Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
Author: News Maati
तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर बुधवार को तड़के ईडी ने छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय की ये रेड मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई। एजेंसी ने केरल में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी, जिसमें विजयन का किराए का घर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी की ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले से जुड़ी हुई है. एजेंसी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कन्नूर में पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन से जुड़े 12 ठिकानों पर रेड मारकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी भी इस…
पटना। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “सिंगल विंडो सिस्टम” का उद्घाटन किया। इस नई व्यवस्था के माध्यम से अब छात्रों एवं अभिभावकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सचिवालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अब विद्यार्थी एवं अभिभावक टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, जिनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि…
हावड़ा। हावड़ा में अपराध और उगाही के खिलाफ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की पुलिस की तरह सख्त रुख अपनाते हुए तीन दिनों में तीन आरोपितों को सार्वजनिक रूप से सड़कों पर घुमाया। इनमें तृणमूल कांग्रेस के नेता शमिम अहमद उर्फ बड़े, उगाही के आरोप में बर्खास्त अस्थायी होमगार्ड शाहिन मोल्ला और उत्तर हावड़ा के ‘डॉन’ आकाश सिंह शामिल हैं। तीनों आरोपितों को बनियान और अंडरवियर पहनाकर विभिन्न इलाकों में घुमाया गया। शाहिन मोल्ला की कमर में रस्सी बांधी गई थी, जबकि बाकी दो आरोपितों को हथकड़ी लगाई गई थी। पुलिस का कहना है कि अपराधियों में भय…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कल्याणी में आयोजित प्रशासनिक समन्वय बैठक के बाद कई बड़ी घोषणाएं कीं। बैठक में नदिया, उत्तर 24 परगना और हुगली जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्खी भंडार योजना को जल्द अन्नपूर्णा भंडार योजना में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि बुधवार को नवान्न से अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म जारी किया जाएगा। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री…
रामगढ़। भाजपा की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की शुरूआत रामगढ़ से की गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मंगलवार को राधा गोविंद सीनियर पब्लिक स्कूल सभागार में किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण और राष्ट्र प्रथम की भावना पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ आदित्य प्रसाद साहू, संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला और जिला प्रभारी सुरेन्द्र महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा के इतिहास और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं…
रांची। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को घेराव के दौरान एनएसयूआई और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हरमू रोड के भाजपा कार्यालय के सामने दोनों पार्टी के कार्यकतार्ओं के बीच बकझक हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच में घुसकर दोनों पार्टी के कार्यकतार्ओं को हटाया। हालांकि दोनों ओर से प्रदर्शन जारी रहा। करीब पौन घंटे प्रदर्शन के बाद दोनों पार्टी कार्यकर्ता हटे और मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि एनएसयूआई रांची महानगर की ओर से मंगलवार…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक जुलाई से डिग्री कॉलेज रहित 211 प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई शुरू कराई जाए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक जुलाई से डिग्री कॉलेज रहित 211 प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई शुरू कराई जाए तथा नए महाविद्यालयों में बहाली के लिए शीघ्र कमिटी गठित कर रिक्तियों को एक साथ जोड़ा जाए।उन्होंने वित्तरहित महाविद्यालयों के भवन, इंफ्रास्ट्रक्चर, अध्ययनरत विद्यार्थियों की…
रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य भर में 28 मई से प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की सम्भवना है। 28 मई से रांची सहित विभिन्न जिलों में बारिश होने की सम्भावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी आएगी जिसकी वजह से झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार झारखंड में समय से पूर्व दक्षिणी पश्चिमी मानसून के दस्तक देने की संभावना है। झारखंड में मानसून 10 से 15 जून के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर हर हाल में रोक लगाएं। गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा जैसे जगहों पर बाल विवाह के ज्यादा मामले देखने और सुनने को मिल रहे हैं, ऐसे जगहों पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। बाल विवाह को बढ़ावा देने वालों और इसमें शामिल लोगों पर की जाने वाली कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी आमजनों को दें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा…
नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 21 जून तक देशभर में एक वृहद जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस 12 साल बेमिसाल मेगा अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक देश भर में सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। इस अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अभियान समिति के अध्य्क्ष पुरेन्देश्वरी देवी और महासचिव अरुण सिंह के साथ राज्यो के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं। यह बैठक आॅनलाइन आयोजित की गई। सूत्रों…