Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
Author: News Maati
रांची। रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में इसी प्रकार बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है। बोकारो, धनबाद,…
धनबाद । धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर गली में शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 4 बजे गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अवैध लोहा कटिंग और वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में रिक्की सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे डुमरी दो नंबर गली में अचानक…
रांची। रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के तत्कालीन तकनीकी अधिकारी राम विनोद सिंह को दोषी ठहराते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उन्हें एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला वर्ष 1983 से 2007 के बीच का है। उस अवधि में राम विनोद सिंह बीएसएनएल के हजारीबाग कार्यालय में टेलीकॉम मैकेनिकल ऑफिसर (टीएमओ) के पद पर कार्यरत थे। जांच…
रांची। रांची की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने चुटिया थाना में डीएसपी अमित कुमार सिंह पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर में शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है।मामले को लेकर रांची के चुटिया थाने में एफआईआर नंबर 70/ 26 दर्ज की गई है। एफआईआर के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पीड़िता का बयान भी दर्ज करवाया गया है। पीड़ित युवती ने दिए गए आवेदन में बताया कि साल 2024 में उसकी मुलाकात लोहरदगा में बतौर पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार…
नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने मात्र चार दिनों के भीतर पाकिस्तान को युद्धविराम की अपील करने पर मजबूर कर दिया। यह जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि भारत की निर्णायक इच्छाशक्ति, आधुनिक सैन्य क्षमता और तीनों सेनाओं के उत्कृष्ट तालमेल का जीवंत उदाहरण था। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि भारत द्वारा अब तक लड़े गए युद्धों और अभियानों की तुलना में ऑपरेशन सिंदूर कई मायनों में अलग और अत्यंत प्रभावशाली रहा। दरअसल देश की सैन्य शक्ति, रणनीतिक क्षमता और…
वाशिंगटन । अमेरिका ने ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल व्यापार पर एक बड़ा नया कदम उठाते हुए कई कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये लोग ईरान से जुड़े उत्पादों के लेनदेन को आसान बनाने में मदद कर रहे थे। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि उसने कई कंपनियों पर कार्रवाई की है जो ईरान की ‘अवैध तेल अर्थव्यवस्था’ से जुड़ी हुई हैं। विभाग के मुताबिक, इन कदमों का मकसद ईरान की उस आमदनी को रोकना है, जिसका इस्तेमाल वह अपनी सैन्य गतिविधियों और ‘अस्थिरता फैलाने वाली’ गतिविधियों के लिए करता है। यह…
पलामू । झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक सहायक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम उदय सिंह को किसी परिचित व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान नगदारा गांव के पास पाटन जाने वाले मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, जहां कुछ दूरी…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने देश की अदालतों में फैसले सुरक्षित रखने के बाद उन्हें सुनाने और आॅनलाइन अपलोड करने में हो रही अत्यधिक देरी पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर कोई फैसला रिजर्व करने के तीन महीने के अंदर सुनाया नहीं जाता, तो संबंधित हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार जनरल उसे मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश अधिकतम दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दे सकते हैं। यदि इसके बाद भी पालन नहीं होता, तो केस दूसरी बेंच को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि…
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। उन पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा की कथित दहेज मौत के मामले में कार्रवाई की गई है। गुरुवार को सीबीआई उन्हें मेडिकल जांच के लिए भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस लेकर गई। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया था और जांच के लिए मध्य प्रदेश पुलिस से औपचारिक अनुमति ली गई थी।मेडिकल प्रक्रिया के दौरान एक एंबुलेंस को भी कैंपस…
वाशिंगटन। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि तेहरान अब उन मुद्दों पर बात कर रहा है जिन पर पहले की अमेरिकी सरकारें उसे कभी बातचीत के लिए तैयार नहीं कर पाईं। ट्रंप प्रशासन ने दाव किया कि सैन्य और आर्थिक दबाव डालने की उसकी रणनीति ने ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की टेबल पर लाने में कामयाबी हासिल की है। व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेसेंट ने पत्रकारों से कहा कि हाल की घटनाओं से साफ है कि ईरान का रुख बदला है और वाशिंगटन की रणनीति असर दिखा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति…