Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके बीच रांची में फाउंडेशन की ओर से बनाए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र पर भी कार्य किए जाने के संबंध में सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी एवं फाउंडेशन के…
अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल चुनाव में जो वादे किए थे, उसके अनुसार बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग और सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। हमारी सरकार का संकल्प है कि देशभर से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा। केंद्रीय मंत्री शाह अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को अहमदाबाद के एस.जी. हाइवे स्थित सोला उमियाधाम कैंपस में पाटीदार समाज के युवाओं के लिए नवनिर्मित जे.एस. पटेल कुमार छात्रावास और तपस्वीकुमार पटेल कन्या छात्रावास के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज…
रांची। रेलवे विभाग यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान चला रहा है। इसके तहत आरपीएफ रांची ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए बच्चे के गले से छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को आरपीएफ पोस्ट, डिविजनल टीओपीबी टीम और रांची क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर ट्रेन संख्या 18603 एक्सप्रेस में अपने परिवार को विदा करने पहुंचे एक यात्री के बच्चे के गले से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने…
पटना। सरकारी टेंडर हेराफेरी मामले में विशेष निगरानी इकाई ने ठेकेदार रिशुश्री को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को उसके मीठापुर आवास पर छापेमारी हुयी थी। छापे में करीब दो करोड़ के आभूषण और 61 जमीन के डीड मिले। इसके बाद जांच एजेंसी ने उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। गुरुवार तड़के गिरफ्तारी की औपचारिक कार्रवाई पूरी की गई। जांच में खुलासा हुआ है कि रिशुश्री सरकारी टेंडर मैनेज करता था। उस पर अफसरों को कमीशन देकर टेंडर प्रभावित करने का आरोप है। नगर विकास, बुडको, भवन निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग जांच के दायरे…
रांची। पलामू जिले के अति नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्र टंडवा यूनिट-18 में केंदू पत्ता खरीद को लेकर भारी अनियमितता और मजदूरों के शोषण का मामला सामने आया है। इस यूनिट के अंतर्गत सिंहटूटा, कुशहा, घिरसिरी, घंघरी एवं मध्या गांव शामिल हैं, जहां केंदू पत्ता खरीद का कार्य ठेकेदार भूषण प्रसाद की ओर से किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल क्षेत्र और अशिक्षा का फायदा उठाकर ठेकेदार सरकारी नियमों को छुपाते हुए मनमाने तरीके से भुगतान कर रहे हैं। केंदू पत्ता बेचने पहुंची पार्वती देवी, शारदा देवी, रीना देवी, रजिया देवी, सरिता देवी, राजमतिया देवी, मनमतिया…
कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा के बीजपुर में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार टीएमसी नेता अभिजीत राय उर्फ बनी को कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया। उस समय उसके शरीर पर केवल गंजी और हाफ पैंट थी। आरोपित को देखते ही स्थानीय लोगों का एक वर्ग चोर-चोर के नारे लगाने लगा। स्थानीय लोगों ने टीएमसी नेता पर वसूली, अवैध कब्जे और असामाजिक गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया।पुलिस ने शनिवार रात भ्रष्टाचार के आरोप में मंदारमणि से टीएमसी के इस युवा नेता को गिरफ्तार किया था। जांच के सिलसिले में पुलिस उसे कांचरापाड़ा के विभिन्न इलाकों…
भोपाल,। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मप्र उच्च न्यायालय के अग्रिम जमानत निरस्त किए जाने के ठीक अगले दिन आज गुरुवार सुबह करीब सीबीआई के अधिकारी उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुंच गए थे। घर के भीतर लगभग सात घंटे तक चली लंबी और कड़ी पूछताछ के बाद शाम 5:10 बजे सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम अब गिरिबाला सिंह को मेडिकल चेकअप…
बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस इस्तीफे से कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही खींचतान लगभग खत्म हो गई है। पार्टी के कई नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे। पहले से तय समय के अनुसार, सिद्दारमैया अपने सरकारी आवास से निकले और राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राजभवन में अपना इस्तीफा अधिकारियों को सौंप दिया। राज्यपाल प्रदेश से बाहर हैं, ऐसे में सिद्दारमैया ने अपना इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को सौंपा है। सिद्दारमैया ने अपने इस्तीफे के बाद…
रांची। प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति रांची जिला कमिटी, छात्र क्लब ग्रुप, कपिल फाउंडेशन एवं मानव अधिकार मिशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रांची के उपमहापौर नीरज कुमार का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार शर्मा,शिव किशोर शर्मा, रूपेश कुमार गुप्ता,संतोष कुमार श्रेयांस,गगन शर्मा ने किया। कार्यक्रम के पहले चरण में जरूरतमंद लोगों एवं नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच बिस्किट टॉफी एवं मिठाइयां बांटी गई। दूसरे चरण में उप महापौर नीरज कुमार को अंगवस्त्र तलवार,तिलक लगाकर आवासीय कार्यालय में सम्मानित किया गया और केक कटिंग कर खुशियां बांटी गई एवं तीसरे चरण में मंदिर में भजन कीर्तन,पूजा अर्चना कर…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस नेता और बादुड़िया नगर पालिका के चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य से जुड़े मामले में पुलिस ने पाट के खेत से दो करोड़ 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। बुधवार शाम से शुरू हुई नोटों की गिनती पूरी रात चलती रही। बैंक कर्मियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में चार बार गिनती के बाद पुलिस ने गुरुवार तड़के बरामद रकम की आधिकारिक पुष्टि की। पुलिस ने सोमवार को दीपंकर भट्टाचार्य को एक होटल से गिरफ्तार किया था। उस समय भी उनके पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद हुए…