Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
- सेव डेमोक्रेसी नहीं, परिवार बचाओ अभियान, शिवराज चौहान का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला
- अतिक्रमण मुक्त होगा रामगढ़, सड़क पर उतरे डीसी-एसपी
- झारखंड में कोयला चोरों के लिए सरकार कर रही एमएमडीआर का विरोध : आदित्य साहू
- बड़गाईं जमीन मामले में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, PMLA कोर्ट में अब शुरू होगा ट्रायल
- पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
Author: News Maati
पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण होगा। इसके लिए शिक्षक स्थानांतरण संबंधी प्रस्तावित नीति 10 दिनों में तैयार हो जाएगी। प्रस्तावित नीति के तहत शिक्षकों के साथ ही प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों का भी इस माह में ही ऐच्छिक स्थानांतरण होगा। इसके लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के समानुपातीकरण (रेशनालाइजेशन) का कार्य 10 जून तक पूरा हो जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षकों की प्रस्तावित स्थानांतरण नीति के सूत्रण के पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 11 राज्यों के शिक्षकों की स्थानांतरण की…
पटना। यातायात नियमों के उल्लंघन पर अभी तक शहरी इलाकों में ही कैमरों से चालान काटा जा रहा है, मगर जल्द ही ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाली सड़कों पर भी कैमरे की मदद से चालान काटा जाएगा। इसके साथ सुदूर राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों (एनएच एवं एसएच), बड़े पुलों के दोनों छोर और ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित सर्वाधिक दुर्घटना वाली जगहों पर भी कैमरों से चालान कटेगा। परिवहन विभाग इसके लिए पूरे राज्य में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर अत्याधुनिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू करने जा रहा है। इस पूरी परियोजना पर राज्य सरकार की…
रांची। झारखंड महिला प्रीमियर लीग (जेडब्ल्यूपीएल) का उद्घाटन संस्करण बुधवार को जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में शुरू हुआ, जिसमें राज्य में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरभ तिवारी और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने किया। सौरभ तिवारी ने कहा कि लीग को उभरती महिला क्रिकेटरों के लिए एक प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करने और उन्हें खेल के उच्च स्तर तक आगे बढ़ने में मदद करने के लिए लॉन्च किया गया था। उन्होंने कहा कि…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह थमने की स्थान पर बढ़ती ही जा रही है। नए घटनाक्रम में पार्टी के बागी विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बसु को पत्र भेजकर बड़ा राजनीतिक दांव चला है। बागी खेमे ने दावा किया है कि 58 विधायकों के हस्ताक्षर वाले पत्र में ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने की मांग की गई है।सूत्रों के अनुसार, पत्र में केवल विपक्ष के नेता के पद के लिए ही नहीं बल्कि उपनेताओं और मुख्य सचेतक के नामों का भी…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को एकीकृत जनजातीय विकास अभिकरणों (आईटीडीए) और एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं (आईटीडीपी) के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब आदिवासी समुदाय भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। आदिवासी समाज सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध है लेकिन योजनाओं की जानकारी और उनतक समय पर लाभ नहीं पहुंच पाते। आदिवासी परिवार आत्मसम्मान के साथ जीवन जीते हैं और उनके कल्याण के लिए योजनाओं को बार‑बार उनके दरवाजे तक ले जाना आवश्यक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को एकीकृत जनजातीय विकास अभिकरणों (आईटीडीए) और एकीकृत जनजातीय विकास…
रांची। रांची के बड़गाई क्षेत्र स्थित 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े फजीर्वाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष पीएमएलए अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत इस मामले में अब 8 जून को अपना आदेश सुनाएगी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध दस्तावेजों पर विचार करने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया। अब सभी की निगाहें 8 जून को आने वाले अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मामले में…
रामगढ़। एसपी के पद पर कमान संभाले मुकेश कुमार लुनायत को लगभग 81 महीने में ही कानून-व्यवस्थाको लेकर ठोस पहल की है। एसपी ने प्रहरी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस की टीम नशेड़ियों, जुआरियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े और उनके अड्डे तक पहुंच रही है। पुलिस की पहुंच से अड्डेबाजी बंद हो रही है और इससे आम जनता को राहत मिली है। पहले कई ऐसे स्थान थे जहां से लोगों को गुजरना मुनासिब नहीं लगता था। शहर में ही पारसोतिया, न्यू बगीचा, गढ़बांध, पुरनी मंडप, गोलपार, दामोदर नदी किनारे, पतरातु बस्ती, जारा टोला, विकास नगर, बिजुलिया तालाब,…
रांची । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू उद्यान ( मोराबादी पार्क ) में 7 जून ( रविवार ) को प्रातः साढ़े छह बजे ‘वॉक विथ नेचर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों के बीच मौसमी पौधे बांटे जाएंगे। इस अवसर पर क्विज का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पर्यावरण व स्वच्छता से जुड़े सवाल किए जाएंगे। जिनके विजेताओं को महासभा की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।
कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के एक और पार्षद को जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए केएमसी के तृणमूल पार्षदों की कुल संख्या अब तीन हो गई है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गरफा पुलिस थाने के अधिकारियों ने मंगलवार रात वार्ड नंबर 106 के पार्षद अरिजीत दास ठाकुर को गिरफ्तार किया। उन पर स्थानीय प्रमोटरों और कारोबारियों को धमकाकर जबरन पैसे वसूलने का आरोप था। एक लिखित शिकायत दर्ज की गई थी…
पटना । बिहार के सत्तारूढ़ एनडीए में प्रमुख सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्राथमिक सदस्यों की संख्या में एक इतिहास रचा है। जदयू का दावा है कि उसके प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है। जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद लगातार संगठन पर ध्यान दे रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बुधवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि एक करोड़ से अधिक सदस्यों वाले जदयू परिवार में आपका स्वागत है। उन्होंने जदयू के प्राथमिक सदस्यों की…