Author: News Maati

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक अनिश्चितता और उथल-पुथल के बीच मशहूर अभिनेत्री और नेता कोयल मल्लिक ने गुरुवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।सुश्री मल्लिक के इस कदम से पहले राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय और सुस्मिता देव भी उच्च सदन से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, आज ही सुबह एक और टीएमसी सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपा था। श्री बड़ाइक के इस्तीफे के बाद उच्च सदन में टीएमसी की सदस्य संख्या घटकर 10 रह गई थी, जो दोपहर बाद कोयल मल्लिक के…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने आधी अथवा एक-तिहाई सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को प्रार्थी के सुझावों के आलोक में अपना जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। सरकार की ओर से अधिवक्ता मो. शहाबुद्दीन ने पक्ष रखा। मामले को लेकर स्टेन स्वामी एवं अन्य की ओर से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई। मामले में राज्य सरकार की ओर…

Read More

रांची । रिम्स लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के अधिकारी रमन कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच के सिलसिले में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को एसीबी कार्यालय तलब किया गया है। एसीबी मामले से जुड़े अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) का मिलान कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेजों में किसी प्रकार की हेराफेरी हुई थी या नहीं। जांच…

Read More

रांची । राजधानी रांची सहित राज्य की विभिन्न जिलों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आने वाले तीन-चार दिनों तक रांची सहित विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 जून के बाद भी राज्य भर में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से १६ जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। धनबाद में सबसे अधिक 40.2 मिमी बारिश दर्ज इधर, गुरुवार को रांची और आसपास…

Read More

गोड्डा । भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित सांसद अजय कुमार मंडल के कार्यालय में हुई चर्चित चोरी की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में झारखंड के गोड्डा जिले के रौताड़ा वार्ड संख्या-03 निवासी अमन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पिता का नाम निगम झा बताया गया है। घटना के खुलासे के बाद गोड्डा और भागलपुर दोनों जिलों में मामले की चर्चा हो रही है। पुलिस के अनुसार 8 जून को सांसद कार्यालय से अंगरक्षक का सरकारी पिस्टल, 35 गोलियां, सीसीटीवी का डीवीआर, यूपीएस तथा अन्य सामान…

Read More

-डॉ कमल कुमार कश्यप धनबाद । मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ( एनजीटी ) ने 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर देशभर में रोक लगा दी है। इसके बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। गुरुवार को तड़के खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध परमिट के बालू लदे दो वाहनों को जब्त किया गया, जबकि तेलमच्चो घाट पर अवैध खनन करते मिले धंधेबाज टीम को देखकर फरार हो गए। खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव…

Read More

रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग पखवाड़ा के अवसर पर एबीकेएम की महिला शाखा की ओर से ‘योग सत्र’ का आयोजन किया गया। चुटिया स्थित आर के एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन दो दर्जन महिलाओं को योग के जरिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को हल करने के बारे में बताया गया। जिसमें पीसीओएस / पीसीओडी, माहवारी समस्या, गर्भधारण, प्रसव के बाद की समस्या, मेनोपॉज, डिप्रेशन आदि मुद्दे मुख्य थे। योग पखवाड़ा के बारे में महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष स्मिता पी ने बताया कि आगामी 21 जून अशोकनगर स्थित महेश्वरी विद्यालय में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। जिसके पूर्व उनकी…

Read More

पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में सभी 10 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। कई उम्मीदवारों ने 11 जून को बिहार विधानमंडल जाकर जीत का सर्टिफिकेट भी लिया। कुल 10 सीटों के लिए 10 उम्मीदवार थे, इसलिए वोटिंग की नौबत ही नहीं आई। भारतीय जनता पार्टी के सभी चारों उम्मीदवारों को जीत हासिल हो गई है। बिहार विधानपरिषद चुनाव में NDA के पास अपने 8 उम्मीदवारों के लिए पूरे वोट थे। जबकि नीतीश कुमार की खाली सीट पर भी जीत तय थी। इस तरह से बीजेपी के सभी चारों उम्मीदवार निर्विरोध विधान पार्षद निर्वाचित हो गए हैं। संजय…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल से टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे को आदिवासी समाज की बदलती राजनीतिक सोच का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि आदिवासी समाज अब तुष्टिकरण और परिवारवादी राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के साथ खड़ा हो रहा है। बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रकाश चिक बराइक ने अपने इस्तीफे के साथ स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल की जनता का जनादेश भारतीय जनता पार्टी…

Read More

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोकसभा सदस्य और सीनियर वकील कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में पार्टी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से एक मामले में पेश होने से इनकार कर दिया। अभिषेक बनर्जी ने एक याचिका दायर करके पश्चिम बंगाल पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) द्वारा विधायकों के हस्ताक्षर मेल न खाने के मामले में उन्हें भेजे गए समन को चुनौती दी है। साथ ही, उन्होंने गिरफ्तारी समेत पुलिस की सख्त कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा की भी मांग की है। गुरुवार को जस्टिस कौशिक चंदा की सिंगल-जज वेकेशन बेंच के सामने…

Read More