Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
बोस्टन (वॉशिंगटन)। अमेरिकी संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा आवेदन पर लगाए गए एक लाख डॉलर के शुल्क को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया है। काेर्ट का यह फ़ैसला ट्रंप प्रशासन के उस अभियान के लिए एक झटका है जिसका मकसद इमिग्रेशन को सीमित करना और अमेरिकी कर्मचारियों की मांग को बढ़ाना था। इस फैसले को अमेरिकी टेक कंपनियों और हजारों भारतीय पेशेवरों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। मैसाचुसेट्स में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज लियो टी. सोरोकिन ने सोमवार को अपने फैसले में कहा कि एच-1बी वीज़ा पर लगाया गया एक लाख डॉलर…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार को तीव्र औद्योगिक विकास, व्यापक रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इसमें बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन अधिनियम, 2016 के अंतर्गत राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय को एकल नोडल एजेंसी के रूप में प्राधिकृत करते हुए उसे व्यापक प्रशासनिक एवं विधिक शक्तियां प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। इस बाबत मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि बिहार में निवेशकों के लिए उद्योग लगाना आसान हुआ है। उन्हें सरल, पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित रावलकोट शहर में मंगलवार को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के सदस्यों और कानून-व्यवस्था संभालने वाली सुरक्षा एजेंसियों के बीच झड़प हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हिंसा में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ प्रदर्शनकारी और चार सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुंछ जिले के कमिश्नर सरदार वहीद खान ने बताया कि 12 लोगों की जान गई है और कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जेएएसी के कुछ लोगों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया और उनके पास…
जयपुर। राजधानी के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के आयशा नगर तलाई स्थित आईटीआई कॉलेज के पास मंगलवार सुबह अवैध रूप से संचालित पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगने से बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं और कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक घर तक पाइपलाइन और नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस लक्ष्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति योजनाओं के रख-रखाव और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल जैसी…
भुरकुंडा (रामगढ़)। सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे के नेतृत्व में सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं ग्रामीणों की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सौंदा डी पंचायत के ग्रामीणों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए…
हजारीबाग/केरेडारी। केरेडारी कोयला खनन परियोजना अवैध वसूली का अड्डा बन चुकी है। एसजीपी और एमजीपी के नाम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट मची है और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। घरों में फर्जी कार्यालय खोलकर बैठे दबंग रोज हाइवा मालिकों की जेब काट रहे हैं। हर कोल वाहन से प्रति टन 10 रुपये दो, वरना कोयला नहीं मिलेगा का फरमान जारी है। रोज 400-500 हाइवा से जबरन 1.25 लाख रुपये तक की उगाही हो रही है। महीने का हिसाब जोड़ें तो 37 लाख से ज्यादा और साल का 4.5 करोड़ से ऊपर का काला कारोबार सिर्फ एक परियोजना से चल…
हजारीबाग। जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरू में एक महिला से साधु के भेष में सोने के जेवर ठगकर फरार हुए तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र निवासी मलेट्री लाठौर, अखिलेश लाठौर और तितई लाठौर के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से ठगे गए सोने के जेवर और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।सदर, हजारीबाग के एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने बताया कि 08 जूनको हुरहुरू निवासी गुड़िया देवी के पति ने पुलिस को सूचना…
हजारीबाग/बरही।हजारीबाग जिले में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। केदारनाथ यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे ओकनी निवासी विक्की सोनी की बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप बेहद नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरा जिला गुस्से से उबल पड़ा। मंगलवार को मृतक के शव के साथ सैकड़ों लोग हजारीबाग के झंडा चौक पर उतर आए और शहर की धड़कन कही जाने वाली सड़कें घंटों तक पूरी तरह जाम रहीं।जानकारी के अनुसार विक्की सोनी अपने चालक सह मित्र अभिषेक उपाध्याय…
नई दिल्ली। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए उन्हें नमन किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा ने ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया और जल, जंगल और जमीन के संरक्षण…