Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रेम-प्रसंग के शक में विवाहिता को तालिबानी सजा, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला
- बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार को एडीजी यातायात की जिम्मेदारी
- पहले सैल्यूट फिर छुए पिता के पैर, भाई ने भी दी सलामी, नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने यूं संभाला पद
- झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
- पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
- आज से सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत
Author: News Maati
नई दिल्ली । सुनीता विलियम्स ने अपने अंतरिक्ष सफर को अब विराम दे दिया है। सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष मिशन के इतिहास में सबसे कामयाब अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। उन्होंने 27 साल के शानदार करियर के बाद अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा से रिटायरमेंट ले लिया है। उनका रिटायरमेंट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने के एक ऐतिहासिक मिशन के बाद हुआ है। नासा के एक बयान के मुताबिक, सुनीता विलियम्स 27 दिसंबर, 2025 को एजेंसी से रिटायर हो गई हैं। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए नासा एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड इसाकमैन ने…
नई दिल्ली । बुधवार को सोने की कीमतों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखने को मिली और यह एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। चांदी ने भी अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया उच्चतम स्तर छू लिया। अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापार संघर्ष बढ़ने और डॉलर के कमजोर होने की आशंका के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प यानी सोने-चांदी का रुख कर रहे हैं। बुधवार के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर गोल्ड फरवरी वायदा 1,58,339 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं सिल्वर मार्च वायदा 3,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताया और कहा कि जब पार्टी के विषयों की बात आती है तो नितिन नवीन उनके बॉस हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में नितिन नवीन ने पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी…
रांची। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्ववाला एनडीए के साथ आ जाएं। फिर राज्य को पैसों की कमी नहीं होगी। उन्होंने मंगलवार को रांची के धुर्वा में आयोजित अपनी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह झारखंड के आदिवासियों का कल्याण चाहते हैं तो राहुल गांधी को छोड़कर नरेन्द्र मोदी के साथ आ जाएं। कांग्रेस के साथ रहने से झारखंड का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो केंद्र सरकार…
रांची। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी के होमियोपैथिक क्लिनिक प्रीहोम में छापेमारी की। क्लिनिक रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में है। इसके संचालक विनय कुमार चौबे के साला शिपिज त्रिवेदी हैं, लेकिन संचालन प्रियंका त्रिवेदी करती हैं। एसीबी ने छापेमारी के दौरान मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जब्त किया है, जिसकी जांच होगी। इन दस्तावेजों में क्लिनिक से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बड़ी राहत देते हुए जमीन माप प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को नई सरकार के गठन के बाद बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से सात निश्चय-3 (2025-30) कार्यक्रम लागू किया गया है। इसके सातवें निश्चय ह्यसबका सम्मान जीवन आसान का मूल उद्देश्य आम नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को कम करना है।…
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 658 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को कोलकाता, झारखंड, मणिपुर समेत कई राज्यों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी उन व्यक्तियों और कंपनियों के ठिकानों पर की गई है, जिनके इस बड़े कर घोटाले से जुड़े होने का संदेह है। इस पूरे आॅपरेशन का नेतृत्व ईडी की ईटानगर यूनिट कर रही है, जो संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय में कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि इस…
रामगढ़। शहर के प्रतिष्ठित पंचवटी अपार्टमेंट में सोसाइटी प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों का फायदा उठाते हुए चोरों ने अपार्टमेंट के सी ब्लॉक के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोर लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना का खुलासा सबसे पहले सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 304 में हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान फ्लैट नंबर 305 का ताला भी टूटा हुआ…
हजारीबाग। गोंदलपुरा में अडाणी कोल कंपनी के लिए मंगलवार को स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसुनवाई उस समय हिंसक हो गई, जब ग्रामीणों के एक समूह ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। यह जनसुनवाई झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित की गई थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और जनसुनवाई की प्रक्रिया बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनसुनवाई का विरोध कर रहे लोग बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वे भाला, तीर, हसुआ जैसे पारंपरिक और धारदार हथियारों से लैस थे। अधिकांश उपद्रवियों ने मास्क, मफलर और हेलमेट…
मुंबई । विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका और घरेलू मोर्चे पर तीसरी तिमाही के मिले-जुले नतीजे के कारण भारतीय शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर खरीदारी भी हुई, लेकिन इसके बाद चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.28 प्रतिशत और निफ्टी 1.38 प्रतिशत के गिरावट के साथ बंद हुए। इस कमजोरी के कारण…