Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राष्ट्र सेवा और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए नए जोश के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। गठबंधन को सत्ता में आए हुए आज 12 वर्ष हो गए हैं। केंद्र में राजग सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में देशभर के गठबंधन से जुड़े नेताओं की बैठक हुई। देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर आज भारत मंडपम में राजग नेताओं ने…
रांची। झारखंड में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रांची सदर अस्पताल को टेली एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) हब तथा ई-संजीवनी हब सेंटर के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।बुधवार को जारी निर्देश में अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल से राज्य में नवजात शिशु चिकित्सा सेवाओं, टेलीमेडिसिन और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं…
रांची । झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रिम्स में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। राज्य सरकार ने यहां एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे राज्य में डॉक्टरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रिम्स प्रबंधन को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। प्रस्ताव…
रांची। झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए चार सदस्यीय पैनल को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और भाजपा नेता शिवपूजन पाठक के राज्य सूचना आयुक्त बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजभवन सचिवालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इन चार नामों की अनुशंसा करते हुए प्रस्ताव राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजा था। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर राजभवन ने कुछ प्रक्रियागत आपत्तियां जताते हुए प्रस्ताव…
हजारीबाग। बरही थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक का अपना जीजा विक्रम कुमार मुख्य आरोपित निकला। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों विक्रम कुमार और दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद को हत्या का कारण बताया गया है। दरअसल, हजारीबाग रोड स्थित करसो पुल के पास सोमवार रात हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई, जब…
तेहरान/वॉशिंगटन । मध्य एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे सहित खाड़ी क्षेत्र के 22 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमेरिकी सैन्य हमलों के जवाब में की गई है। अप्रैल में दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम के बाद यह अमेरिका और ईरान के बीच सबसे गंभीर सैन्य टकरावों में से एक माना जा रहा है।ईरानी हमलों का दायरा जॉर्डन के अलावा कुवैत और बहरीन तक फैला है। ईरान…
नई दिल्ली । नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि को लोकतंत्र की शक्ति का सशक्त प्रमाण बताया और कहा कि साधारण शुरुआत से उठकर सबसे ऊंचे चुने हुए पद तक पहुंचने वाले वे लाखों युवा भारतीयों, खासकर साधारण पृष्ठभूमि वाले लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। नीतीश कुमार ने अपने एक लेख में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अपना नजरिया पेश…
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने बुधवार को उच्च सदन की सदस्यता के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की, जिसके बाद उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। वह इस सप्ताह राज्यसभा और तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाली पार्टी की दूसरी नेता हैं। इससे पहले 8 जून को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे…
पटना। बिहार के 94 लाख से अधिक बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सम्राट सरकार ने दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का ऐलान किया। अब लाभार्थियों को अपनी पेंशन राशि के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर महीने सैलरी तरह 10 तारीख को सीधे उनके खातों में पेंशन का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। बिहार सरकार के मुताबिक, इस नई व्यवस्था का उद्देश्य वित्तीय सहायता को अधिक पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध बनाना है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…
रांची। झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता अब साफ हो गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए सूचना आयुक्तों के पैनल को अपनी मंजूरी दी। लोक भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इन नियुक्तियों पर कुछ शर्तों के साथ सहमति प्रदान की गई हैं। उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि झारखण्ड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोग का कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सके। राज्य सरकार द्वारा…