Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रेम-प्रसंग के शक में विवाहिता को तालिबानी सजा, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला
- बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार को एडीजी यातायात की जिम्मेदारी
- पहले सैल्यूट फिर छुए पिता के पैर, भाई ने भी दी सलामी, नए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने यूं संभाला पद
- झारखंड में दुनिया के सबसे महंगे आम की चोरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- अवैध बालू खनन में झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव पर आरोप गठित, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- रिम्स में मरीज की मौत पर बवाल, जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई मारपीट
- पांडव सेना गिरोह का सरगना संजय सिंह गिरफ्तार, बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
- आज से सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत
Author: News Maati
वाशिंगटन। अमेरिका में बर्फीले तूफान से वीकेंड के दौरान करीब 10,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं। तूफान की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में भारी तबाही होने की आशंका है और कई दिनों तक बिजली गुल रहने और प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा केंद्र के पूवार्नुमान के मुताबिक, न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक लगभग 14 करोड़ लोगों के शीतकालीन तूफान से प्रभावित होने की आशंका है। पूर्वी टेक्सास से उत्तरी कैरोलिना तक के क्षेत्र में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है…
ढाका। बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई। हिंदू युवक चंचल भौमिक को गैरेज के अंदर जिंदा जलाकर मार दिया गया। नरसिंदी जिले में चंचल अपने गैराज के अंदर सो रहा था। तभी शटर बंद करके पेट्रोल डाला गया और जिंदा जला दिया गया। चंचल अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला शख्स था। स्थानीय लोगों ने कहा कि उसकी मौत के बाद बीमार मां, दिव्यांग बड़े भाई और छोटे भाई देखभाल आखिर कौन करेगा? स्थानील लोगों ने कहा कि चंचल बेहद सीधा आदमी था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार का कहना है कि यह…
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन संग प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी। वृंदावन के अक्षयपात्र में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेता सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने पहली बार यूपी के दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष का ब्रज की धरा पर स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने राधे-राधे, वृंदावन बिहारी लाल, राधा रानी, यमुना मैया, हर-हर महादेव, जय श्रीराम, भारत माता की जय, और वंदे मातरम की गूंज के साथ आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी चेतना का संचार करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को पार्टी की मौजूदा स्थिति, नेतृत्व की भूमिका और आंतरिक हालात पर कई सवाल खड़े किए हैं। रोहिणी के इस बयान को राजद के भीतर चल रही वैचारिक और संगठनात्मक खींचतान के रूप में देखा जा रहा है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जो सही मायनों में लालूवादी होगा, जिस किसी ने भी लालू जी के द्वारा हाशिए पर खड़ी आबादी-वंचितों के हितों के लिए मजबूती से लड़ने वाली खड़ी की गयी पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव…
रांची। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत मार्च से होगी, जिससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 44 वर्षीय धोनी 17वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही पैड पहनकर नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। धोनी को नेट्स के लिए तैयार होते समय जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी से बात करते हुए देखा जा सकता है। जेएससीए ने धोनी को अपना गौरव बताया और…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत राज्य में शहरी क्षेत्रों का विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। साथ ही, राज्य में नए आधुनिक नियोजित शहरों का विकास किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीण सड़कें 2 लेन की होंगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वैशाली में समृद्धि यात्रा के दौरान पानापुर बटेश्वरनाथ धाम परिसर में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। इसके पहले उन्होंने जनसंवाद के दौरान लोगों को संबोधित भी किया। सीएम ने कहा कि शहरों में सुलभ संपर्कता के लिए…
चाईबासा। झारखंड के दुर्गम सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदशा मिश्रा ने कहा है कि सारंडा बहुत जल्द पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा। चाईबासा में शनिवार को आयोजित विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीजीपी ने इसे राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से अबतक की सबसे बड़ी और निर्णायक सफलता करार दिया। डीजीपी तदशा मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई केवल एक मुठभेड़ तक सीमित नहीं थी, बल्कि नक्सली संगठनों के शीर्ष नेतृत्व और उनके पूरे नेटवर्क पर सीधा और रणनीतिक प्रहार था। खुफिया…
रांची। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) और एचईसी प्रबंधन के बीच शनिवार को एचईसी मुख्यालय में निदेशक (कार्मिक) के साथ बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में यूनियन के महामंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने कहा कि इस माह एचईसी कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रबल संभावना बनी है। प्रबंधन की ओर से एक माह का वेतन भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 के वेतन के साथ कर्मचारियों को पे-स्लिप भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, क्वार्टर आवंटन…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी भारतीय राजनीति का सबसे डरपोक(इनसेक्योर) पॉलिटिशयन बता दिया है। कहा है कि वे मजबूत कांग्रेसियों से डरते हैं और पार्टी में लाए गए नए नेताओं को तरजीह देते हैं। यह भी दावा किया है कि मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ नाम के अध्यक्ष हैं। असली रिमोट राहुल गांधी के हाथ में है। शकील अहमद ने उनके संविधान और मुस्लिम कार्ड को भी फेल बताया। एक चैनल से बातचीत में शकील अहमद ने कहा कि राहुल…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद में असंतोष की आवाज अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने टिकट वितरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय और मजबूत नेताओं को नजरअंदाज कर दूसरे जिलों से आए लोगों को उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के फैसलों से पार्टी को नुकसान हुआ और विधानसभा में अपेक्षित प्रभाव नहीं बन पाया। भाई वीरेंद्र ने विशेष रूप से दिनारा विधानसभा सीट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वे और विजय मंडल एक साथ विधायक रह चुके हैं। जब अंतत: यादव…