Author: News Maati

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सशक्‍त बनाने में असाधारण योगदान देने के लिए इस्राइल की संसद ‘नेसेट’ के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ से सम्‍मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्‍मान को प्राप्‍त करने वाले विश्व के पहले नेता हैं। संबोधन के बाद इस्राइल की संसद के अध्यक्ष आमिर ओहाना ने यह सम्‍मान प्रधानमंत्री को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ यह पुरस्‍कार स्‍वीकार करते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने लिखा कि इस सम्‍मान से सिर्फ एक व्‍यक्ति को सम्‍मानित…

Read More

तेल अवीव। इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत के बाद तेल अवीव के होटल पहुंचे। यहां पर भी भारतीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री के स्‍वागत का खास इंतजाम क‍िया गया था। यहां उनके स्‍वागत में कालाकारों ने खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे गूंजे। पीएम मोदी ने भी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उन कलाकारों की सराहना की। यह शानदार आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उजागर करता है। इजरायल पहुंचने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्राइवेट…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता बने हैं। 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज्यादा एक्टिव और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बनाया है।प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ी है, जो भारत और विदेश दोनों जगह दर्शकों से जुड़ने की उनकी लगातार पहुंच की रणनीति को दिखाती…

Read More

रांची। झारखंड के इंडस्ट्रियल और स्किल डेवलपमेंट को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को इंडस्ट्री की वास्तविक जरूररतों से जोड़ना और क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच की खाई को कम करना है। एमओयू के तहत टूल रूम के छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विज़िट और बेहतर प्लेसमेंट अवसर मिलेंगे, वहीं व्यापारियों और उद्यमियों को इंडस्ट्री-रेडी टेक्नीकल मैनपावर, तकनीकी कंसल्टेंसी, रिसर्च एंड डेवेलपमेंट सपोर्ट…

Read More

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। घटना चौपारण थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि यहां एक जुलरी शॉप से करीब 20 लाख रुपयों के सोने-चांदी के गहनों की लूट हुई है। पांच से छह हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूट को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज्वेलर का बयान दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी भी खंगाल रही है। घटना के बाद से इलाके…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये हैं। पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थल को पांच जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। राष्ट्रपति 26 फरवरी को महाराष्ट्र के नागपुर से भारतीय वायु सेना के विमान से रांची पहुंचेंगी और वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से 45 मिनट में जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट जायेंगी। शहर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रांची लौटकर जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन और बारीडीह…

Read More

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अवहेलना से जुड़े केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने रांची की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में इस मामले में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है और ईडी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह मामला ईडी के समन की कथित अवहेलना से जुड़ा है। ईडी की ओर से सीजेएम कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ 19 फरवरी 2024 को शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। एजेंसी का कहना है कि रांची के बड़गाईं अंचल से संबंधित…

Read More

तेल अवीव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा- स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी। इस क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यूटीएस (अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम) ऐप को बंद करने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा समय में इस उपयोग अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट आदि के लिए किया जाता है। इसकी जगह रेलवे का नया सुपर ऐप रेलवन लेगा और इसकी मदद से सभी प्रकार के टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। यूटीएस ऐप को रेलवे द्वारा एक मार्च से बंद कर दिया जाएगा और इससे यात्री अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह सभी प्रकार की टिकट…

Read More

धनबाद। झारखंड में न्यायालय और प्रशासनिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला धनबाद का है, जहां बुधवार को अज्ञात शरारती तत्व ने धमकी भरा ई-मेल भेजकर सिविल कोर्ट परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ई-मेल से धमकी की जानकारी मिलते ही जिला जज और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया तथा वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय…

Read More