Author: News Maati

डॉ कमल कुमार कश्यप दुमका । कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बूथ समिति और बीएलए-2 को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का किया गया। इस उच्च स्तरीय बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक दिग्गज एक साथ मंच पर नजर आए। बैठक में मुख्य रूप से दुमका के विधायक बसंत सोरेन, दुमका के सांसद नलिन सोरेन, जामा की विधायक डॉ. लुईस मरांडी, शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक सोरेन और दुमका जिला परिषद की अध्यक्ष जॉयस बेसरा मौजूद रहीं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन झामुमो दुमका के जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने किया। बैठक…

Read More

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के 19 सांसदों के हस्ताक्षर वाले तीन पन्ने शुक्रवार को सामने आए, जिनमें दावा किया गया है कि वे लोकसभा में पार्टी के प्रतिनिधित्व का मुख्य और बहुमत वाला गुट हैं। इस बात को लेकर उलझन बनी है कि क्या ये तीन पेज उसी कथित पत्र का आखिरी हिस्सा हैं, जिसे डॉ. काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय की अगुवाई में सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के दफ्तर में सौंपा है। सामने आए इन तीन पेजों में पहला हस्ताक्षर डॉ. काकोली घोष दस्तीदार का है, जो नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की…

Read More

डॉ कमल कुमार कश्यप देवघर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जसीडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जसीडीह स्टेशन के समीप रुझ्या धर्मशाला के पीछे खुले मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की तैयारी कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष…

Read More

कोलकाता । सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के हस्ताक्षर में अंतर के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को 14 जून को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। गुरुवार से सीआईडी मुख्यालय में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सीआईडी ने लगभग छह घंटे पूछताछ करने के बाद अभिषेक बनर्जी को देर रात छोड़ा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को हुई लंबी पूछताछ के दौरान अभिषेक बनर्जी ओरिजिनल रेजोल्यूशन बुक और मीटिंग के मिनट्स से जुड़े खास सवालों का जवाब नहीं दे पाए। एक सूत्र ने कहा, “जब उनसे पूछा…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में ‘नारी शक्ति’ को समर्पित उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा कि भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पिछले 12 सालों में एनडीए सरकार ने महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है। इसका प्रभाव हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है क‍ि दुनिया भर में तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। ट्रंप ने कहा क‍ि अगर ईरान के साथ प्रस्तावित समझौता अंतिम रूप ले लेता है तो यह संभव है। उनका कहना है कि मध्य पूर्व में स्थिरता बढ़ने और महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों पर दबाव कम होगा। व्हाइट हाउस में बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस संभावित समझौते की खबर से बाजारों ने पहले ही सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा क‍ि शेयर बाजार 1000 अंक ऊपर गया है। इसका…

Read More

रांची । बीआईटी मेसरा क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 65 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के सर्राफा कारोबारियों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार लोहरा कोचा निवासी पशुपति नाथ सोनी बीआईटी चौक स्थित कौशल्या कॉम्पलेक्स में दरगाह मंदिर के सामने पीपी ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती आभूषण…

Read More

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बखड्डा ढाला के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों का वाहन बखड्डा ढाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में तीन थाना प्रभारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो…

Read More

पटना। भोजपुर गायक छोटू छलिया के गाने से राबड़ी इतनी खुश हुईं की अपनी हाथों से सोने का कंगन उतार कर इनाम के तौर पर दे दिया। दरअसल, लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित उनके आवास पर एक बेहद दिलचस्प वाकया शुक्रवार देर रात को सामने आया। लालू यादव के 79वें जन्मदिन के जश्न में चार चांद लगाने के लिए एक भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मशहूर भोजपुरी लोक गायक छोटू छलिया अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे थे। कार्यक्रम के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल…

Read More

नई दिल्ली। पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की मेजबानी में महिला टी-20 विश्व कप की शुरुआत आज से होगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट अगले 24 दिनों तक रोमांच और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। टूर्नामेंट का समापन पांच जुलाई को होगा। दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ महिला टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें कई रोमांचक…

Read More