Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
Author: News Maati
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस के एक और सांसद पर कथित रूप से हमला हुआ है। सांसद कल्याण बनर्जी चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर मारपीट की। प्रदर्शनकारियों ने सांसद कल्याण बनर्जी का रास्ता रोकते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। तस्वीरों में नजर आया कि कल्याण बनर्जी भीड़ का सामना कर रहे थे। बड़ी संख्या में लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस दौरान कथित रूप से उनके सिर पर चोट लगी। वे थोड़ी देर बाद जमीन पर…
आरा। भोजपुर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने दानापुर के आरकेपुरम स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी कर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए देश भर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान मौके से साइबर ठगी करते हुए 9 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। साइबर डीएसपी स्नेह सेतु के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हैं और गिरोह का मुख्य सरगना दुबई में बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। इस पूरे…
लंदन। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवी ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ‘प्रबंधन’ में किसी भी तरह का दखल देता है, तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस जलमार्ग के पास फंसे कुछ जहाजों के चालक दल की ओर से उपलब्ध कराई गई सार्वजनिक समुद्री रेडियो चैनल की रिकॉर्डिंग में आईआरजीसी नेवी ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में चल रहे जहाजों को चेतावनी जारी की। चेतावनी में कहा गया कि होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बंद है और…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। रविवार तड़के इंदिरापुरम के अभय खंड में हुई मुठभेड़ में असद को मार गिराया गया। खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने मिलकर इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। सूर्या की मां और बहन ने आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने की गुहार लगाई थी। मां सरोज ने कहा कि मैं चाहती हूं कि उसे भी मार दिया जाए, जिस तरह उसने मेरे बेटे को मारा,…
पटना। बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले से जुड़े आरोपों में दो आईएएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में 2017 बैच के योगेश कुमार सागर और 2014 बैच की अभिलाषा कुमारी शर्मा शामिल हैं। दोनों अधिकारियों पर रिश्वत, कमीशन और अनुचित लाभ लेने के आरोप लगे हैं। यह कार्रवाई विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। कौन हैं योगेश सागर?योगेश कुमार सागर 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उन्होंने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से…
रांची। संगठित अपराधी गिरोह झांगुर ग्रुप के प्रमुख और पांच लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रामदेव उरांव ने शनिवार को रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ गिरोह के सक्रिय सदस्य प्रसाद उरांव और सुबास उरांव ने भी सरेंडर किया। एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि झांगुर ग्रुप के फरार अपराधी गुमला और रांची जिले की सीमा पर घूम रहे हैं तथा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम…
नई दिल्ली । कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देने से पहले अपने उत्तराधिकारी डीके शिवकुमार और राहुल गांधी के लिए एक तरह का टाइम बम छोड़ दिया है।मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से एक दिन पहले, सिद्धारमैया ने बुधवार को कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की लंबे समय से लंबित शैक्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसे लोकप्रिय रूप से जाति जनगणना के रूप में जाना जाता है। कर्नाटक के पहले जाति सर्वेक्षण की रिपोर्ट सिद्धारमैया के पिछले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान, 2017 से ही तैयार थी। 2023 में सत्ता में वापसी…
जमशेदपुर। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित हो रही झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग (JT-20) की नीलामी में शनिवार को एक बड़ा और अप्रत्याशित उलटफेर देखने को मिला।शहर के एनएच-33 स्थित वेव इंटरनेशनल होटल में सजी खिलाड़ियों की इस मंडी में झारखंड के उभरते हुए आदिवासी स्टार रोबिन मिंज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन को कीमत के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। नीलामी के दौरान कोयलांचल सुपर किंग्स ने अपनी आक्रामक रणनीति दिखाते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन मिंज पर सर्वाधिक 15.25 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई और…
रांची। राज्यसभा चुनाव को लेकर खाली हो रही दो सीटों में से एक पर दावेदारी करने पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू शनिवार की सुबह एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और यहां लगभग एक घंटा बात करने के बाद दोनों नेता लौट गए। विक्रमार्क तेलंगाना रवाना हुए तो राजू शाम की फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचेंगे। जाने के पूर्व दोनों नेताओं ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की दावेदारी पर अंतिम बात की है और माना जा रहा है कि कांग्रेस का चेहरा होगा, टिकट…
रामगढ़। सीबीआई ने एक बार फिर अरगड्डा प्रक्षेत्र में दस्तक दी और घंटों तक छानबीन की। सीसीएल अरगड्डा प्रक्षेत्र के गिद्दी सी परियोजना में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीबीआई की टीम जांच करने शनिवार को गिद्दी सी परियोजना कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने परियोजना पदाधिकारी से भी जानकारी ली।इस दौरान अरगड्डा एरिया के गिद्दी सी और रेलीगढ़ा में सीबीआई की टीम ने अपनी दबिश दी। दो इनोवा कार पर सवार कई अधिकारी वहां पहुंचे। सीसीएल और लोकल सेल में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर गिद्दी कांटा घर में पदस्थापित कांटा बाबू परशुराम चौधरी और रेलीगढ़ा निवासी रामाशीष राम को पूछताछ…