Author: News Maati

पटना। महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो शराबबंदी कानून में शामिल ताड़ी को इससे बाहर किया जाएगा, क्योंकि इससे पासी समाज को बड़ा नुकसान हो रहा है, जबकि ताड़ी प्राकृतिक चीज है इसमें कोई अल्कोहल नहीं होता है। तेजस्वी यादव मंगलवार को महागठबंधन का संयुक्त घोषणा पत्र बिहार का तेजस्वी प्रण जारी करने के बाद प्रेस से बात कर रहे थे। तेजस्वी ने कहा उनका मकसद सरकार बनाना नहीं, बल्कि बिहार बनाना है। हमारे गठबंधन ने जो प्रण लिया है उसे प्राण…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र तेजस्वी प्रण के नाम से जारी किया, जिसमें रोजगार, सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए कई बड़े वादे किए गए हैं। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घोषणापत्र नहीं, बिहार के पुनर्निर्माण का संकल्प है। तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और माले (लिबरेशन) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की मौजूदगी में जारी इस घोषणा पत्र में वादा किया गया कि सरकार बनने के 20 दिन के भीतर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने…

Read More

पटना लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास ( लोजपा आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का दावा किया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है, तब कोई दूसरा व्यक्ति मुख्यमंत्री कैसे हो सकता है? पत्रकारों के पूछे गए सवालों पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बातों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह ने सिर्फ…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी। यह आयोग अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने यहां राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में पत्रकार वार्ता में मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दी। वैष्णव ने बताया कि 8वां वेतन आयोग एक अस्थायी निकाय होगा। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोग अपने…

Read More

मुंबई। लोकप्रिय हिंदी ओटीटी सीरीज “जामताड़ा 2” में अभिनय करने वाले मराठी अभिनेता सचिन चंदवाड़े ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय अभिनेता 23 अक्टूबर की शाम को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परोला इलाके में स्थित उंदिरखेड़ा गांव में अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें जलगांव से सटे धुले के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत बिगड़ गई और 24 अक्टूबर को तड़के उनकी मृत्यु हो गई। घटना का कारण अभी पता…

Read More

अंकारा । पश्चिमी तुर्किये में सोमवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम तीन इमारतें ढह गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जो इमारतें ढही हैं, वे पूर्व में आए एक भूकंप के कारण पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 48 मिनट पर आए 6.1 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में जमीन से 5.99 किलोमीटर की गहराई में था।…

Read More

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को कहा कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा कि सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। ट्रस्ट ने कहा कि मुख्य मंदिर, परकोटा के छह मंदिर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा तथा शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं। इन पर ध्वजदंड एवं कलश स्थापित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त सप्त मंडप अर्थात महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र,…

Read More

नई दिल्ली । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद 4 नवंबर से शुरू होगी। अंतिम मतदाता सूची अगले साल फरवरी में प्रकाशित होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों की मतदाता सूचियों को मंगलवार से फ्रीज कर दिया जाएगा. एसआईआर का यह चरण सात फरवरी तक चलेगा। यह एसआईआर आजादी के बाद से ऐसी नौवीं कवायद है. पिछला एसआईआर 21 साल पहले 2002-04 में हुआ था. एसआईआर का प्रमुख उद्देश्य योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब जहां सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर तेज होता जा रहा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘जननायक’ बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट के सामने आने के बाद भाजपा ने पलटवार करने में देरी नहीं की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले ही बिहार आए थे, इसके बाद उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चोरी कर ली। इतने विरोध झेलने के…

Read More

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तेजी से उत्तरी-पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले छह घंटों में यह तूफान 15 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। सोमवार सुबह मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 12 घंटों में तूफान दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगा। 28 अक्टूबर की सुबह तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह 28 अक्टूबर की शाम या रात में काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और…

Read More