठी- गोली की सरकार नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री इस नारेबाजी के बीच खड़े हो गए और कहा कि सरकार सब दिन रहेगी। आप बेमतलब की बात मत बोलिए। हम तो बैठकर आपकी बात सुनते रहते हैं। विपक्ष को यह भी नसीहत दी कि कहा इतनी कम संख्या हो गयी आपकी। मु्ख्यमंत्री ने राजद को कहा कि गलती से दो बार आपलोगों के…
रांची। पहली बार स्वास्थ्य के बजट में कैंसर तथा हृदय रोग के बढ़ते मामले को लेकर बजट में चिंता दिखी है। पिछले 10 वर्षों में झारखंड में कैंसर के मामले में बेतहाशा वृद्धि हुई है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की भी बड़ी समस्या रही है। समय पर कैंसर की पहचान होने से उसका इलाज संभव है। इसे ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कालेजों में पेट एंड सीटी स्कैन मशीन लगाने की घोषणा की गई है। इनमें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज, जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कालेज, पलामू के…
रांची । झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का ‘अबुआ दिशोम बजट’ पेश किया। इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का समावेशी, सतत और जनकल्याणकारी विकास पर केंद्रित बजट बताया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य के गरीबों के आंसू पोंछने और हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इसे “अबुआ झारखंड” (अपना झारखंड) के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास…
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (युवा कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पिछले सप्ताह भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ के सिलसिले में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार सुबह भानु को हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उदय भानु चिब को कोर्ट मे पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि देश के अलग अलग जगहों के लोग शामिल है जांच के लिए कई…
ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका को लूटने वाले रहें तैयार, टैरिफ के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत नहीं
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खरीदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि टैरिफ लगाने के लिए उन्हें कांग्रेस से नई मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। ट्रंप ने कहा कि वे देश जिन्होंने दशकों तक अमेरिका को लूटा है, अब कहीं अधिक टैरिफ को झेलने को तैयार रहें। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से उनके प्रशासन के दौरान लगाए गए टैरिफ को निरस्त किए जाने के बाद उत्पन्न अनिश्चितता के बीच भारत ने अपनी प्रस्तावित व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की वॉशिंगटन यात्रा टाल दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर…