Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
- भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी प्रहार, एलएमजी एक किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर
- रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
- बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
- रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
Author: News Maati
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। पिछले दो दिन से बिहार में चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि उनका नई बिहार सरकार को पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास व समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, और उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की…
पटना। बिहार की सियासत में आज हो सकता है बड़ा उलटफोर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति छोड़ केंद्र का रुख करने का मन बना लिया है। चर्चा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे और अब बिहार की कमान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथों में होगी। आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होना है और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। नीतीश कुमार के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकत हैं। बेटे निशांत की जगह जेडीयू ने उनका नाम बढाया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना अचानक रवाना होते ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के कयास लगने लगे हैं। होली के दिन राज्यभा पर दिल्ली से लेकर बिहार तक की सियासत में नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। पहले राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम आया था,लेकिन अब खुद नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज सुबह-सुबह…
वाशिंगटन । पेंटागन के पॉलिसी चीफ एल्ब्रिज कोल्बी ने सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को बताया कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की नई डिफेंस डॉक्ट्रिन इंडो-पैसिफिक में चीन को रोकने को प्राथमिकता देती है, जबकि अमेरिका के साथियों को अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करती है। 2026 नेशनल डिफेंस स्ट्रैटेजी (एनडीएस) पर सांसदों के सामने चर्चा करते हुए कोल्बी ने बताया कि एडमिनिस्ट्रेशन की मिलिट्री प्लानिंग एशिया में पावर का अच्छा बैलेंस बनाए रखने पर फोकस करती है। साथ ही, यह भी पक्का करती है कि साथी अपने डिफेंस खर्च और कैपेबिलिटी को बढ़ाएं। कोल्बी ने कहा कि…
तेहरान । एक नई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना है। ईरान इंटरनेशनल ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया, “एक्सपर्ट्स की असेंबली ने अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को अगला सुप्रीम लीडर चुना है।” बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय मोजतबा ख़ामेनेई अब देश के सबसे बड़े नेतृत्व पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अली ख़ामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे हैं। कई सालों से विश्लेषकों और जानकारों के बीच उन्हें संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था।हालांकि, उनका सर्वोच्च नेता बनना राजनीतिक रूप से…
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित सिवनडीह आजाद नगर इलाके में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान दो लोग झुलस गए, जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत एक टेंट हाउस के गोदाम से हुई, जहां बड़ी संख्या में रसोई गैस सिलेंडर रखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुए विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब छह बजे गोदाम के भीतर अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी।…
विदिशा। मध्यप्रदेश के सिरोंज गांव के नयापुरा क्षेत्र में रहने वाली रेणुका नामदेव की लंबाई मात्र 3 फीट 8 इंच है। अपनी इस शारीरिक बनावट के कारण रेणुका शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन जब उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के अकोला निवासी प्रतीक धानुका से हुई तो वह अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए राजी हो गईं। रेणुका नामदेव का कहना है कि वह किसी पर बोझ और किसी के लिए शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी शारीरिक बनावट के कारण किसी को परेशानी…
नई दिल्ली। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने पुष्टि की है कि ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी में एंट्रेंस बिल्डिंग्स को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। इजरायल की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह बयान आया है। पिछले दो दिनों की सैटेलाइट तस्वीरों में यूएस-इजरायली बमबारी अभियान के दौरान हुए नुकसान को साफ तौर पर दिखाया गया था। परमाणु कार्यक्रमों पर नजर रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स को हुए नए नुकसान की पुष्टि की। एजेंसी ने एक्स पर लिखा, “ताजा सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर, आईएईए अब ईरान…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को होली के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस पर्व को अच्छे से मनाने और पुरानी नाराजगी, मतभेद और झगड़े भूलकर आगे बढ़ने के लिए कहा। संजय सेठ ने कहा कि होली एक प्यारा और सुंदर त्योहार है, जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है। यह पुरानी नाराजगियां, मतभेद और झगड़े भूलकर गले मिलने का पर्व है। साल भर की कोई भी असहमति या विवाद हो, होली पर मिलने से सब दूर हो जाता है। उन्होंने होली को सैकड़ों साल पुराना त्योहार बताते हुए कहा कि इसे पूरे…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार, असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा के नामों की घोषणा की है। इससे पहले, 18 फरवरी को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 10 राज्यों से रिक्त होने वाली 37 सीटों को भरने के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित…