Author: News Maati

रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया । उसके पास से पुलिस ने चोरी की तीन स्कूटी भी बरामद किया है। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार चोर श्रीकांत मिश्रा रजरप्पा थाना क्षेत्र के कोरचे गांव का रहने वाला है। रामगढ़ पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान श्रीकांत मिश्रा को पकड़ा। उसके पास से एक्टिवा 3 जी स्कूटी और होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुआ है। इसके अलावा एक और चोरी की स्कूटी उसकी निशानदेही पर जब्त की गई है। इसके अलावा स्कूटी चुराने के उपयोग में लाया जानेवाला औजार भी…

Read More

मुंबई। चौतरफा लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और प्रमुख सूचकांक नये शिखर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 368.97 अंक (0.44 प्रतिशत) की बढ़त में 84,997.13 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 117.70 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ पहली बार 26 हजार अंक के पार 26,053.90 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का अब तक का उच्चतम बंद स्तर है। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.61 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.43 प्रतिशत ऊपर…

Read More

नयी दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को संकेत दिया कि भारत और अमेरिका के बीच लंबित व्यापार समझौता अब जल्द ही अंतिम रूप ले सकता है। दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में आयोजित एपीईसी (एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग) सीईओ लंचन में ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ ‘बेहतरीन रिश्ते’ हैं और वे ‘सबसे आकर्षक और सख्त नेता’ हैं। ट्रंप ने कहा, ‘अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो मैं भारत के साथ एक व्यापार समझौता कर रहा हूं। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बेहद सम्मान और स्नेह है। हमारा…

Read More

अम्बाला । देश की सर्वोच्च सेनापति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब भारत की कोई महिला राष्ट्रपति इस बहुचर्चित फ्रांसीसी विमान में सवार हुई हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय वायुसेना की उस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है, जिसके तहत देश के राष्ट्रपति समय-समय पर वायुसेना की संचालन क्षमता और मनोबल का प्रत्यक्ष अनुभव करते रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। महागठबंधन के ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ घोषणापत्र पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने निशाना साधा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने महागठबंधन के ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ घोषणापत्र को ‘लूट का खाका’ और ‘गरीबों को बेवकूफ बनाने का खाका’ करार देते हुए कहा कि यह न रोजगार पैदा करेगा, न विकास लाएगा। बल्कि यह झूठे वादों और छल-कपट का संग्रह है, जो बिहार की जनता को गुमराह करने का प्रयास मात्र है। मंच ने विशेष रूप से गरीब मुसलमानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। महागठबंधन के ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ घोषणापत्र पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने निशाना साधा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने महागठबंधन के ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ घोषणापत्र को ‘लूट का खाका’ और ‘गरीबों को बेवकूफ बनाने का खाका’ करार देते हुए कहा कि यह न रोजगार पैदा करेगा, न विकास लाएगा। बल्कि यह झूठे वादों और छल-कपट का संग्रह है, जो बिहार की जनता को गुमराह करने का प्रयास मात्र है। मंच ने विशेष रूप से गरीब मुसलमानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के…

Read More

पटना । तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चुनाव कार्य में लगे अफसरों को धमकाते नजर आ रहे हैं। खुले मंच से तेजस्वी वोट चोरी करने वाले अफसरों, उनका नाम अमित शाह के साथ जोड़ कर धमकी दे रहे हैं। इस वीडियो में मैरून रंग की RJD की लोगो लगी टीशर्ट में तेजस्वी नजर आ रहे हैं। वो खुले मंच पर भीड़ के बीच हैं। उनका संबोधन शुरू होता है। तेजस्वी यादव माइक लेकर स्टेज पर आते हैं और वहीं पर घूम-घूम कर कहते हैं कि ‘जो अधिकारी अमित…

Read More

रांची । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव के कारण 31 अक्टूबर तक झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। थाई भाषा में ‘मोंथा’ का अर्थ सुगंधित फूल होता है। मौसम वैज्ञानिकों ने झारखंड के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है…

Read More

नयी दिल्ली। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को भारतीय वायु सेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उडान भरेंगी। राष्ट्रपति इससे पहले वायु सेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं।राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु बुधवार को हरियाणा जायेंगी और वहां अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरेंगी।श्रीमती मुर्मू ने दो वर्ष पहले 8 अप्रैल 2023 को वायु सेना के तेजपुर हवाई बेस से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उडान भरी थी। राफेल भारतीय वायु सेना का प्रमुख लड़ाकू विमान है और…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियों के बीच महागठबंधन का बहुप्रतीक्षित साझा घोषणा पत्र जारी हुआ। तेजस्वी प्रण, संपूर्ण बिहार का संपूर्ण परिवर्तन नाम से जारी घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, उद्योग, सामाजिक न्याय और कानून व्यवस्था को मुख्य आधार बनाया गया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि यह दस्तावेज केवल वादों का नहीं, बल्कि बिहार के पुनर्निर्माण का रोडमैप है। अपने घोषणा पत्र के जरिए महागठबंधन ने यह संदेश देने के प्रयास किए हैं कि बीते दो दशकों से सत्ता में…

Read More