Author: News Maati

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू नेता निशांत कुमार गुरुवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता का आशीर्वाद उनके साथ बना रहे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह माना जा रहा था कि जदयू कोटे से निशांत कुमार प्रदेश में डिप्टी सीएम बन सकते हैं, लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। निशांत कुमार से जब मीडिया ने डिप्टी सीएम बनने को लेकर…

Read More

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि न्यूक्लियर एनर्जी पर उसका अधिकार अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर आधारित है। तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बाघेई ने पश्चिमी मीडिया में ईरान के यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को लेकर फैल रही अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ईरान के वैध अधिकार पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण परमाणु संवर्धन का अधिकार किसी बाहरी शक्ति की…

Read More

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को शामिल किया है। मैगजीन ने अपनी ताजा सूची में विभिन्न क्षेत्रों के उन व्यक्तियों को शामलि किया है जिनका काम इनोवेशन, क्रिएटिविटी, लीडरशीप और सामाजिक प्रभाव के माध्यम से ग्लोबल नैरेटिव को प्रभावित कर रहा है। लिस्ट में सुंदर पिचाई को गूगल इकोसिस्ट में उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में लीडरशीप के लिए जगह दी गई है।उनकी लीडरशीप में, एआई टूल्स को सर्च, एंड्रॉइड और क्रोम…

Read More

नई दिल्ली। नारी शक्ति वंदम अधिनियम में संशोधन के लिए संसद का विशेष सत्र गुरुवार से शुरू होने वाला है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक “ऐतिहासिक कदम” बताया है। संसद के विस्तारित बजट सत्र का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज बाद में शुरू होने वाला है, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यान्वयन से जुड़े प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों पर चर्चा केंद्रित होगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “आज से संसद के विशेष सत्र में हमारा देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।…

Read More

वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम को प्रभावित कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत में सक्रिय रूप से शामिल है। उन्होंने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि वॉशिंगटन ने औपचारिक रूप से मौजूदा युद्धविराम को बढ़ाने की मांग की है। लेविट ने कहा, “इस समय हम इन वार्ताओं में पूरी तरह से शामिल हैं” और जोड़ा कि बातचीत “सार्थक…

Read More

रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ ने बुधवार को और उग्र रूप ले लिया। छोटानागरा थानाक्षेत्र के बलिबा और चडराडेरा के बीच जंगल में हुई इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सहित कुल 5 जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ इलाके में सक्रिय हैं। इसी सूचना पर पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च आॅपरेशन शुरू किया। आॅपरेशन के दौरान जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना…

Read More

रामगढ़। जिले के मांडू प्रखंड क्षेत्र में लाइसेंसी शराब दुकान में नकली शराब बेची जा रही है। लाइसेंस की आड़ में शराब दुकान के मालिक नकली शराब बेंचकर करोड़ों रुपए की उगाही अवैध तरीके से कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत स्थानीय ग्रामीण पंकज कुमार सिंह ने डीसी और एसपी से की है। बुधवार को पंकज समाहरणालय पहुंचे और डीसी एसपी से मिले। इस दौरान उन्होंने एक शराब दुकान के लाइसेंस धारक पवन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। डीसी को लिखे गए आवेदन में कहा गया है कि पवन कुमार के नाम पर चार दुकानों का लाइसेंस आवंटित…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न शहरों में बने अनियमित आवासों को नियमित करने के लिए प्रस्ताव पर राज्य कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए दस हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक शुल्क जमा करना होगा। राज्य में अनाधिकृत रूप से बनाए गए भवनों को रेगुलराइज करने के लिए राज्य सरकार ने नगर विकास विभाग की नियमावली को स्वीकृति प्रदान की है। यह मूल रूप से पूर्व में 2019 में बनी नियमावली का संशोधित प्रारूप है। नई नियमावली के तहत अब 10 मीटर ऊंचाई तक की जी प्लस टू भवनों को रेगुलराइज किया जा सकेगा। 300 वर्ग मीटर तक…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला खनन और चोरी के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 159.51 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है। जांच में सामने आया है कि यह अवैध खनन एक गिरोह द्वारा किया जा रहा था, जिसका नेतृत्व अनुप माजी उर्फ लाला कर रहा था। पश्चिम बंगाल की कुछ कंपनियों ने जानबूझकर नकद में अवैध कोयला खरीदा और इस तरह काले धन को वैध दिखाने में मदद की। जब्त की गई संपत्तियों में वित्तीय निवेश शामिल…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने सामान्य प्रशासन और गृह विभाग सहित कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभाग दिए गए हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार…

Read More