Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
- रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
- हजारीबाग के कटकमसांडी मेें हिंसक झड़प, एक की मौत
- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कडी कार्रवाई : उपायुक्त
- IPL में झारखंड का जलवा, धोनी समेत ये सात खिलाड़ी मचाएंगे धमाल
- नीतीश ने पटना की कई निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
- उपराष्ट्रपति ने झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव का दौरा किया, वंशजों से मुलाकात की
- नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा
Author: News Maati
काठमांडू । नेपाल में 5 मार्च को हुए संसदीय चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है। नेपाली मीडिया के अनुसार, 43 सीटों पर शुरुआती गिनती में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं, जबकि देश के संसदीय चुनावों में आरएसपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है। काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के पारंपरिक राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं।…
वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में इन दिनों काफी अफरा-तफरी मची हुई है। इस बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका का मूड बदल गया है। अमेरिका लंबे समय से रूस से तेल की खरीद रोकने को लेकर भारत पर दबाव बनाता रहा है। हालांकि, अब उसी अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों का वक्त और दिया है। अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के एनर्जी एजेंडा की वजह से तेल और गैस का प्रोडक्शन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।…
पटना । बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहने के साथ ही कई विभागों में मंत्री और बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार। कश्मीर की समस्या के निदान में भी उनका अहम रोल रहा है। बता दें…
वॉशिंगटन। अमेरिका ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ उसका सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ आने वाले समय में आगे बढ़ सकता है। अमेरिकी और इजरायली सेना तेहरान की सेना और मिसाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के मकसद से हमले तेज करने की तैयारी कर रही है। टैम्पा में अमेरिकी सेंट्रल कमांड हेडक्वार्टर में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि इस ऑपरेशन ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को पहले ही काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सीईएनटीसीओएम कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर और मिशन में शामिल 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सेवा सदस्यों की सराहना की। हेगसेथ ने कहा, “ऑपरेशन एपिक…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने के साथ ही राज्य में भाजपा की अगुआई में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। तिथि की घोषणा भाजपा और जदयू के शीर्ष नेता आपसी विमर्श के बाद करेंगे। इसे नीतीश कुमार के लिए मुख्यमंत्री पद से गरिमापूर्ण विदाई के रूप में देखा जा रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के प्रति अनिच्छा जाहिर की थी। उस समय उन्हें पद पर बने रहने के लिए मनाया गया। राज्यसभा में नीतीश कुमार के…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली जाकर उन्होंने इस्तीफा सौंपा है। उनके इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने आरएन रवि को राज्य के अंतरिम राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। रवि वर्तमान में तमिलनाडु के राज्यपाल हैं और अब वे उसी के साथ-साथ पश्चिम बंगाल का अंतरिम राज्यपाल भी संभालेंगे। यह नियुक्ति विधानसभा चुनावों से पहले की गई है, जिसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आरएन रवि अपने कार्यकाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो और खुफिया ब्यूरो (आईबी) में रह चुके हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री…
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक बाहा पर्व में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। परंपरा के अनुसार, पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ग्रामीणों के साथ अपने आवास से पदयात्रा करते हुए बाहा पूजा के लिए जाहेर थान पहुंचे। हर वर्ष की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री बाहा पर्व…
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 900 अंक की बढ़त में बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 414 अंक की बढ़त में खुला था और लगभग पूरे दिन 300 से 400 अंक की तेजी में रहा। हालांकि आखिरी घंटे में लिवाली तेज होने से इसका ग्राफ सीधे ऊपर की ओर चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक (1.14 प्रतिशत) उछलकर 80,015.90 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 285.40 अंक यानी 1.17 फीसदी चढ़कर 24,765.90 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले तीन कारोबारी…
रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने गुरुवार को थाना के हाजत में खुदकुशी कर ली। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नामकुम थाना के हाजत में बंद आरोपित जगय मुंडा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि…
पटना । राज्य में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की उपस्थिति में आज पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएसटीडीसीएल) ने सारगा होटल प्रालि. के साथ बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर 5-सितारा लग्जरी ताज होटल के संचालन के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया । यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत हुआ है। समझौते के मुताबिक द इंडियन होटल समूह द्वारा इस फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राज्य के लोगों की बड़ी…