Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
- रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
- हजारीबाग के कटकमसांडी मेें हिंसक झड़प, एक की मौत
- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कडी कार्रवाई : उपायुक्त
- IPL में झारखंड का जलवा, धोनी समेत ये सात खिलाड़ी मचाएंगे धमाल
- नीतीश ने पटना की कई निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
- उपराष्ट्रपति ने झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव का दौरा किया, वंशजों से मुलाकात की
- नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा
Author: News Maati
पटना । बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बिहार एनडीए के सभी उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा विधानसभा परिसर पहुंचे और राज्यसभा के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया।…
रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़ा मामला है। रांची में ओवरस्पीडिंग के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने उन पर जुर्माना लगाया है। यह मामला शहर के कांके क्षेत्र का है। ट्रैफिक निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में उनकी लग्जरी कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती हुई रिकॉर्ड हुई। इसके बाद, मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का चालान जारी किया गया। निर्धारित सीमा…
सिमडेगा । झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के विरोध में गुरुवार सुबह लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जलडेगा प्रखंड अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के ड्यूटी पर मौजूद न रहने की वजह से भाजपा के प्रखंड महामंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह को समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलडेगा बंद का आह्वान किया है। सुबह होते ही बंद समर्थक मुख्य सड़कों पर उतर आए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। प्रदर्शनकारियों…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का विरोध किया है। एक कार्यकर्ता ने कहा, “हम निश्चित रुप से आक्रोशित हैं। हमने नीतीश कुमार के नाम पर हर गांव में वोट मांगा। लेकिन बुधवार को आई खबरों के बाद किसी ने होली नहीं…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। पिछले दो दिन से बिहार में चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि उनका नई बिहार सरकार को पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास व समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, और उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की…
पटना। बिहार की सियासत में आज हो सकता है बड़ा उलटफोर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति छोड़ केंद्र का रुख करने का मन बना लिया है। चर्चा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे और अब बिहार की कमान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथों में होगी। आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होना है और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। नीतीश कुमार के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकत हैं। बेटे निशांत की जगह जेडीयू ने उनका नाम बढाया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना अचानक रवाना होते ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के कयास लगने लगे हैं। होली के दिन राज्यभा पर दिल्ली से लेकर बिहार तक की सियासत में नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। पहले राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम आया था,लेकिन अब खुद नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज सुबह-सुबह…
वाशिंगटन । पेंटागन के पॉलिसी चीफ एल्ब्रिज कोल्बी ने सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को बताया कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की नई डिफेंस डॉक्ट्रिन इंडो-पैसिफिक में चीन को रोकने को प्राथमिकता देती है, जबकि अमेरिका के साथियों को अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करती है। 2026 नेशनल डिफेंस स्ट्रैटेजी (एनडीएस) पर सांसदों के सामने चर्चा करते हुए कोल्बी ने बताया कि एडमिनिस्ट्रेशन की मिलिट्री प्लानिंग एशिया में पावर का अच्छा बैलेंस बनाए रखने पर फोकस करती है। साथ ही, यह भी पक्का करती है कि साथी अपने डिफेंस खर्च और कैपेबिलिटी को बढ़ाएं। कोल्बी ने कहा कि…
तेहरान । एक नई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना है। ईरान इंटरनेशनल ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया, “एक्सपर्ट्स की असेंबली ने अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को अगला सुप्रीम लीडर चुना है।” बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय मोजतबा ख़ामेनेई अब देश के सबसे बड़े नेतृत्व पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अली ख़ामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे हैं। कई सालों से विश्लेषकों और जानकारों के बीच उन्हें संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था।हालांकि, उनका सर्वोच्च नेता बनना राजनीतिक रूप से…
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित सिवनडीह आजाद नगर इलाके में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान दो लोग झुलस गए, जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत एक टेंट हाउस के गोदाम से हुई, जहां बड़ी संख्या में रसोई गैस सिलेंडर रखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुए विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब छह बजे गोदाम के भीतर अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी।…