Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
Author: News Maati
मुजफ्फरपुर । बिहार पुलिस मुख्यालय की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू कुमार को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गोपालगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस और एसटीएफ की टीम काफी समय से इस अपराधी की सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र का एक वांछित अपराधी गोपालगंज जिले में अपनी पहचान छिपाकर शरण लिए हुए है। एसटीएफ की टीम ने तुरंत एक विशेष ऑपरेशन कर गोपालगंज…
रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने पतरातू क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सक्रिय 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया । साथ ही एक नाबालिग को निरुद्ध किया। पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा गोलियां, बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है। इसकी पुष्टि रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने की है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने सोमवार की रात छापेमारी कर अपराधियों को…
मेदिनीनगर (पलामू) । झारखंड के पलामू जिले में उपायुक्त के नाम पर फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने का आरोप है। जिला प्रशासन ने इसको लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से ‘आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत’ नामक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई गई है। इस फर्जी अकाउंट के जरिए कुछ अज्ञात लोग आम नागरिकों और अधिकारियों को संदेश भेजकर गुमराह करने तथा पैसे मांगने की कोशिश…
पटना । बिहार के मोकामा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह के समर्थक मुकेश कुमार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सोनू-मोनू गैंग के लोगों की गिरफ्तारी के लिए 3 डीएसपी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम को गठित किया गया है। एसटीएफ को भी छापेमारी में लगाया गया है। पुलिस की माने तो रविवार को पचमहला थाने में गोलीबारी को लेकर सोनू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि कई जिलों…
नई दिल्ली। साल 2014 में 26 मई को नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में गरीब कल्याण को प्राथमिकता मिली, वहीं जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बजट प्रबंधन और राजस्व लक्ष्यों पर फोकस करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, बजट प्रविधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग की समीक्षा के दौरान बजट आकलन, बजट प्राक्कलन, राजस्व लक्ष्य, स्थापना व्यय, पूंजीगत प्राप्तियां तथा भारत सरकार से प्राप्त सहायता अनुदान सहित विभिन्न वित्तीय विषयों पर विस्तारपूर्वक…
गोपालगंज । बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एक अदालत ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। गोपालगंज की एक अदालत ने अश्लील नृत्य और हथियार लहराने वाले एक मामले में फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वायरल वीडियो में हथियार लहराने से संबंधित एक मामले में गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के बाद अदालत ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगा दी है। वहीं, अग्रिम जमानत का फैसला कोर्ट ने सुरक्षित रखा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होनी है। पटना हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता…
मुंबई । आजकल फिल्मी सितारे सिर्फ अपने काम को लेकर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी और रोजमर्रा की आदतों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक खास पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने अपने घर के बने हेल्दी खाने की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें भारतीय स्वाद और सेहत दोनों की झलक दिखाई दी। परिणीति चोपड़ा ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिट्टी चोखा की प्लेट नजर आ रही है। प्लेट में लिट्टी रखी हुई है और साथ में एक कटोरी में आलू…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए। दरअसल, सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। इस क्रम में पहले फेज में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया। जबकि, शेष विजेताओं को दूसरे चरण में अवॉर्ड दिए जाएंगे। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। जिन हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें…
रांची । रांची की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पाए गए उमेंद्र कुमार उर्फ उमेंद्र राय को 20 वर्ष के कठोर सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 35 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है, जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष द्वारा अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों के मुताबिक, यह वारदात 13 अगस्त 2023 की है। डोरंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली…