Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
- सेव डेमोक्रेसी नहीं, परिवार बचाओ अभियान, शिवराज चौहान का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला
- अतिक्रमण मुक्त होगा रामगढ़, सड़क पर उतरे डीसी-एसपी
- झारखंड में कोयला चोरों के लिए सरकार कर रही एमएमडीआर का विरोध : आदित्य साहू
- बड़गाईं जमीन मामले में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, PMLA कोर्ट में अब शुरू होगा ट्रायल
- पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
Author: News Maati
रांची। राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिले के 15 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ संचालित इस अभियान के दौरान वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की…
बोकारो। बालीडीह थाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के बोकारो मॉड्यूल का खुलासा करते हुए उसके प्रमुख सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को बालीडीह थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी (मुख्यालय) पवन कुमार ने बताया कि आरोपित प्रिंस खान के अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर के सीधे संपर्क में था और उसके निर्देश पर रंगदारी वसूली की साजिश को अंजाम दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को बीएमडब्ल्यू प्लांट के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह ने बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि फैक्ट्री संचालन के बदले प्रिंस खान की ओर…
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। जो विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं थे और अंकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) तथा पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल शुरू कर दिया है। यह पोर्टल अब सक्रिय हो गया है। सीबीएसई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड ने छात्रों को आवेदन प्रक्रिया समझाने के लिए एक…
शेखपुरा । बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास खाली करने के विवाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है। यहां किसी की कोई बपौती नहीं है। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हमारे खिलाफ कार्रवाई हो रही है। लेकिन कभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, “मैं पिछले 10 वर्षों में कई बार…
झारखंड । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में रिश्वतखोरी के एक मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डुमरिया शाखा के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शिकायतकर्ता से 77,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीबीआई द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह मामला 31 मई को दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि झारखंड के गोड्डा जिले स्थित एसबीआई डुमरिया शाखा के ब्रांच मैनेजर ने शिकायतकर्ता की दिवंगत मां की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ (पीएमजेजेबीवाई) के तहत 2 लाख रुपए के बीमा क्लेम को प्रोसेस करने के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमीन विवादों पर रोक लगाने के लिए भूमि अभिलेखों के व्यापक डिजिटलीकरण का निर्देश दिया है। इसके अलावा अब पंचायत स्तार पर कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सोमवार को रांची में परिवहन और राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में भूमि अभिलेखों के व्यापक एवं चरणबद्ध डिजिटलीकरण को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर आम नागरिकों को भूमि…
पटना। केंद्र सरकार की पहल बिहार में अब व्यवसाय, उद्योग, व्यापार एवं नागरिक सेवाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में सोमवार को निवेश बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश आकर्षित करने, उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा रोजगार सृजन की गति बढ़ाने के लिए प्रक्रियात्मक सुधार अत्यंत आवश्यक हैं। सरकार की भूमिका नागरिकों और उद्यमियों के लिए सुविधा प्रदान करने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों, निवेशकों, स्टार्टअप्स, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा आम नागरिकों को सेवाओं…
गाजियाबाद । ईद पर दोस्त सूर्या चौहान को बुलाकर चाकू मारने वाले गाजियाबाद के असद को योगी की पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मगर ये एक्शन अभी थमा नहीं है बल्कि अब असद और उसको इतना जघन्य अपराध करने के लिए उकसाने वालों पर भी नकेल कसी जा रही है…जांच में सामने आया कि खोड़ा के नवनीत विहार में जिस मकान में असद अपने मां बाप के साथ रहता था वो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था । गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद,…
देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को देवघर परिसदन सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की। इस दौरान मेला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मंत्री को तैयारियों की अद्यतन जानकारी दी और मेला क्षेत्र में किए जा रहे इंतजामों से अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि 31 जुलाई से शुरू होने वाले राजकीय श्रावणी मेला को सफल बनाने के लिए…
रांची। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित अधिकारियों के कैडर आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी है। एक जून को जारी इस अधिसूचना के तहत देशभर के 147 सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक, श्रेणी और कैडर प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न राज्यों में नियुक्ति दी गई है। इस सूची में झारखंड को छह नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं, जिससे राज्य की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार झारखंड कैडर पाने वाले…