Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है बालासाहेब और भाऊराव देवरस का संपूर्ण जीवनः भागवत
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
- भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दिन भारी मालवाहक वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
- सासाराम-पटना एनएच पर 2 महीने में शुरू होगा काम, 2029 से पहले बिहार में बनेंगे 10 एयरपोर्ट : सम्राट चौधरी
- एसआइआर प्रोटेस्ट भारत विरोधी साजिश का हिस्सा, रिजिजू ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
Author: News Maati
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना के जदयू कार्यालय में आयोजित एक समारोह में निशांत ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आपने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, रामनाथ ठाकुर सहित…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत रविवार को एक बजे जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित जदयू के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी को लेकर अभी संशय है। राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा है कि निशांत को नई सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। निशांत के जदयू में शामिल किए जाने की मांग लंबी अवधि से हो रही है। इस आशय के कई होर्डिंग्स भी कई बार शहर में…
रांची। राजधानी में शनिवार रात अपराधियों ने होटल टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातु चौक के पास हुई, जहां दो हथियारबंद अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और टीटोस फैमली रेस्टोरेंट परिसर में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी मनीष को पेट में गोली लग गई। मनीष को राज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी बाइक से रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे। दोनों हथियारों से…
पटना । केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखे एक पोस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्णिया के सांसद लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, इसलिए मैं बताना चाहता हूं कि पप्पू यादव की बातें तथ्य से पूरी तरह परे हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि पप्पू…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान एलबी सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। एलबी सिंह को सोमवार (नौ मार्च) के दिन 11 बजे तक रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले भी ईडी ने एलबी सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी कर हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन ईडी का समन मिलने के बाद वह बीमार हो गये थे। निर्धारित तिथि पर हाजिर होने के बदले एलबी सिंह ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए समय मांगा था।…
रामगढ़। रामगढ़ – रांची एनएच-33 पर चुटूपालू घाटी में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना हुई। घाटी में यात्रियों से भरी बस और एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस में सवार यात्री इस घटना में बाल बाल बच गए, जबकि, ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रही यात्रियों से भरी कृष्ण रथ नामक बस डिवाइडर से टकराते हुए बीचों बीच जाकर रुक गई। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। दूसरी घटना में…
रांची। रांची के नगर निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी 19 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में महापौर रोशनी खलखो समेत 53 वार्ड पार्षद शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही पार्षद अपने-अपने इलाकों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शहर में जल संकट, साफ सफाई, सड़क, नाली निर्माण को रफ्तार दी जाएगी। शहरवासियों की सुविधाओं के लिए महापौर विकास कार्य को अंजाम देगी। डिप्टी मेयर का चुनाव 19 मार्च को ही होगा। सबसे पहले डिप्टी मेयर के लिए नामांकन दाखिल की जाएगी। प्रत्याशी को आधे घंटे का समय नाम वापस लेने के लिए दिया…
रांची। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो थानेदारों का तबादला किया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, नामकुम थाना का नया प्रभारी राम नारायण सिंह को बनाया गया है, जबकि रातू थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में आदिकांत महतो को नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि नामकुम थाना के हाजत में हुए आत्महत्या मामले के बाद रांची के एसएसपी ने तत्कालीन थानेदार को हटाने की अनुशंसा की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों…
हरिद्वार । उत्तराखंड के हरिद्वार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैंप में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिये को देश से बाहर करने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।श्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड राज्य आंदोलन के संदर्भ से करते हुए कहा कि राज्य निर्माण के लिए उत्तराखंड के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद…
काठमांडू। नेपाल में दो दिन पहले संपन्न संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने झापा जिले के निर्वाचन क्षेत्र-५ से पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली को करीब पचास हजार वोट से हरा कर शानदार जीत दर्ज की है। अंतिम मत परिणाम के अनुसार बालेन शाह ने 68, 348 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि केपी शर्मा ओली को इस निर्वाचन क्षेत्र में मात्र 18 हजार मत मिले। इस प्रकार दोनों उम्मीदवारों के बीच 50 हजार मतों का बड़ा अंतर रहा। काठमांडू के…