Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
- सेव डेमोक्रेसी नहीं, परिवार बचाओ अभियान, शिवराज चौहान का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला
- अतिक्रमण मुक्त होगा रामगढ़, सड़क पर उतरे डीसी-एसपी
- झारखंड में कोयला चोरों के लिए सरकार कर रही एमएमडीआर का विरोध : आदित्य साहू
- बड़गाईं जमीन मामले में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, PMLA कोर्ट में अब शुरू होगा ट्रायल
- पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
Author: News Maati
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 9:45 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें तत्काल CATS एम्बुलेंस के…
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है। न्यायालय ने कहा कि परिवार की परिभाषा से विवाहित बेटियों को बाहर रखना स्पष्ट रूप से मनमाना, अनुचित और संवैधानिक रूप से गलत है। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और आलोक आराधे की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। उच्च न्यायालय ने कहा था कि अनुकंपा नियुक्ति के उद्देश्य से परिवार की परिभाषा में विवाहित बेटी को शामिल नहीं किया जाता है। एक अनुकंपा नियुक्ति में, यदि कोई कर्मचारी की सेवा के दौरान…
रांची । एम्बुलेंस सेवा को लेकर शिकायतों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला किया है। अब राज्यभर में ओला, उबर जैसे कांसेप्ट पर एम्बुलेंस शुरू की जाएंगी। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ओला, उबर जैसे कांसेप्ट पर प्लान बनाकर एक हफ्ते के अंदर सबमिट करने का निर्देश दिया है। जल्द भरे जाएंगे ANM-GNM के पद : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक जवाबदेह बनाने की योजनाओं को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एआई आधारित हेल्थ कॉल सेंटर स्थापित करने, एएनएम-जीएनएम और विशेषज्ञ चिकित्सकों के…
नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी स्वदेशी सैन्य क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने वायु से सतह पर मार करने वाली अत्याधुनिक रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण हवाई प्लेटफॉर्म से किया गया, जिसने मिसाइल की सटीकता, विश्वसनीयता और उन्नत तकनीकी क्षमताओं को सफलतापूर्वक साबित कर दिया। डीआरडीओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि रुद्रम-II मिसाइल का परीक्षण बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और महत्वपूर्ण प्रक्षेप पथ के तहत किया गया। इन परीक्षणों के दौरान मिसाइल…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम सीबीएसई के नए प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, सीनियर ब्यूरोक्रैट वरुण भारद्वाज सीबीएसई के नए सचिव होंगे। गृह मंत्रालय के गृह विभाग के तहत अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवा दे रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम अब सीबीएसई की कमान संभालेंगे। वहीं, राहुल सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण…
मुजफ्फरपुर। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास खाली करने के विवाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है। यहां किसी की कोई बपौती नहीं है। बंगला खाली होगा। अगर कोई गुंडा गर्दी करेगा तो उसको पकड़कर जेल में डाला जाएगा। मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हमारे खिलाफ कार्रवाई हो रही है, लेकिन कभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए…
पटना। टेंडर माफिया रिशुश्री की पहुंच यहां तक थी कि वह बड़े अफसरों से सांठगांठ कर नगर आयुक्त तक की कुर्सी मनचाहे अफसरों को दिलाता था। टेंडर घोटाला मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसंधान में इससे जुड़े कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। पिछले वर्ष निगरानी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुमुक्षु चौधरी के ठिकानों पर छापा मारा था। उस दौरान ईडी को दिए गए अपने बयान में मुमुक्षु चौधरी ने कई खुलासे किए थे। ईडी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुमुक्षु चौधरी ने ईडी को जानकारी दी कि टेंडर माफिया रिशुश्री ने उन्हें नगर…
रामगढ़। शातिर दिमाग आम लोगों को ठगने के लिए कई पैंतरे अपनाता रहता है। इस बार एक ठग रामगढ़ एसपी आॅफिस का पर्सनल असिस्टेंट (पीए) बन गया। उसने रामगढ़ शहर के ही एक मोबाइल दुकान विक्रेता से आई-फोन-16 ठग लिया। सबसे बड़ी बात यह रही की दो दिनों तक उसने दुकानदार से फोन पर बात की। उसे यह विश्वास दिला दिया कि वह एसपी आॅफिस में कार्यरत है और एसपी के साथ इतना व्यस्त है कि वह दुकान नहीं आ सकता है। उसका वीआईपी नंबर भी दुकानदार को बरगलाने के लिए काफी था। यहां तक की ट्रू-कॉलर में भी उसका…
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि ‘अल नीनो’ का एक नया और खतरनाक दौर अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो सकता है, जिससे जलवायु परिवर्तन की मार झेल रही धरती के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ओर से जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि अल नीनो के साल 2026 के बाकी महीनों में और मजबूत होने का अनुमान है, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में भीषण और चरम मौसम देखने को मिल सकता है।कई देशों की मौसम एजेंसियों के अनुमान बताते हैं कि यह अब तक का सबसे मजबूत…
कीव (यूक्रेन)। रूस ने सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव पर देश के अन्य हिस्सों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए। हमलों में कीव में चार और सेंट्रल शहर नीप्रो में छह लोगों की जान चली गई। रूस ने मिसाइल और ड्रोन से राजधानी को निशाना बनाया। हमले में अनेक रिहायशी और वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। आग लगने से कई कारें जल गईं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल…