Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
Author: News Maati
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई), मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े आठ आतंकियों को महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली और नेपाल कनेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान आॅर्डिनेंस फैक्टरी में बने चार हैंड ग्रेनेड, दो ग्लॉक पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक और स्कूटी के अलावा पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से हुई बातचीत वाले मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क का मकसद दिल्ली,…
रामगढ़। रामगढ़ पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को अग्निवीर बैच-7 के रंगरूटों का पासिंग आउट परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1121 अग्निवीर रंगरूटों ने 24 सप्ताह की कठिन और अनुशासित सैन्य प्रशिक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद परेड में हिस्सा लिया। परेड के दौरान सैन्य अनुशासन, टीमवर्क, युद्ध तैयारी और रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। युवा अग्निवीरों ने अपने आत्मविश्वास, सटीक कदमताल और समर्पण के माध्यम से राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का परिचय दिया। पासिंग आउट परेड की समीक्षा पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर राजेश बाबू पीजी…
रांची। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के एक पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) डॉक्टर की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रिम्स के सर्जरी विभाग के 32 वर्षीय पीजी छात्र डॉ. सानू सनल बरवार के रूप में हुई है। उनका शव शहर के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद किया गया। डॉ. सानू की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए रिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया है। वे रांची के नगड़ी के निवासी थे और सर्जरी विभाग में पीजी के छात्र थे। मृतक के मित्रों के अनुसार, शनिवार सुबह सूचना मिली…
पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द के पारा शिक्षक उदय सिंह की हत्या उसके साथी पारा शिक्षक सुरेन्द्र यादव ने की थी। हत्या से पहले साथ में बैठाकर बियर पिलाया था। फिर मौका देखकर झोले से फरसा निकाल कर गर्दन पर वार कर दिया था। उदय हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन किया। आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र यादव छतरपुर नाग बाबा का रहने वाला है। सुरेन्द्र भी पारा शिक्षक है और पैतृक गांव तारूदाग डिंडी में कार्यरत है। उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसने पुलिस पूछताछ…
रांची। पलामू पुलिस बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार। तीनों भीड़ भाड़ वाले इलाके में ब्लेड मारकर बच्चे के गले से लॉकेट काट लेते थे। 26 मई की देर शाम मेदिनीनगर शहर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम दी थी। लॉकेट काटने में ब्लेड लगने से बच्ची जख्मी हो गयी थी। जख्म गहरा होने की वजह से टांके लगाने पड़े थे। सीसीटीवी के आधार पर एक अपराधी की पहचान हुई। इसके बाद उसके दो अन्य साथी भी पकड़े गए। तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत…
पटना। बिहार सरकार ने कथित पक्षपात और टेंडर में हेरफेर के आरोप में बिहार कैडर के दो आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा को आज ठेकेदार रिशु श्री से कथित तौर पर लाभ लेने के आरोपों मे निलंबित कर दिया है। इस मामले में ठेकेदार रिशु श्री को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। योगेश कुमार सागर वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के एक निदेशालय में निदेशक पद पर तैनात थे, जबकि अभिलाषा शर्मा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित जीविका परियोजना की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी योगेश…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलने दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दाैरान प्रदर्शनकारियों ने अंडे और जूते फेंके तथा कथित तौर पर धक्का-मुक्की की भी खबरें सामने आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनारपुर में प्रवेश के दौरान अभिषेक बनर्जी चारपहिया वाहन छोड़कर मोटरसाइकिल से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने उनका रास्ता घेर लिया। स्थिति…
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत कांग्रेस विधायक दल ने डी.के. शिवकुमार को अपना नेता चुन लिया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनने के बाद आधिकारिक रूप से उन्हें विधायक दल का नेता घोषित किया गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही डी.के. शिवकुमार के कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस के विधायी सत्र के दौरान इस संबंध में औपचारिक घोषणा की गई। पार्टी नेतृत्व और विधायकों ने उनके चयन का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य…
नई दिल्ली। दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों को दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद स्पेशल सेल ने गुप्त अभियान चलाकर पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पाकिस्तान…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। शुक्रवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह बैठक लगभग दो घंटे चली। अधिकारी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “सिचुएशन रूम की बैठक खत्म हो गई है और यह लगभग दो घंटे तक चली। राष्ट्रपति ट्रंप केवल ऐसी डील करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छी हो और उनकी ‘रेडलाइन’ (सीमाओं) को पूरा करती हो। ईरान कभी भी…