Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
कोलकाता। जबरन वसूली और अन्य मामलों में गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को उनके विधानसभा क्षेत्र फलता में हाफ-पैंट में घुमाया गया। पुलिस ने फलता विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर जहांगीर खान की परेड निकाली। पुलिसकर्मी चारों तरफ से जहांगीर को घेरकर चल रहे थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फलता का चुनाव काफी चर्चा में रहा। इस क्षेत्र में चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के धाकड़ अधिकारी अजयपाल शर्मा को चुनाव में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया था। अजयपाल शर्मा को ‘UP का सिंघम’ कहा जाता है। अजयपाल शर्मा ने जहांगीर खान के…
रांची । नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहा है। एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में आज 4400 दिन पूरा कर वे देश में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं। यह देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला अध्याय है। मरांडी गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बोल रहे थे। मरांडी…
रामगढ़। जिले में उत्पादित आम की डिमांड अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब बढ़ रही है। दुबई के बाद अब यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बाजार में भी रामगढ़ के खेतों में फले आम नजर आएंगे। गुरुवार को डीसी ऋतुराज ने लगभग 02 टन आम की खेप को हरी झंडी दिखाकर यूके के लिए रवाना किया। यह आम जिले के पतरातू, दुलमी और मांडू प्रखंड के किसानों की ओर से उत्पादित किया गया है। खेप को सबसे पहले कोलकाता भेजा जाएगा। आवश्यक गुणवत्ता परीक्षण, प्रसंस्करण और निर्यात संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इसे यूके के बाजारों के लिए प्रेषित किया…
गुमला । बसिया–कोलेबीरा थाना क्षेत्र के सीमांत स्थित अघरमा गांव में गुरुवार को एक सड़क हादसे में तीन मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो (जेएच 01 बी एम 54 54) में सवार एक ही परिवार के नौ लोग लोहरदगा से कोलेबिरा प्रखंड के लसिया मेहमानी आ रहे थे। कार जब अघरमा गांव के समीप पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस दौरान स्कार्पियों की रफ्तार काफी तेज थी। लिहाजा कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मरने वालों…
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को ‘राष्ट्र निर्माता’ बताया, सड़क हादसों में मुआवजे के लिए बनाया नया नियम
नई दिल्ली। बिना वेतन वाले घरेलू कामकाज के आर्थिक और सामाजिक महत्व को मान्यता देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को घर संभालने वाली महिलाओं को ‘राष्ट्र निर्माता’ बताया। साथ ही, कोर्ट ने निर्देश दिया कि मोटर दुर्घटना में उनकी मृत्यु होने पर ‘घरेलू देखभाल के नुकसान’ के नाम से मुआवजे का एक अलग हिस्सा दिया जाए। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने हरियाणा में वर्ष 2001 में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली एक महिला के परिवार को मिलने वाले मुआवजे को 8.43 लाख रुपए से बढ़ाकर 62.77 लाख रुपए कर दिया। साथ ही…
पटना। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप अब मैदान के बाद जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके सासाराम के इस क्रिकेटर का विवाह 24 जून को वाराणसी में होगा। आकाशदीप अपने ही जिले के डेहरी-आॅन-सोन स्थित मानिकपुर की अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे। बुधवार को आकाशदीप ने खेल मंत्री श्रेयशी सिंह से मुलाकत की। और अपने शादी का कार्ड भी दिया। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार विवाह समारोह भले ही वाराणसी में आयोजित होगा, लेकिन शादी से जुड़ी पारंपरिक रस्में आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में…
पटना। हाजीपुर नगर परिषद के एक लेखापाल की संपत्ति ने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को भी चौंका दिया है। करीब 50 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले लेखापाल मनीष कुमार के पास आय से 208 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने के बाद ईओयू ने गुरुवार को उसके ठिकानों पर छापामारी की। जांच में दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति, कई भूखंड, बैंक खाते और अन्य निवेश के दस्तावेज सामने आए हैं। ईओयू की जांच में पता चला कि मनीष कुमार ने अपनी सेवा अवधि के दौरान पत्नी सुनीला के नाम पर छह भूखंड खरीदे हैं। इनकी दस्तावेजी कीमत करीब 85…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित राष्ट्र के लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए सरकार के हर स्तर पर सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी के भाव पर बल देते हुए गुरुवार को कहा कि नीति आयोग इस तरह के सहयोग के लिए एक प्रभावी मंच की भूमिका निभा सकता है। मोदी ने युवा आबादी को देश की एक प्रमुख शक्ति और ऐतिहासिक अवसर बताते हुए इसका लाभ उठाने के लिए युवाओं को मांग आधारित शिक्षण -प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्कता पर बल दिया है। वह राजधानी में नीति आयोग की संचालन परिषद की ग्यारहवीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री…
पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लाेकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कहा कि उनका तृणमूल कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ थे और आगे भी रहेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी एक संघर्षशील नेता हैं। जब राजनीतिक तौर पर उनके लिए कठिन समय था, तब ममता बनर्जी ही एकमात्र ऐसी नेता थीं जिन्होंने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि पटना साहिब लोकसभा चुनाव में हार के बाद जब कोई उनके साथ खड़ा…
रांची। नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के समग्र विकास पर बल दिया। उसकी विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और केंद्र से सहयोग की अपेक्षा की। समग्र विकास की विचारधारा को रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा तभी सार्थक होगी, जब उसे मानव पूंजी से जोड़ा जाए। उन्होंने झारखंड को केवल खनिज निकालने वाले राज्य के रूप में देखने की परंपरा से अलग विकास की यात्रा में साझेदार बनाने पर बल दिया। अपनी बातों को विस्तार से रखते हुए कहा कि राज्य के संसाधनों का राज्य में ही वैल्यू…