Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल
- तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति
- वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
Author: News Maati
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में उतरेगा। पार्टी की ओर से गुरुवार को उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। झामुमो की ओर से जारी सूची में हेमंत सोरेन के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, फागू बेसरा, दीपक बिरुआ, सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन, जोबा मांझी, योगेंद्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, हेमलाल मुर्मू, सुदिव्य कुमार, विजय हांसदा, महुआ माजी, हफीजुल हसन…
रांची। रांची से विभिन्न शहरों के लिए दीपावली और छठ को लेकर शुक्रवार से 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह जानकारी रांची रेल मंडल के रेलवे परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी ) की बैठक में गुरुवार को डीआरएम करूणानिधि सिंह ने दी। डीआरएम हटिया स्थित अपने कार्यालय में फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। डीआरयूसीसी के प्रतिनिधि संजय अखौरी ने यात्री सुविधा से जुडे प्रस्तावों पर चर्चा की और यात्रियों के हित में रांची रेल मंडल से जरूरी प्रयास करने का आग्रह किया। अखौरी ने कहा कि रांची रेल मंडल झारखंड की…
रांची । झारखंड में दीपावली पर रात के आठ से दस बजे तक ही पटाखे चलाए जाएंगे। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सर्वोच्च न्यायालय एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का हवाला देते हुए दीपावली सहित अन्य त्योहारों में आतिशबाजी और पटाखे चलाने को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दीपावली के अलावा छठ और गुरु पर्व पर भी सिर्फ दो-दो घंटे पटाखे चलाने की इजाजत दी जाएगी। क्रिसमस और न्यू ईयर पर पटाखे चलाने के लिए मात्र 35 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। छठ के दिन सुबह छह…
रांची। दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट के आदेश के आलोक में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सचिव हाजिर हुए। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार को फूड सेफ्टी आॅफिसर सहित अन्य पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्दी पूरी करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि फूड सेफ्टी आॅफिसर, फूड एनालिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सिर्फ…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जमकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) हमला बोला है। पटना के दानापुर में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने आरोप लगाया कि आरजेडी और कांग्रेस बिहार के विकास को रोकने के लिए एक नई ‘शरारत’ शुरू कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि एक तरफ बिहार विकास की बात कर रहा है, नौजवानों के मुंह पर विकास की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस ‘विकास बनाम बुर्के’ की नई बहस को आगे बढ़ा रहे हैं।…
नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘भगोड़ों के प्रत्यर्पण पर सम्मेलन: चुनौतियां और रणनीतियां’ को संबोधित किया। इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, “हम करप्शन, संगठित अपराध और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाते हैं।” अमित शाह ने कहा कि भारत में अब भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ देश में बैठे अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि बाहर से देश में अपराध कराने वालों पर भी जीरो टॉलरेंस…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले बुधवार को पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, रुपौली से कलाधार मंडल को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह फिर से चुनावी मैदान में होंगी। इसी तरह शीला मंडल फुलपरास से, जबकि कदवा से दुलालचंद गोस्वामी, बरारी से विजय सिंह निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल और चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार…
पटना। बीजेपी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है वह इतिहास में लालू परिवार को एक बार मात दे चुका है। बीजेपी ने राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। जदयू प्रत्याशी के तौर पर सतीश कुमार यादव ने 2010 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को करीब 13 हजार वोटों से हराया था। जिसके बाद से इस सीट से 2015 से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में उतरने लगे। वहीं दूसरी तरफ 2015 में राजद और जेडीयू के साथ आने के बाद जेडीयू के प्रत्याशी रहे सतीश…
पटना। लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को काराकाट, बक्सर, आरा और औरंगाबाद में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। NDA को ये समझ में आ गया था कि चूक कहां हुई है। अब बीजेपी और जदयू की तरफ से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट से इतना साफ लग रहा है कि उसके फोकस पर कौन से वोटर हैं। बीजेपी और JDU ने अपने-अपने कोटे से 14 ऐसे उम्मीदवारों को तरजीह दी है, जो एक ही जाति के हैं। मकसद साफ है, इन वोटरों को गोलबंद कर अपने पाले में लाना, जिनके चलते लोकसभा चुनाव 2024 में नुकसान हुआ। भाजपा…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप यादव की चचेरी साली करिश्मा राय को RJD का टिकट देकर परसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। करिश्मा राय, RJD के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की भतीजी हैं। चंद्रिका राय लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर हैं। सूत्रों के अनुसार, करिश्मा राय पिछले विधानसभा चुनाव में भी RJD से टिकट लेने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन तब उन्हें टिकट नहीं मिल पाया…