Author: News Maati

नीस। फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। इंतजार में खड़े लोगों ने पीएम के पहुंचते ही ‘मोदी मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। स्वागत में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गईं। पीएम की झलक देख लोगों का उत्‍साह दोगुना हो गया। मुलाकात के बाद लोगों ने अपनी खुशी जाह‍िर की। नीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद वहां मौजूद भारतीय नागरिक प्रवीण कुमार चौबे ने कहा, “मैंने वाराणसी में अपनी पीएचडी पूरी की है, इसलिए मैंने उन्हें वहां…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद होर्मुज स्‍ट्रेट सभी के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रंप ने इससे पहले ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा था, “समझौते पर कल हस्ताक्षर होने वाले हैं और जैसे ही यह समझौता साइन होगा। होर्मुज स्‍ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा।” ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान अब परमाणु हथियार नहीं चाहता है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका उचित समय पर ईरान के संवर्धित यूरेनियम को हटाने में मदद करेगा।उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद अमेरिका और…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सोलहभुजी माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में माता रानी की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त राज्य वासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करते हुए माता रानी के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। पूजन कार्य धार्मिक पुरोहित मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन सुखराम की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही…

Read More

जोरहाट : असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से देश ने अपने पांच वीर वायु योद्धाओं को खो दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने आधिकारिक बयान में हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विमान दुर्घटना में पांच कर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है। वायुसेना ने शोक संतप्त परिवारों के…

Read More

रामगढ़ । झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बार फिर अवैध कोयला खनन के दौरान अंदर घुसे चार मजदूरों की मौत जहरीली गैस के रिसाव और ऑक्सीजन की कमी के कारण हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक मजदूरों की मौत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल, शनिवार को रामगढ़ जिले में अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी में सीसीएल के बंद कोयला खदान में मजदूर अवैध खनन करने के लिए घुसे। लेकिन खदान के भीतर जहरीली गैस के रिसाव और ऑक्सीजन की कमी से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में…

Read More

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में उन्हें आर्म्ड कॉर्प्स में कमीशन मिला था। लगभग चार दशकों के शानदार मिलिट्री करियर में, उन्हें ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव मिला है, जिससे भारतीय सेना की युद्ध…

Read More

आजमगढ़ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी। जैसे ही यह मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्प्णी स्वीकार नहीं होनी चाहिए। हर बेटी का सम्मान होना चाहिए। हम उन संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी-बहन, सबकी बेटी-बहन। अखिलेश यादव दूसरों को उपदेश देते हैं, वह अपने…

Read More

रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की ओर से 14 जून ( रविवार) को ‘चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। पुरानी विधान सभा, धुर्वा में होने वाले कार्यक्रम में सुबोधकांत सहाय ( पूर्व केन्द्रीय मंत्री ) बतौर मुख्य अतिथि व दीपक प्रकाश ( राज्य सभा सांसद ) बतौर विशिष्ट अतिथि मौज़ूद रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। इस अवसर पर चित्रांश परिवार के उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों का उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, मोमेंटो व मेडल दिये…

Read More

पथ निर्माण विभाग तैयार कर रहा है योजना, जल्द बनेगा डीपीआररांची : झारखंड की राजधानी रांची की 86 किलोमीटर लंबी और छह लेन वाली रिंग रोड को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। योजना के तहत रिंग रोड के दोनों किनारों पर स्थित सर्विस रोड के साथ करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र में साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, ग्रीन वर्ज, सोलर लाइट और सोलर रूफ विकसित किए जाएंगे। इससे सड़क की खूबसूरती बढ़ने के साथ-साथ राहगीरों और साइकिल चालकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। रांची रिंग रोड के दोनों किनारे जमीन की उपलब्धता के अनुसार सारी सुविधाएं…

Read More

असम : असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था। घटना के बाद एयरफोर्स स्टेशन पर हड़कंप मच गया और राहत एवं बचाव दलों को तत्काल मौके पर भेजा गया। लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान नियमित उड़ान के बाद जोरहाट एयरफील्ड पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं…

Read More