
- योग पखवाड़ा के अवसर पर एबीकेएम की महिला टीम ने योग सत्र आयोजित किया
रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग पखवाड़ा के अवसर पर एबीकेएम की महिला शाखा की ओर से ‘योग सत्र’ का आयोजन किया गया। चुटिया स्थित आर के एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन दो दर्जन महिलाओं को योग के जरिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को हल करने के बारे में बताया गया। जिसमें पीसीओएस / पीसीओडी, माहवारी समस्या, गर्भधारण, प्रसव के बाद की समस्या, मेनोपॉज, डिप्रेशन आदि मुद्दे मुख्य थे।



योग पखवाड़ा के बारे में महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष स्मिता पी ने बताया कि आगामी 21 जून अशोकनगर स्थित महेश्वरी विद्यालय में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। जिसके पूर्व उनकी टीम जगह – जगह पर योग सत्र आयोजित कर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में लगी है ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा की कला एव संस्कृति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति सिन्हा गणेश वंदना से किया। इस अवसर पर श्रीमती सिन्हा ने लोगों को जरूरी योग टिप्स साझा किये। साथ ही बताया कि योग से जुड़कर किस प्रकार अच्छी जीवन शैली पाई जा सकती है। मौके पर संस्था की डायरेक्टर सह महिला शाखा की सदस्या रीतू सिन्हा ने बताया कि योग के जरिए वे कई लोगों की समस्या का निदान करवा चुकीं हैं। इस विशेष सत्र में ट्रेनर प्रियंवदा व रागिनी ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर महासभा की उमा सिन्हा, सत्या सिन्हा, इंदु सिन्हा, रंगोली सिन्हा, अनुपमा श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

