Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
पटना। बिहार में जमीन की कीमतों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक दशक बाद सरकार ने गांव से लेकर शहरी इलाकों तक एमवीआर (मिनिमम वैल्यू रजिस्टर) में वृद्धि कर दी है। एमवीआर वह न्यूनतम दर होती है, जिस पर जमीन की रजिस्ट्री की जाती है और इसे सर्किल रेट भी कहा जाता है। ग्रामीण इलाकों में एमवीआर को 1.6 गुना जबकि शहरी और आसपास के क्षेत्रों में दोगुना कर दिया गया है। निबंधन विभाग ने नई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एमवीआर में आखिरी संशोधन वर्ष 2013 में किया…
रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में गुरुवार को हुए मतदान में झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 31 वोट मिले और वे आसानी से राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे। दूसरी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 30 वोट मिले थे, जिनमें से दो मत रद्द हो गए और अंतिम रूप से उनके खाते में 28…
पटना। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के घरेलू टूनार्मेंट में गुरुवार को अक्षरा गुप्ता ने अविजित तिहरा शतक जड़ दिया। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेली गई महिला अंडर-19 वनडे ट्राफी में कीर्तिमान बनाते हुए अक्षरा ने 55 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 126 गेदों में 242.86 के स्ट्राइक रेट से 306 रनों की नाबाद पारी खेली। पूर्वी चंपारण की 16 वर्षीय खिलाड़ी की आक्रामक पारी की बदौलत उनकी टीम ए ने टीम सी को 329 रनों से मात दी। सबसे बड़ी पारी के लिहाज से अक्षरा की यह दूसरा उच्चतम रन रहा। इसके पहले मुबंई की इरा गुप्ता…
पटना। गयाजी की सूनी बंजर पड़ी पहाड़ियों को अब इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत इन पहाड़ियों पर हरियाली बढ़ाते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटन विभाग ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। विभाग के अनुसार, डुंगेश्वरी, ब्रह्मयोनि, प्रेतशिला, रामशिला, गुरूपा और बराबर जैसी पहाड़ियों पर सीड ब्लॉक तकनीक का उपयोग करते हुए एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह पौधे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से लगाई जाएगी।सीड ब्लॉक तकनीक बंजर भूमि पर तेजी से हरियाली विकसित करने की प्रभावी तकनीक है।…
पटना। डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देखने वाले लोगों के लिए अब पटना में भी खास विकल्प उपलब्ध हो गया है। राजधानी के गांधी घाट स्थित लेनिन क्रूज पर गंगा की लहरों के बीच शाही अंदाज में शादी और उससे जुड़ी सभी रस्मों का आयोजन किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक सजावट से लैस यह कॉन्सेप्ट लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अब शादी के लिए मुंबई, गोवा या दूसरे पर्यटन स्थलों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।लेनिन क्रूज पर प्रपोजल, रिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी, संगीत और विवाह मंडप तक की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां…
पेरिस (फ्रांस)। मध्य पूर्व ( पश्चिम एशिया) में तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते के मसौदे पर प्रारंभिक सहमति बन गई है। मसौदे में सैन्य गतिविधियों को रोकने, समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आर्थिक प्रतिबंधों में राहत, ईरान के पुनर्निर्माण में सहयोग और परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी जैसे कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बुधवार शाम फ्रांस के वर्साय पैलेस में आयोजित रात्रिभोज के दौरान अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर…
रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के एक आरोपी ने हिरासत से फरार होने की कोशिश की. पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और मंडल टोल प्लाजा के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने सैफ नाम के आरोपी को पहले गिरफ्तार कर रांची के कोतवाली थाने में रखा था। वह बाथरूम जाने के बहाने हिरासत से फरार हो गया. पुलिस टीम तुरंत उसके पीछे लग गई और मंडल टोल प्लाजा क्षेत्र में उसे घेर लिया. रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर शैफ नाम…
मुंबई । महाराष्ट्र के प्रमुख सियासी दल और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के भीतर एक और विभाजन की गुरुवार को उस समय प्रभावी रूप से पुष्टि हो गई, जब पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र सौंपकर अपने समूह का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय करने की मांग की।इन छह बागी सांसदों में संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), नागेश पाटिल आष्टीकर (हिंगोली), संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी-अजा) और ओमप्रकाश उर्फ ओम राजे निंबालकर (उस्मानाबाद) शामिल हैं।…
कोडरमा। रांची स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल पंप से हमले के मामले में पुलिस ने अभियान चलाकर बुधवार देर रात दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपित रांची नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से रांची से दिल्ली भाग रहे थे। जानकारी मिलने के बाद रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन में ही आरोपितों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम विभिन्न स्टेशनों से ट्रेन में सवार होकर विभिन्न बोगियों में लगातार निगरानी करती रही और गयाजी जंक्शन पार करने के बाद रफीगंज के पास जनरल बोगी से दोनों…
रांची। रांची से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जल्द बड़ी राहत मिलने की संभावना है। रेलवे ने रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अगले एक महीने के भीतर दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है। रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ और लंबी वेटिंग सूची को देखते हुए यह पहल की गई है। नई ट्रेनों के शुरू…