Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी पर गिरी गाज, करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में हेमंत सरकार सख्त
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
- रांची के समग्र विकास को लेकर महापौर रोशनी खलखो ने केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
- रांची सदर अस्पताल में महिला की सफल सर्जरी से निकला डेढ़ किलो की तिल्ली
- जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा, पुरखों के सपने होंगे पूरे : हेमंत सोरेन
- मेले में सीता सोरेन ने खुद बनाई जलेबी, लोगों के साथ बैठकर लिया स्वाद
- पीएम मोदी ने विकसित भारत को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, एआई अपनाने पर दिया जोर
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने आरोपियों और मंदिर ट्रस्ट के पांच साल के बैंक रिकॉर्ड मांगे
Author: News Maati
मुंबई । सर्राफा बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई बड़ी या सीधी घोषणा नहीं की गई, इसके बावजूद कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं पर दबाव साफ दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.79 लाख तक टूट चुकी है, जबकि सोना भी फिसलकर करीब 1.37 लाख रुपए के स्तर पर आ गया है। बीते तीन दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।…
धनबाद। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके। इनमें से एक बम सिंह मेंशन के गेट के अंदर जाकर ब्लास्ट हुआ, जबकि दूसरा बाहर ही गिर गया। बताया जा रहा है कि जहां बम ब्लास्ट हुआ, वहां आमतौर…
रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। केंद्रीय बजट में किए गए प्रविधानों से न केवल झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन का विकास होगा। केंद्रीय बजट में जहां उत्तर भारत में निमहांस-2 (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान) की स्थापना का उल्लेख किया गया। वहीं असम के तेजपुर के साथ-साथ रांची के कांके स्थित भारतीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआइपी) को रीजनल एपेक्स इंस्टीट्यूट में अपग्रेड करने की घोषणा की गई। सीआइपी को निमहांस के…
रांची। खादगढ़ा बस स्टैंड के बसों में रविवार को अचानक आग लग गई। इस अगलगी में छह बसें जलकर राख हो गईं। घटना में सबसे पहले एक बस में आग लगी इसके बाद आग एक के बाद एक बस में फैलते चली गई। स्थानीय लोग और बस मालिक कुछ समझ पाते तब तक उन्होंने देखा कि कुछ ही दूर पर खड़ी बाकी बसें भी आग की चपेट में आ गईं। एक साथ छह बसों में आग लगने की वजह से पूरे खादगढ़ा बस स्टैंड में भगदड़ मच गई। बस के चालक और खलासी अपनी -अपनी बसों को लेकर इधर-उधर भागने…
नई दिल्ली। शहरों में जिस तरह से आबादी का दबाव लगातार बढ़ रहा है और 2030 तक देश की करीब 45 प्रतिशत आबादी के शहरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है, उसके देखते हुए बजट में केंद्र सरकार ने छोटे, मझोले यानी टियर-2 व टियर-3 शहरों के साथ ही धार्मिक शहरों के कायाकल्प और उसे विस्तार देने को लेकर बड़ी पहल की है। जिसमें ऐसे शहरों की संभावनाओं को देखते हुए उन्हें नए शहरी आर्थिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा है। साथ ही इन नए शहरी आर्थिक क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं को जुटाने के लिए अगले…
रांची। वित्त मंत्री की ओर से प्रस्तुत आम बजट का प्रसारण देखने सुनने की व्यवस्था रविवार में चेंबर भवन में की गई थी। इस अवसर पर काफी संख्या में व्यापारी, उद्यमी और प्रोफेशनल्स ने उपस्थित होकर, बजट प्रसारण को देखा। इस मौके पर आम बजट को व्यापारियों ने समावेशी और जन हितैषी बताया बताया। बजट पर चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि वित्त मंत्री का आम बजट में जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में कमी करना और हेल्थ सेक्टर और आयुर्वेद पर विशेष फोकस स्वागतयोग्य कदम है। रांची में निम्हांस-2 की स्थापना भी एक सकारात्मक कदम है। हालांकि झारखण्ड…
नई दिल्ली। मोदी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि अगर देश को आर्थिक प्रगति करनी है तो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना जरूरी है और इसी विश्वास के साथ सरकार बजट दर बजट महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तीकरण के रास्ते आसान करती जा रही है। इस बजट में भी सरकार का यह विजन साफ नजर आता है। बजट में महिलाओं को टिकाऊ उद्यमिता की ओर ले जाने के लिए सेल्फ एंटरप्योनोर (शी) मार्ट स्थापित किये जाने का प्रस्ताव किया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओँ को स्थाई उद्यम, बेहतर फाइनेंसिंग और सीधे बाजार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त…
नई दिल्ली। नए मेडिकल कॉलेजों और एम्स का दायरा बढ़ाने और आयुष्मान भारत के माध्यम से आम आदमी तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाने के बाद मोदी सरकार जिला स्तर पर इलाज का बेहतर ढांचा तैयार करने में जुट गई है। बजट में हर जिले में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर खोलने का प्रविधान इसी कड़ी में है। इसके साथ ही भारत को इलाज के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए पांच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना की भी घोषणा की गई है। वहीं आप्ट्रोमेट्री, रेडियोलाजी, एनेस्थिसिया, आपरेशन थियेटर टेक्नोलाजी, अप्लाइड साइकोलाजी जैसे क्षेत्र में विशेषज्ञ पेशेवरों…
पटना। केंद्रीय बजट में प्रस्तावित सात हाई स्पीड रेल कारिडोर में वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बिहार के लिए आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचागत विकास का बड़ा माध्यम बन सकेगा। यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल से जोड़ते हुए बिहार के 14 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे राज्य को बहुआयामी लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके निर्माण से यात्रा समय में कमी आएगी। वर्तमान में वाराणसी से सिलीगुड़ी की यात्रा में 14 से 18 घंटे तक का समय लगता है, जबकि हाई स्पीड रेल के माध्यम से यह दूरी कुछ ही घंटों में तय की जा सकेगी। इससे बिहार…
रांची। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लगातार नौवीं बार प्रस्तुत केंद्रीय बजट भाषण को सुना गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि यह सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख और रोजगारोन्मुख बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान और महिला केंद्रित है, जो देश के विकास की संभावनाओं के अनेक मार्ग प्रशस्त करता है। रेल, सड़क, स्वास्थ्य तथा लघु एवं कुटीर उद्योग जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत…