Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
सिवान। अज्ञात अपराधियों ने सिवान के दरौंदा थाना में पदस्थापित एएसआई की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने धारदार हथियार से सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार को दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला से एक शव होने की खबर के बाद शव को बरामद किया, जिसकी पहचान एएसआई अनिरुद्ध कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक,…
छपरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी राजद का ज्यादा से ज्यादा नुकसान चाहती है। इसलिए उसने बिहार के चुनाव प्रचार में ‘बिहार विरोधी नेता’ को उतारा है। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के कई नेताओं के बिहार की जनता को लेकर दिए बयानों को भी याद दिलाया। बिहार के छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लालटेन (राजद) हो, पंजा वाले (कांग्रेस) हो या इंडी गठबंधन के साथी, ये लोग बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं।” उन्होंने याद दिलाया, “कांग्रेस के पंजाब के मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह…
मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि छठ पूजा कांग्रेस और राजद नेताओं के लिए ‘नाटक’ है लेकिन बिहार के लोग इस ‘अपमान’ को वर्षों तक नहीं भूलेंगे और न ही उन्हें माफ करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘छठ पूजा अब दुनिया भर में प्रसिद्ध है और छठ के बाद यह बिहार का मेरा पहला दौरा है। यह पर्व…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड शराब घोटाला मामले में राज्य में उत्पाद सचिव रह चुके आईएएस अधिकारी मनोज कुमार से लंबी पूछताछ की। बुधवार की पूछताछ के दौरान एजेंसी ने मनोज कुमार से कई सवाल पूछे जिनका उन्होंने जवाब दिया लेकिन उनके जवाब से एसीबी संतुष्ट नहीं दिखी। इसके बाद उन्हें दुबारा पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया गया है। मनोज कुमार को एजेंसी ने पिछले दिनों नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद वह बुधवार को एसीबी मुख्यालय पहुंचे। वहां उनसे काफी देर से पूछताछ हुई। इससे पहले झारखंड के शराब घोटाले में एसीबी…
सीवान/ भोजपुर/बक्सर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बिहार के रण’ में बुधवार को तीन रैली कर राजद व कांग्रेस को खूब धोया। उन्होंने पहली रैली रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी विकास कुमार सिंह, दरौली से विष्णुदेव पासवान, दूसरी रैली शाहपुर से भाजपा उम्मीदवार राकेश रंजन ओझा के लिए की। तीसरी रैली सीएम योगी ने बक्सर, डुमरांव और ब्रह्मपुर के एनडीए प्रत्याशियों पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, राहुल सिंह और हुलास पांडेय के समर्थन में की। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की कि अब बिहार को जंगलराज की ओर नहीं जाने देना है, बल्कि इसे विकास और जनराज की राह पर आगे…
डेहरी आन सोन ।बिहार में रोहतास जिले के काराकाट विधानसभा के बिक्रमगंज में आज को भाजपा सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने अपनी चिर-परिचित शैली में चुनावी माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। एनडीए प्रत्याशी महाबली सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने जैसे ही माइक संभाला, पूरा जनसमूह तालियों और जयकारों से गूंज उठा। मनोज तिवारी ने अपनी लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की बछौर कर माहौल को जोश से भर दिया। उन्होंने गाया – जाति पाति के जहर भइला से उजरल जाता बाग हो, कोशिश करके कोई नइखे रोकत, दहकत जाता अउर आग हो। इस…
पटना । महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद रिक्त नहीं है।श्री शाह ने राजग उम्मीदवारों के पक्ष में यहाँ एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।…
सीवान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रघुनाथपुर में बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे राजद प्रत्याशी ओसामा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राजद ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश में कुख्यात रहा है। नाम भी देखिए। जैसे नाम, वैसा काम। उन्होंने लोगों से माफिया को नहीं पनपने देने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार की धरती हम सबके लिए ज्ञान की धरती है,…
पटना । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चुनावी सभा पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि टूटा हुआ कांच कभी नहीं जुड़ता है। वे जो जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, वह कभी नहीं जुड़ेगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की जनता समझदार है और एनडीए के साथ है। उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए महागठबंधन के घोषणापत्र को कागज का एक टुकड़ा करार दिया। उन्होंने कहा कि हम मगध से हैं। हमने जंगलराज और आतंक के दिन देखे हैं, जब विकास का नामोनिशान नहीं था। मांझी ने पीएम…
मुजफ्फरपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सिर्फ नीतीश कुमार के चेहरे का प्रयोग हो रहा है। अब रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है, जिन्हें सामाजिक न्याय से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा में आए लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार सभी समाज और धर्मों की सरकार होगी। हमारी प्राथमिकता बिहार को आगे ले जाने की है।…