Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि रालोमो कोटे के मंत्री दीपक प्रकाश बिना किसी सदन का सदस्य रहे उनके मंत्रिमंडल में बने रहेंगे। शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान सम्राट ने कहा कि वह स्वयं भी बिना किसी सदन का सदस्य रहे पांच महीना 28 दिन तक मंत्री रह चुके हैं। मालूम हो कि दीपक प्रकाश अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। वे सात मई को सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। इससे पहले दीपक बिना किसी सदन का सदस्य रहे नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने टूक कहा है…
नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका के चार्ज डी’अफेयर्स जेसन मीक्स को एक बार फिर से तलब किया। ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ भारत ने पिछले 48 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी राजदूत को तलब किया है। हाल ही में ओमान के तट पर अमेरिका की तरफ से जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई थी। इससे पहले भारत ने बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास चल रहे जहाजों पर हाल के हमलों पर कड़ा विरोध जताया था। ओमान के तट पर…
कोलकाता । कोलकाता की हेयर स्ट्रीट पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई लिखित शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें उन पर चुनावी रैली के दौरान भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान देने का आरोप लगाया गया। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड स्थित सोवालया इलाके के निवासी तुषार कांति दास ने ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तुषार कांति दास ने पुलिस को बताया कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों…
पलामू ।वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर गुरूवार रात सिंघम बने नजर आए। उन्होंने फिल्मी स्टाइल में पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में पहाड़ पर हो रहे अवैध खनन को लेकर रेड मारी। इस क्रम में तीन टेलर और एक पोकलेन जब्त किये गये, जबकि इंटर स्टेट माइनिंग गिरोह का खुलासा हुआ। मंत्री के अचानक कार्रवाई करने से प्रशासनिक महकमा सकते में पड़ गया। खनन विभाग इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गया है। मंत्री के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बटाने डैम रोड में गोसाईडीह और देवताही इलाके में पिछले दिनों मिट्टी मोरम का अवैध खनन…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) और हाई-स्पीड डीजल की बिक्री को लेकर नए प्रतिबंध लागू किए हैं। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब रिटेल पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने पर रोक रहेगी और संस्थागत व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का ईंधन उनके निर्धारित उपभोक्ता या कैप्टिव पंपों से ही लेना होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम रियायती या रिटेल कीमतों पर मिलने वाले ईंधन के दुरुपयोग और दूसरी जगह बेचे जाने (डायवर्जन) को रोकने के लिए उठाया गया है। यह आदेश फिलहाल 90 दिनों तक लागू रहेगा, हालांकि सरकार चाहे तो इसे…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास का बड़ा रोडमैप पेश किया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले एक वर्ष में 5 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इसके साथ ही हवाई संपर्क, उद्योग, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को औद्योगिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा…
साहिबगंज। बरहरवा-मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया । बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 58 लाख 95 हजार 878 रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से रेलवे सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम ने स्टेशन पर विशेष…
मुंबई । अमेरिका-ईरान के बीच के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,695.40 अंक या 2.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,527.95 और निफ्टी 461.30 अंक या 1.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई, जिससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 10 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपए हो गया है। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100…
नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जो छात्र मई में हुई परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके लिए यह अच्छी खबर है। अब 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा में उन्हें 15 मिनट का ज्यादा समय मिलेगा यानी परीक्षा का टाइम बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा पेपर में रफ वर्क के लिए भी पहले की तुलना में ज्यादा स्पेस मिलेगा। NTA के अनुसार, NEET UG 2026 री-एग्जाम का समय अब दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15…
नई दिल्ली । भारत के पूर्व शूटर और दिग्गज शूटिंग कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। जसपाल एशियाई खेलों के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट थे और ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर की सफलता में भी उनका अहम योगदान रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, जसपाल म्यूनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के बाद जर्मनी से लौट रहे थे और इस दौरान उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मौजूदा समय में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में काम कर रहे…