Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा

    May 23, 2026

    दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे

    May 23, 2026

    झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा
    • दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे
    • झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए
    • पांच डीएसपी का तबादला, सात को पोस्टिंग
    • प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित भारत में युवाओं की होगी बड़ी भूमिका
    • हजारीबाग में कुख्यात राहुल दुबे गैंग का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
    • कलकत्ता पब्लिक स्कूल के समर कैंप में झूमे बच्चे, खूब उठाया आनंद
    • बिहार बनेगा एआई हब, जल्द आएगी एआई पॉलिसी और 125 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित भारत में युवाओं की होगी बड़ी भूमिका
    Blog

    प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित भारत में युवाओं की होगी बड़ी भूमिका

    News MaatiBy News MaatiMay 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि देश का युवा विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला है और आने वाले वर्षों में नई अर्थव्यवस्था तथा टेक्नोलॉजी आधारित क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन देशभर के हजारों युवाओं और उनके परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नियुक्ति पाने वाले युवा रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं तथा वे देश की विकास यात्रा के जिम्मेदार भागीदार बनेंगे।

    मोदी ने कहा कि हाल ही में उनकी पांच देशों की यात्रा के दौरान दुनिया की बड़ी कंपनियों के प्रमुखों से विस्तृत चर्चा हुई और हर जगह भारत के युवाओं तथा देश की तकनीकी प्रगति को लेकर उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है और भारत विभिन्न देशों के साथ साझेदारी बढ़ाकर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार कर रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ने से भारत भविष्य की क्लीन मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में मजबूत होगा। यूएई और नॉर्वे के साथ साझेदारी से भारत का शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम भी मजबूत होगा, जिससे इंजीनियरों, टेक्निशियनों और स्किल्ड वर्कर्स की मांग बढ़ेगी।

    उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर तैयार हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है और देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन विकसित की जा रही है। आने वाले वर्षों में भारत की 10 बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट्स वैश्विक स्तर पर पहचान बनाएंगी और इनमें युवाओं की बड़ी भूमिका होगी।

    मोदी ने कहा कि गांवों में बढ़ती कनेक्टिविटी से किसानों, छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुले हैं। उन्होंने नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बड़ी संख्या में महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप सामने आ रहे हैं और मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से सार्वजनिक सेवा को राष्ट्रसेवा और जनसेवा का माध्यम मानकर कार्य करने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा

    May 23, 2026

    दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे

    May 23, 2026

    झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,384

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,056

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025965

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026798
    Don't Miss
    Blog

    हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा

    By News MaatiMay 23, 20262

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की प्रगति और वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना…

    दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे

    May 23, 2026

    झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए

    May 23, 2026

    पांच डीएसपी का तबादला, सात को पोस्टिंग

    May 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा

    May 23, 2026

    दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे

    May 23, 2026

    झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए

    May 23, 2026

    पांच डीएसपी का तबादला, सात को पोस्टिंग

    May 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.